नाश्ते में बनाए ‘ओट्स मसाला पराठा’ स्वाद और सेहत का संगम – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 29 Jan 2020 11:04:19 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg नाश्ते में बनाए ‘ओट्स मसाला पराठा’ स्वाद और सेहत का संगम – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 नाश्ते में बनाए ‘ओट्स मसाला पराठा’ स्वाद और सेहत का संगम https://livehalchal.com/%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%8f-%e0%a4%93%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%ae%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b2/313652 Wed, 29 Jan 2020 11:04:19 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=313652 देखा जाता हैं कि अधिकतर लोग नाश्ते में परांठे खाना पसंद करते है जो कि रोजाना खाना सेहत के साथ खिलवाड़ करने जैसा हैं। ऐसे में ओट्स को भी नाश्ते में शामिल किया जाता हैं। लेकिन कई लोगों को ओट्स पसंद नहीं आते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए ‘ओट्स मसाला पराठा’ बनाने की …]]>

देखा जाता हैं कि अधिकतर लोग नाश्ते में परांठे खाना पसंद करते है जो कि रोजाना खाना सेहत के साथ खिलवाड़ करने जैसा हैं। ऐसे में ओट्स को भी नाश्ते में शामिल किया जाता हैं। लेकिन कई लोगों को ओट्स पसंद नहीं आते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए ‘ओट्स मसाला पराठा’ बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिससे आपको स्वाद के साथ सेहत भी मिलेगी। तो आइये जानते हैं इस Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

– 1 कप ओट्स
– 2 कप गेहूं का आटा
– मिर्च पाउडर
– अमचूर पाउडर
– तेल आवश्यकतानुसार
– नमक स्‍वादानुसार

बनाने की विधि

– एक बोल में आटा, एक छोटा चम्मच चम्‍मच तेल, नमक और अंदाज से पानी मिलाकर आटा गूंथ लें।
– दूसरे बोल में ओट्स को थोड़े से गुनगुने पानी में भिगोकर और पानी छानकर ओट्स में नमक और मिर्च पावडर मिला लें।
– आटे की लोई बनाकर उसे छोटा-सा बेलकर बीच में एक चम्‍मच ओट्स का मिश्रण भरें।
– अब इसे बंद कर पराठा बेलें।
– अब एक नॉन-स्‍टिक पैन को गर्म कर परांठे को दोनों ओर से हल्का सुनहरा होने तक सेंक लें।
– ओट्स पराठे तैयार हैं, उन्हें हरी चटनी के साथ गर्मागर्म खाएं।

]]>