निकिता हत्याकांड – Live Halchal

हरियाणा विधानसभा : निकिता हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जल्द चार्जशीट दाखिल की जाएगी : गृह मंत्री अनिल विज
फरीदाबाद में हुए निकिता हत्याकांड का मुद्दा हरियाणा विधानसभा में शुक्रवार को गूंजा। कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने इस मामले में राज्य सरकार से सदन में सवाल पूछे। विधायक नीरज शर्मा ने कहा कि इस निर्मम हत्या कांड से जनमानस में भारी रोष व्याप्त है। प्रदेश में महिलाओं पर दिन प्रतिदिन अत्याचार बढ़ता जा रहा है। सरकार को इस बाबत सदन में जवाब देना चाहिए।

सवाल का जवाब हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने दिया। उन्होंने कहा कि केस में पुलिस गंभीरता से काम कर रही है। एसआईटी (विशेष जांच दल) गठित हो चुकी है। जल्द चार्जशीट दाखिल की जाएगी। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।

इंडियन नेशनल लोकदल विधायक अभय चौटाला ने भी सदन में सरकार को इसी मुद्दे पर घेरा। उन्होंने कहा कि राज्य में बेटियों व महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की है तो ऐसे में निकिता की निर्मम हत्या कैसे हुई। सरकार का ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का वादा  कहां गया । नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़े बताते हैं कि हरियाणा में महिलाओं के विरुद्ध अपराध बढ़ा है, इस पर सरकार चुप क्यों हैं।

गृह मंत्री अनिल विज ने कहा प्रदेश में अपराध के विरुद्ध कड़ा एक्शन लिया जा रहा है। हम किसी आरोपी को बख्शने वाले नहीं हैं । बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है और हम इस जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटेंगे।

26 अक्टूबर को बल्लभगढ़ में निकिता तोमर का तौसीफ और उसके साथी ने अपहरण करने का प्रयास किया। विफल होने पर निकिता को गोली मार दी गई थी।

हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे चरण का दूसरा दिन हंगामेदार रहा। नए कृषि कानूनों पर सदन में फिर हंगामा हुआ।  कृषि कानूनों पर कांग्रेस और निर्दलीय विधायक तुरंत चर्चा की मांग पर अड़े हैं। इसी को लेकर विधानसभा अध्यक्ष और निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू के बीच बहस भी हुई। वहीं कांग्रेस प्राइवेट मेंबर्स बिल के रद्द करने की वजह बताने पर अड़ी है।

इस दौरान सदन में 20 मिनट तक विपक्ष का हंगामा चलता रहा है। संसदीय कार्यमंत्री कंवर पाल ने कहा कि कांग्रेसी सदन का समय बर्बाद कर रहे हैं। इस पर नाराज कांग्रेस विधायक वेल पर पहुंच गए। विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा में जहरीली शराब से हुई मौतों पर तुरंत चर्चा की मांग रखी।

हंगामे के बीच हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने सुझाव दिया कि जो निश्चित एजेंडा स्पीकर ने तय किया उसी अनुसार चर्चा कर लेते हैं। इसके बाद जो समय है, उसमें विपक्ष अन्य मुद्दे उठाए और हम जवाब देंगे। वहीं विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि जिसका ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पहले आया है, उस पर पहले चर्चा होगी। इसके बाद कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉक आउट कर दिया।

नाराज विधायकों ने विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया और जमकर नारेबाजी की। इनेलो विधायक अभय चौटाला का भी कृषि कानूनों खिलाफ काम रोको प्रस्ताव रद्द कर दिया गया। इस पर अभय ने कहा कि सरकार को किसानों की चिंता नहीं है। भाजपा और कांग्रेस मिले हुए हैं।

निकिता हत्याकांड में महापंचायत के बाद हुआ बड़ा बवाल, आगजनी और पुलिस पर फेंके गए पत्थर
नई दिल्ली:  निकिता हत्याकांड को लेकर देशभर के लोगों में गुस्सा पनप रहा है। हर कोई आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रहा है। इस मामले को लेकर रविवार को हरियाणा के बल्लभगढ़ में महापंचायत बुलाई गई थी, जिसके बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर जमकर हंगामा हुआ। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। डीसीपी सुमेर ने कहा कि महापंचायत करने की अनुमति नहीं दी गई थी। साथ ही भीड़ ना जुटाने के लिए भी कहा गया था। उपद्रवियों ने हाईवे जाम के दौरान पत्थरबाजी की, उन्हें काबू करने के लिए पुलिस को लाठियां चलानी पड़ी। अब हालात सामान्य हैं और उपद्रवियों की पहचान की जा रही है।

क्या अब तक किसी शख्स की पहचान हो पाई है। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अभी हाईवे पर काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए थे। भीड़ के बीच में घुसकर कुछ लोगों ने माहौल खराब किया है। फिलहाल हमने लोगों को समझा कर सड़क से वापस भेजा है। हमारी प्राथमिकता फिलहाल कानून-व्यवस्था बनाए रखने की है

बता दें कि निकिता हत्याकांड में रविवार को पीड़ित परिवार और उनके समर्थकों द्वारा बल्लभगढ़ के दशहरा मैदान में एक महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में आए लोगों ने पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद और आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी दिए जाने की मांग की। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ युवा उत्तेजित हो उठे और दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे को जाम कर दिया।

इसी दौरान कुछ शरारती तत्वों ने नेशनल हाईवे पर कुछ दुकानों को निशाना बनाया, जिसके बाद गुस्साए दूसरे पक्ष ने पथराव कर दिया। इस दौरान हाईवे पर यातायात करीब आधे घंटे तक बाधित रहा. हालांकि थोड़ी देर बाद स्थिति सामान्य हो गई। वहीं, इस घटना के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का बयान आया। उन्होंने कहा कि ये लव जिहाद का मामला है. इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, मामले की जांच चल रही है।

निकिता हत्याकांड : मैंने दोस्ती के चक्कर मे आकर अपनी जिंदगी खराब कर ली : रेहान
फरीदाबाद में निकिता हत्याकांड में तौसीफ के साथ वारदात में शामिल रेहान ने पुलिस के सामने कई खुलासे किए हैं। रिमांड के दौरान रेहान ने पुलिस को बताया कि उसने दोस्ती के चक्कर मे आकर अपनी जिंदगी खराब कर ली। वह नहीं जानता था कि तौसीफ निकिता को गोली मार देगा।

रेहान ने पुलिस पूछताछ में बताया कि तौसीफ ने उसे कहा था कि बल्लभगढ़ में निकिता से मिलवा कर लाता हूं। तौसीफ की पिछली हरकत से रेहान को उम्मीद थी कि तौसीफ निकिता को जबरन कार में बैठाएगा, मगर जब तौसीफ ने वहां तमंचा निकाल लिया तो वह घबरा गया।

रेहान के परिवार में चार भाई बहन हैं। बड़ा भाई शादीशुदा है और दो छोटी बहन हैं। पुलिस के मुताबिक रेहान का पुराना कोई अपराधिक रिकार्ड नहीं है। वह केवल कॉलेज की दोस्ती के कारण तौसीफ को जानता था। रेहान का रिमांड शुक्रवार को खत्म हो गया। वीडियो कांफ्रेंसिग से हुई पेशी के बाद न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया।

वहीं, निकिता हत्याकांड में चश्मदीद रही छात्रा के बयान कोर्ट में दर्ज कराए जाने हैं। इसके लिए शुक्रवार का दिन तय था। एसआईटी छात्रा को लेकर कोर्ट पहुंची, मगर बयान नहीं हो सके। अब शनिवार को बयान दर्ज कराने की संभावना है। एसआईटी को मिली एक फुटेज में साफ दिख रहा है कि यह छात्रा उस समय निकिता के साथ ही कॉलेज से निकली थी।

हत्यारोपियों ने पहले अपहरण का प्रयास किया और बाद में निकिता को गोली मार दी थी। अपहरण के प्रयास के दौरान छात्रा ने कार का दूसरा गेट भी खोला था। इस मामले में छात्रा ने पुलिस से कहा है कि उसे लगा कि आरोपी निकिता को कार के अंदर जबरन डाल रहे हैं तो उसे दूसरा गेट खोल देना चाहिए। ताकि वह आरोपियों के चंगुल से निकलकर भाग सके।

बता दें कि 26 अक्तूबर को सोहना रोड स्थित अपना घर सोसायटी में रहने वाली बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा निकिता तोमर की तौसीफ नामक युवक ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी जब वह बल्लभगढ़ स्थित अग्रवाल कॉलेज में परीक्षा देने पहुंची थी।

हत्यारोपी तौसीफ और उसके साथ रेहान ने पहले छात्रा को जबरन कार में डालना चाहा था। इस दौरान छात्रा के साथ मौजूद उसकी सहेली ने भी हत्यारों का विरोध किया था। इसी दौरान तौसीफ ने निकिता को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी।

निकिता हत्याकांड में आरोपी तौसिफ ने कबूला जुर्म, बोला- उसे मारकर ‘2018 कांड’ का लिया बदला, जानें क्या हुआ था उस वक्त
हरियाणा के वल्लभगढ़ में सोमवार को दिनदहाड़े परीक्षा देकर घर लौट रही बी.कॉम फाइनल ईयर की छात्रा निकिता तोमर (20 वर्षीय) की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद बवाल जारी है। हरियाणा के वल्लभगढ़ में छात्रा निकिता की हत्या मामले में मुख्य आरोपी तौसिफ (तौसीफ) और उसके दोस्त रेहान को गिरफ्तार कर लिया गया है। निकिता हत्याकांड के दो दिन बाद इस हत्या की वजह सामने आ गई है। निकिता के हत्यारोपी तौसीफ ने पुलिस की पूछताछ में अपना जुर्म कुबूल कर लिया है और उसने बताया है कि आखिर इस दर्दनाक वारदात को अंजाम क्यों दिया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आरोपी तौसिफ निकिता से शादी करना चाहता था, मगर उसकी शादी कहीं और हो रही थी, जिस वजह से उसने उसकी दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी।

इस वजह से तौसिफ ने की हत्या-

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हत्या के पीछे साल 2018 की एक घटना है। पुलिस पूछताछ में हत्यारोपी तौसिफ ने कथिततौर पर अपना जुर्म कुबूल किया है और कहा, ‘मैंने उसे मारा क्योंकि वह किसी और से शादी करने जा रही थी। पूछताछ में उसने दावा किया कि निकिता के परिवार की ओर से साल 2018 में दर्ज केस की वजह से उसका करियर तबाह हो गया। उसने कहा, ‘मैंने मेडिकल की पढ़ाई नहीं की, क्योंकि मुझे गिरफ्तार कर लिया गया था। और इसलिए मैंने बदला लिया।’

घटना के एक दिन पहले हुई थी तौसिफ और निकिता में बातचीत-

उसने 25 अक्टूबर की रात को निकिता के साथ बातचीत करने की बात भी कबूल की है। हरियाणा पुलिस की अब तक की जांच में मिले कॉले डिटेल्स से यह बता चला है कि निकिता और तौसिफ के बीच हत्या वाले दिन से एक दिन पहले तक बातचीत हुई है। तौसिफ उसकी मर्जी के खिलाफ उसे घर से भागने और उसके साथ शादी करने का दबाव बना रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी और पीड़िता ने 12वीं तक साथ में पढ़ाई की है। निकिता ने जिस प्राइवेट स्कूल में पांचवीं से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई की, उसी स्कूल में आरोपी तौसिफ भी पढ़ता था। वह, यहां हॉस्टल में रहता था। इसी दौरान वह निकिता से एकतरफा प्यार करने लगा। वह निकिता का प्यार पाने के लिए उसे बार-बार परेशान भी किया करता था।

2018 में तौसिफ पर दर्ज हुआ था मामला-

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तौसिफ पर आरोप है कि उसने 2018 में निकिता का अपहरण कर लिया था। उसके खिलाफ बल्लभगढ़ थाने में मामला भी दर्ज किया गया था। इस समय निकिता नाबालिग थी। तौसिफ और उसके परिवार वालों ने माफी मांग ली, जिसके बाद निकिता के पिता ने मुकदमा वापस ले लिया। हालांकि, तौसीफ का एकतरफा प्यार खत्म नहीं हुआ।

रसूखदार परिवार से है तौसिफ-

21 वर्षीय तौसिफ फिजियो थेरेपिस्ट का कोर्स कर रहा है। निकिता की हत्या में उसके दोस्त रेहान ने भी मदद की है। तौसिफ एक राजनीतिक रसूखदार परिवार से संबंध रखता है। उसके दादा कबीर अहमद विधायक रह चुके हैं, जबकि चाचा खुर्शीद अहमद हरियाणा के पूर्व मंत्री रहे हैं। इसके अलावा अन्य रिश्तेदार आफताब अहमद वर्तमान में कांग्रेस के नूंह (मेवात) से विधायक हैं।

कब और कैसे हुई हत्या-

सोमवार को फरीदाबाद में मिल्क प्लांट रोड पर अग्रवाल कॉलेज से परीक्षा देकर घर लौट रही निकिता तोमर की उसने गोली मारकर हत्या कर दी। इसमें उसके दोस्त ने भी उसकी मदद की। लहूलुहान हालत में निकिता को को पास के निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक वह दुनिया छोड़ चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि कथित तौर पर हत्या के बाग तौशीफ मौके से फरार होने में सफल रहा, लेकिन सीसीटीवी ने उसकी हर हरकतों को कैद कर लिया। पुलिस के हाथ लगे सीसीटीवी फुटेज से पहले तो दोनों आरोपियों की पहचान हुई। बाद में उन्हें धर दबोचा गया।