नारियल पानी – Live Halchal

रोज पिएंगे एक नारियल पानी, तो शरीर में दिखेंगे 8 बदलाव
गर्मी के मौसम में नारियल पानी पीने से काफी राहत महसूस होती है। लेकिन यह सिर्फ गर्मी से बचाव में मदद नहीं करता है। यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन्स, मिनरल्स, इलेक्ट्रोलाइट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए अगर आपने रोज एक नारियल पानी पीना शुरू कर दिया, तो आपके शरीर में कई पॉजिटिव बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जानें क्या हैं वे बदलाव।

बेहतर हाइड्रेशन
नारियल पानी में नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स, जैसे- पोटैशियम, सोडियम और मैग्नीशियम होते हैं, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं। यह डिहाइड्रेशन को दूर करता है और गर्मियों में लू लगने से बचाता है। अगर आप एक्सरसाइज के बाद थकान महसूस करते हैं, तो नारियल पानी पीने से तुरंत एनर्जी मिलती है।

पाचन तंत्र मजबूत होता है
नारियल पानी फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है। यह एसिडिटी, कब्ज और गैस जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। अगर आपको अक्सर पेट की समस्या रहती है, तो रोज सुबह खाली पेट नारियल पानी पीने से फायदा मिलेगा।

वजन कम करने में मददगार
नारियल पानी में कैलोरी कम और पोषक तत्व ज्यादा होते हैं, जिससे यह वजन घटाने में मदद करता है। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और भूख को कंट्रोल करता है। अगर आप डाइटिंग कर रहे हैं, तो नारियल पानी एक हेल्दी ड्रिंक के रूप में काम आ सकता है।

दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
नारियल पानी में पोटैशियम की मात्रा ज्यादा होती है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करके दिल की बीमारियों के खतरे को भी कम करता है। रोजाना नारियल पानी पीने से हार्ट हेल्थ बेहतर होती है।

त्वचा में निखार आता है
नारियल पानी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-सी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। यह झुर्रियों, मुंहासों और डार्क स्पॉट्स को कम करता है। नियमित रूप से इसे पीने से त्वचा हाइड्रेटेड और ग्लोइंग बनती है।

इम्युनिटी बूस्ट करता है
नारियल पानी में विटामिन-सी, मैग्नीशियम और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। यह शरीर को इन्फेक्शन और बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है।

डायबिटीज कंट्रोल में मददगार
नारियल पानी में शुगर की मात्रा कम होती है और यह ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखने में मदद करता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

किडनी स्टोन से बचाव
नारियल पानी यूरिनरी ट्रैक्ट को साफ करता है और किडनी स्टोन के खतरे को कम करता है। यह शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में भी मदद करता है।

हफ्ते में 3 दिन नारियल पानी पीने से मिलेंगे 3 कमाल के फायदे
गर्मियों की तपिश में नारियल पानी पीने का मजा ही कुछ और होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह सिर्फ प्यास बुझाने और ताजगी देने के लिए ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है? पुराने जमाने से ही नारियल पानी को आयुर्वेद में औषधि माना गया है।

इसमें मौजूद पोषक तत्व न केवल शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं, बल्कि पाचन से लेकर त्वचा और दिल की सेहत तक सुधारते हैं। खास बात यह है कि अगर आप इसे हफ्ते में सिर्फ 3 दिन पीते हैं (Drinking Coconut Water 3 Times A Week), तो कुछ ही हफ्तों में आपको इसके शानदार फायदे दिखने लगेंगे। तो आइए जानते हैं कि यह आपको किन 3 तरीकों से फायदा पहुंचा सकता है।

शरीर को रखे हाइड्रेटेड और एनर्जेटिक
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर पानी पीने की आदत को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है। लेकिन नारियल पानी आपके शरीर को हाइड्रेट करने के साथ-साथ एनर्जी भी देता है। इसमें मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स, पोटैशियम और मैग्नीशियम शरीर को तुरंत ताजगी का एहसास कराते हैं। खासकर गर्मियों में, जब शरीर से पसीने के रूप में जरूरी मिनरल्स निकल जाते हैं, तो नारियल पानी इनकी कमी को पूरा करने का बेहतरीन तरीका है।

कैसे करें डाइट में शामिल?
अगर आप रोजाना नारियल पानी नहीं पी सकते, तो हफ्ते में कम से कम तीन दिन इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। खासतौर पर सुबह खाली पेट नारियल पानी पीना ज्यादा फायदेमंद होता है।

दूर होंगी डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं
अगर आप अक्सर पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे कब्ज, अपच, गैस या एसिडिटी से परेशान रहते हैं, तो नारियल पानी आपकी मदद कर सकता है। इसमें नेचुरल एंजाइम्स होते हैं, जो पाचन क्रिया को सुधारने में मदद करते हैं। इसके अलावा, यह शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालकर आंतों को साफ करता है।
आयुर्वेद की मानें, तो नारियल पानी का सेवन शरीर में ठंडक बनाए रखता है और डाइजेशन को एक्टिव करता है। यही वजह है कि जिन लोगों को पेट फूलने या भारीपन की शिकायत होती है, उनके लिए यह एक नेचुरल रेमेडी की तरह काम करता है।

त्वचा को बनाए ग्लोइंग और बेदाग
क्या आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा बिना किसी महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट के चमकदार और जवां बनी रहे? तो बस नारियल पानी को अपनी डेली रूटीन में शामिल कर लें। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी आपकी स्किन से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं।

कैसे करता है काम?
यह त्वचा को हाइड्रेट करता है, जिससे डलनेस दूर होती है।
झुर्रियों और फाइन लाइंस को कम करने में मदद करता है।
पिंपल्स और दाग-धब्बों को हल्का करता है।
नेचुरल ग्लो बढ़ाता है और स्किन को यंग दिखाता है।
अगर आप कुछ हफ्तों तक हफ्ते में तीन दिन नारियल पानी पीते हैं, तो आप खुद अपनी त्वचा में बदलाव महसूस करेंगे।

ये फायदे भी बनाते हैं इसे सुपरफूड
इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है।
किडनी और यूरिनरी ट्रैक्ट को हेल्दी रखता है।
ब्लड प्रेशर को काबू करने में मदद करता है।
वजन घटाने में मददगार होता है।

नारियल पानी एक ऐसी नेचुरल ड्रिंक है, जो सेहत के साथ-साथ सौंदर्य का भी ख्याल रखता है। अगर आप इसे हफ्ते में सिर्फ 3 दिन अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं, तो महज 2 से 4 हफ्तों में आपको इसके हैरतअंगेज फायदे नजर आने लगेंगे।

रोज सुबह खाली पेट नारियल पानी पीने के हैं ढेरों फ़ायदे
नारियल पानी पीने से सिर्फ हाइड्रेशन ही नहीं बल्कि और भी कई स्वास्थ्य लाभ (Benefits of Coconut Water) मिल सकते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व और इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर को दुरुस्त रखने में काफी अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए सुबह के समय नारियल पानी पीना आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। आइए जानें क्या हैं खाली पेट नारियल पानी पीने के फायदे।

सुबह के समय किसी हेल्दी ड्रिंक (Healthy Drink for Morning) के साथ दिन की शुरुआत करना आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंंद हो सकता है। दिनभर एक्टिव रहने और फिट रहने के लिए डाइट में हेल्दी ड्रिंक्स को भी शामिल करना जरूरी है। इसलिए अगर आप अपने दिन की शुरुआत चाय या कॉफी के साथ करते हैं, तो इन्हें आप नारियल पानी से भी रिप्लेस कर सकते हैं।

नारियल पानी एक नेचुरल ड्रिंक है, जिसमें कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे अपनी डाइट में शामिल करने से कई स्वास्थ्य लाभ (Coconut Water Benefits) मिल सकते हैं। ये ताजा, टेस्टी और हाइड्रेटिंग होता है, और इसमें कई आवश्यक विटामिन, खनिज और इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं। इस आर्टिकल में, हम खाली पेट नारियल पानी पीने के कुछ फायदों (Benefits of Coconut Water on Empty Stomach) के बारे में जानेंगे।

पाचन में सुधार
नारियल पानी में पाए जाने वाले इलेक्ट्रोलाइट्स और एंजाइम पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। यह पेट की एसिडिटी को संतुलित करता है और पाचन एंजाइम्स को बढ़ावा देता है।

शरीर को हाइड्रेट करता है
नारियल पानी में एक बेहतरीन हाइड्रेटिंग ड्रिंक है, जिसमें पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। ये शरीर को जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स की पूर्ति करता है, खासकर गर्मियों के महीनों में या एक्सरसाइज के बाद। नारियल पानी में मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करते हैं।

वजन कम करने में मदद करता है
नारियल पानी में कम कैलोरी और कोई ट्रांस फैट या कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है, जिससे यह वजन कम करने के लिए एक परफेक्ट ड्रिंक बन जाता है। ये एक नेचुरल एनर्जी बूस्टर के रूप में भी काम करता है, जिससे भूख कम लगती है और अनियमित खाने की आदतों को रोकने में मदद मिल सकती है।

इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है
नारियल पानी में एंटीवायरल, एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। यह शरीर को इन्फेक्शन और बीमारियों से बचाने में मदद करता है।

ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायता करता है
नारियल पानी में पोटेशियम होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। ये हाई ब्लड प्रेशर के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है।

किडनी की सेहत के लिए फायदेमंद
नारियल पानी में डाययुरेटिक गुण होते हैं, जो शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को निकालने में मदद करते हैं। ये किडनी की सेहत को बनाए रखने में मदद कर सकता है और गुर्दे की पथरी के जोखिम को कम करता है।

त्वचा के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
नारियल पानी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं। ये त्वचा को हाइड्रेटेड और चमकदार रखने में मदद कर सकता है।

एनर्जी बढ़ाता है
नारियल पानी में नेचुरल चीनी होती है, जो शरीर को एनर्जी देती है। ये थकान और कमजोरी से राहत दिलाने में मददगार होता है।

सिरदर्द से राहत
नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलेंस सिरदर्द से आराम दिलाने में मदद कर सकता है, खासकर डिहाइड्रेशन के कारण होने वाले सिरदर्द से।

इस बात का ध्यान रखें कि अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, जैसे- डायबिटीज, तो अपने डॉक्टर से सलाह लेकर ही नारियल पानी पीना शुरू करें।

इन लोगों के लिए परेशानी की वजह बन सकता है नारियल पानी
गर्मियों कई सारे लोग खुद को ठंडा रखने के लिए नारियल पानी पीते हैं। स्वादिष्ट होने के साथ ही यह ढेर सारे पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। यही वजह है कि इसे पीने से सेहत को ढेरों फायदे मिलते हैं। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनके लिए यह हानिकारक होता है। आइए जानते हैं किन लोगों को करना चाहिए नारियल पानी (Coconut Water Side Effects) से परहेज।

चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी की वजह से लोग पसीने से तर-ब-तर हुए जा रहे हैं। झुलसा देने वाली गर्मी के कारण लोगों का घरों बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है। ऐसे में अकसर शरीर में ठंडक बनाए रखने के लिए लोग अपनी डाइट में कुछ ऐसे फूड्स शामिल करते हैं, जो उन्हें धूप और लू (Heat wave) से बचाकर सेहतमंद रखने में मदद करे। नारियल पानी (Coconut Water) इन्हीं में से एक है, जिसे गर्मियों में पीना सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है। इसे पीने से ढेर सारे फायदे मिलते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिनके लिए इसे पीना हानिकारक हो सकता है।

अगर आपको भी यह सुनकर हैरानी हो रही है, तो आज इस आर्टिकल में हम आपको यही बनाने जा रहे हैं। कुछ ऐसे लोग है, जिन्हें नारियल पानी से जितना हो सके परहेज करना चाहिए। आइए जानते हैं किन लोगों के लिए नारियल पानी पीना हानिकारक हो सकता है।

डायबिटीज पीड़ित लोग
नारिलय पानी में नेचुरल मिठास होती है, जो भले ही अन्य शुगरी ड्रिंक्स की तुलना में कम हो सकती है, लेकिन इसमें मौजूद नेचुरल शुगर भी ब्लड शुगर लेवल को प्रभावित कर सकती है। ऐसे में डायबिटीज पीड़ित व्यक्तियों को नारियल पानी में पाए जाने वाले शुगर सहित अपने कार्बोहाइड्रेट इनटेक का ध्यान रखना चाहिए।

गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं वाले लोगों के लिए
अगर आपको गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल से जुड़ी कोई समस्या है, तो नारियल पानी आपको लिए परेशानी की वजह बन सकता है। इसे पीने के बाद कुछ लोगों को पाचन संबंधी परेशानी या सूजन की समस्या हो सकती है। खासकर ऐसे लोगों को जिनका पेट संवेदनशील है या इरिटेबल बॉवल सिंड्रोम (आईबीएस) है।

किडनी की समस्याओं वाले लोग
अगर आपको किडनी से जुड़ी कोई समस्या है, तो आपको नारियल पानी से दूरी बनाए रखनी चाहिए। दरअसल, नारियल पानी नेचुरली पोटेशियम से भरपूर होता है, जो किडनी की समस्याओं वाले लोगों के लिए परेशानी की वजह बन सकता है। बहुत ज्यादा पोटेशियम लेने से हाइपरकेलेमिया हो सकता है, जो एक ऐसी स्थिति है, जिसमें खून में पोटेशियम का लेवल हाई होता है, जो खतरनाक हो सकता है।

छह महीने से कम उम्र के बच्चों को
छह महीने से कम उम्र के बच्चों के लिए नारियल पानी हानिकारक हो सकता है। इस उम्र में शिशुओं के लिए मां का दूध की सबसे बेहतर होता है। ऐसे में नारियल पानी इसका कोई विकल्प नहीं है।

एलर्जी वाले लोग
अगर आपको नारियल या इसके किसी भी कम्पोनेट्स से एलर्जी है, जो आपको नारियल पानी से परहेज करना चाहिए। नारियल पानी की वजह से होने वाली एलर्जी हल्के से लेकर गंभीर तक हो सकती है।

नारियल पानी पिएं या नींबू पानी
गर्मियों के मौसम में नारियल पानी या नींबू पानी लोगों की पहली पसंद होते हैं। इन दोनों ही ड्रिंक्स से बॉडी हाइड्रेट रहती है और तुरंत एनर्जी मिलती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दोनों में से किसका सेवन ज्यादा फायदेमंद होता है? अगर नहीं तो कोकोनट वाटर और लेमन वाटर (Coconut water vs Lemon Water) को लेकर इस आर्टिकल में आप सारी कन्फ्यूजन दूर कर सकते हैं।

गर्मियों में मौसम में लोग तरल पदार्थ ज्यादा लेते हैं, जो कि जरूरी भी है। इन दिनों नारियल पानी या नींबू पानी का सेवन भी खूब किया जाता है, लेकिन क्या आपके मन भी ये सवाल आता है, कि भला दोनों में से सेहत के लिए किसे पीना ज्यादा फायदेमंद रहता है? आइए आज हम देंगे आपको इसका जवाब। शरीर में पानी की कमी को दूर करने और एनर्जी बनाए रखने के लिए दोनों ही ड्रिंक्स का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन फिर भी कुछ बातें हैं, जो इन्हें एक दूसरे से अलग बनती हैं। आइए जानें।

नारियल पानी के फायदे

विटामिन-ए, बी, सी, आयरन और पोटेशियम से भरपूर नारियल पानी गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने का काम करता है। स्किन और बालों के लिहाज से भी इसका सेवन अच्छा माना जाता है क्योंकि इसमें कई एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह तपती गर्मी में बॉडी को कूलिंग इफेक्ट देता है और नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक के तौर पर भी बढ़िया काम करता है।

नींबू पानी के फायदे

नींबू पानी में भी विटामिन-सी, बी, फाइबर, पोटैशियम और कई एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। यह शरीर को डिटॉक्स तो करता ही है, साथ ही फैट फ्री होने के कारण मोटापे को भी कम करता है। इसके सेवन से शरीर में इम्युनिटी भी बढ़ती है, वहीं ये ड्रिंक लू से भी काफी हद तक बचाने का काम करती है।

दोनों में से क्या है ज्यादा बेहतर?

नारियल पानी हो या नींबू पानी, दोनों के ही अपने-अपने फायदे हैं, जिनमें ज्यादा फर्क भी नहीं है, लेकिन बावजूद इसके आपको इनका सेवन करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानें।

अगर आपको डायबिटीज की समस्या है, तो नारियल पानी का रोजाना सेवन करने से आपका ब्लड शुगर लेवल ऊपर जा सकता है। इसमें पाई जाने वाली इसमें नेचुरल शुगर आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है।

नारियल पानी ज्यादा पीने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन भी बिगड़ सकता है, ऐसे में अगर आप अक्सर थकान महसूस करते हैं, तो इसके ज्यादा सेवन से बचने में भी फायदा है।

नींबू पानी का ज्यादा सेवन करने से आपकी हड्डियां कमजोर बन सकती हैं। अगर आप इसे गर्म पानी के साथ बनाते हैं, तो इससे एसिड की ज्यादा मात्रा बनती है, जो बोन हेल्थ के लिए खराब मानी जाती है।

अगर खर्च के हिसाब से देखें, तो नारियल पानी की तुलना में नींबू पानी काफी सस्ता पड़ता है, ऐसे में आप अपने बजट तो ध्यान में रखते हुए भी इन ड्रिंक्स को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

इसके अलावा अगर आप नींबू पानी में चीनी मिलाकर पीते हैं, तो ये भी सेहत के लिए सही नहीं है। आप चाहें, तो इसमें थोड़ा काला नमक मिलाकर पी सकते हैं, लेकिन सिर्फ तभी जब आपको बीपी से जुड़ी कोई समस्या नहीं है। इससे आपका पाचन तंत्र भी बेहतर होगा और आप एसिडिटी से भी बच पाएंगे।

यदि आप उच्च रक्तचाप से हैं परेशान तो रोजाना पिएं नारियल पानी, जानें और भी कई फायदे
उच्च रक्तचाप की समस्या से जूझ रहे? नमक के सेवन में कटौती से लेकर योग-व्यायाम तक सब आजमा लिया, पर कुछ खास फायदा नहीं हो रहा? अगर हां तो दिन में दो बार नारियल पानी पीकर देखें। आपके ब्लड प्रेशर में दस दिन में उल्लेखनीय कमी नजर आने लगेगी। ‘जर्नल क्लीनिकल न्यूट्रिशन’ में छपा एक अमेरिकी अध्ययन तो कुछ यही दावा करता है।

शोधकर्ताओं के मुताबिक नारियल पानी कई मायनों में दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है। अव्वल तो इसमें पोटैशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर से सोडियम बाहर निकलने की दर को बढ़ाता है। इससे रक्तप्रवाह के दौरान धमनियों पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता और ब्लड प्रेशर काबू में रहता है।

दूसरा, नारियल पानी ट्राई-ग्लिसराइड और कोलेस्ट्रॉल का स्तर घटाने में भी कारगर है। इसके नियमित सेवन से खून के थक्के जमने और हार्ट अटैक या स्ट्रोक के कारण व्यक्ति की जान जाने के खतरे में भारी कमी आती है।

डॉ. समांथा कैसेटी के नेतृत्व में हुए इस अध्ययन में शोधकर्ताओं ने हाइपरटेंशन का सामना कर रहे सौ मरीजों के रक्तचाप पर नारियल पानी का असर आंका। आधे प्रतिभागियों को उन्होंने दिन में दो बार सवा कप नारियल पानी पिलाया, जबकि आधों को पसंदीदा हेल्थ ड्रिंक के सेवन की छूट दी।

दस दिन बाद नारियल पानी पीने वाले 71 फीसदी प्रतिभागियों के रक्तचाप में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। ऐसे लोगों के खून में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी पहले के मुकाबले बेहद कम मिली। वहीं, हेल्थ ड्रिंक पीने वालों की बात करें तो सिर्फ 29 फीसदी में रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल के स्तर में कमी नजर आई।

फायदे और भी हैं-

1.वर्कआउट के दौरान पसीने के साथ शरीर से बाहर निकले पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट की आपूर्ति कर कमजोरी की शिकायत दूर रखता है
2.पेशाब में साइट्रेस और पोटैशियम का स्तर बढ़ाता है, दोनों ही यौगिक कैल्शियम को किडनी में इकट्ठा होने और पथरी का रूप अख्तियार करने से रोकते हैं
3.चूंकि, नारियल पानी में पानी की मात्रा 95 फीसदी के करीब रहती है और यह इलेक्ट्रोलाइट से भी भरपूर होता है, इसलिए शराब की खुमारी उतारने में भी कारगर

पोषक तत्वों का खजाना-

250 मिलीलीटर नारियल पानी में 44 कैलोरी, 10 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 0.5 ग्राम प्रोटीन की मौजूदगी दर्ज की गई है
27% विटामिन-सी, 23% मैन्गनीज, 9% पोटैशियम, 4% मैग्नीशियम, 1% कैल्शियम की दैनिक जरूरत पूरी करने में सक्षम

9 बड़े फायदे नारियल पानी के सेहत से खूबसूरती तक आइये जानते है
गर्मियों में नारियल का पानी आपके लिए बेहद लाभदायक है। सुबह खाली पेट नारियल का पानी पीने से आप दिन भर ऊर्जावान रहेंगे। इससे आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और आपका सौंदर्य भी निखरने लगेगा। प्रत्येक नारियल में 200 मिलीलीटर या उससे कुछ अधिक मात्रा में पानी होता है। नारियल पानी में एंटीऑक्सीडेंट्स, अमीनो-एसिड, एंजाइम्स, बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन, विटामिन सी के गुण होते हैं। रोजाना नारियल पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और साथ ही शरीर में ग्लुकोज का स्तर भी नॉर्मल रहता है। आइए जानते हैं नारियल पानी पीने के फायदों के बारे में…

बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करने के लिए

बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करने के लिए भी नारियल पानी का प्रयोग किया जाता है। इसमें मौजूद cytokinins कोशिकाओं और ऊतकों पर सकारात्मक प्रभाव डालकर बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करने में मदद करता है।

वजन कम करने में सहायक

सुबह एक्सरसाइज के बाद नारियल पानी पीना लाभदायक होता है। नारियल पानी में कम मात्रा में केलोरी होती है और ये सुपाच्य पदार्थ है जो वजन कम करने में सहायक है। नारियल पानी में अनेक प्रकार के बायोएक्टिव एंजाइम होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल के पाचन को बढ़ा देते हैं। नारियल पानी पीने से पेट भरा रहता है जिससे भूख कम लगती है।

स्टेमिना बढ़ाने में मददगार

गर्मी की वजह से अक्सर दिमाग काम करना बंद कर देता है और सहन-शक्ति कमजोर हो जाती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो रोजाना नारियल पानी का सेवन करें, इससे स्टेमिना बढ़ेगा।

सिरदर्द में मिलेगा आराम

अधिकांश सिरदर्द या माइग्रेन से जुड़ी समस्याएं डिहाईड्रेशन की वजह से होती हैं। ऐसी स्थिति में नारियल पानी शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की आपूर्ति करता है और जल का स्तर बढ़ाता है। नारियल पानी में मैग्नीशियम की भी पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। जो लोग सिरदर्द से पीड़ित होते हैं उनमें मैग्नीशियम का स्तर कम होता है। ऐसे में नारियल पानी पीने से शरीर में मैग्नीशियम के स्तर को सुधारने का काम करता है, जिससे सिरदर्द की समस्या कम होती है।

पेट की समस्याओं को दूर करने में सहायक

नारियल पानी कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्रोत है, ये आपकी ऊर्जा बनाए रखता है और पेट की अन्य समस्याओं को दूर करने में भी सहायक होता है। नारियल के पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से शरीर में पानी की कमी दूर हो जाती है।

हैंगओवर से छुटकारा

हैंगओवर से छुटकारा पाने के लिए भी नारियल पानी एक अच्छा माध्यम है। ये शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा कर शरीर को तरोताजा करने में मदद करता है और थकान दूर करता है।

हाई ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहेगा

नारियल पानी का इस्तेमाल हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए भी किया जाता है। इसमें मौजूद विटामिन सी, पोटैशियम और मैग्नीशियम ब्लड-प्रेशर को नियंत्रित रखने में सहायक होते हैं। साथ ही ये हाइपरटेंशन को भी नियंत्रित करता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

नारियल पानी सिर्फ सेहत के लिए ही नहीं, बल्कि स्किन को खूबसूरत बनाने का काम भी करता है। जिन लोगों के चेहरे पर मुंहासें होते हैं, वो लोग रात में चेहरे पर नारियल पानी लगाकर सोएं और सुबह उठकर चेहरा धो लें। ऐसा करने से मुंहासों की समस्या से जल्द छुटकारा मिल जाएगा।

किडनी के लिए फायदेमंद

नारियल पानी में मौजूद मिनरल्स, पोटैशियम और मैग्नीशियम किडनी की समस्याओं को दूर करने में भी कारगर साबित होते हैं।

नारियल पानी निजात दिलाएगा – पथरी के दर्द से …
नारियल का पानी आपकी सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है। आपने सिर्फ ये ही सुना होगा कि नारियल के पानी से एनर्जी मिलती है, लेकिन आपको बता दें कि नारियल पानी से इसके अलावा कई अन्य फायदे होते हैं। नारियल पानी पीने के क्या क्या फायदे होते हैं और यह किस तरह आपकी सेहत को लाभ पहुंचाते हैं।

ऐसे पहुंचाता है फायदा

जानकारी के अनुसार नारियल पानी शुद्ध ग्लूकोज होता है, ये किसी भी प्रकार के रोगाणुओं से मुक्त होता है। इस कारण, नारियल पानी को प्रेग्नेंट महिलाओं को अच्छा माना जाता है। ये उनकी प्यास बुझाने के साथ-साथ गर्भावस्था में होने वाली एसिडिटी, सीने में जलन और कब्ज जैसी समस्याओं में राहत पहुंचाता है। वही इसी के साथ कई अन्य फायदे भी यह पहुंचाता है.

और भी है कई फायदे

इसी के साथ नारियल पानी में काफी मात्रा में मैग्नीशियम और पोटाशियम होता है। इस वजह से ये एक शक्तिशाली मूत्रवर्धक एजेंट होता है, जो कि उन लोगों के लिए अच्छा है जिनकी किडनी में पथरी होती है। सबसे अच्छी बात तो ये है कि किडनी की पथरी के मरीज़ों के लिए ये एक सस्ते उपचार का काम करता है। बता दें कि लगातार पानी पीने से धीरे-धीरे किडनी की पथरी बाहर निकलने लगती है।