‘नारियल पानी’ प्लेटलेट्स बढ़ाने के साथ खतरनाक बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 22 Sep 2019 06:26:26 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg ‘नारियल पानी’ प्लेटलेट्स बढ़ाने के साथ खतरनाक बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 ‘नारियल पानी’ प्लेटलेट्स बढ़ाने के साथ खतरनाक बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है https://livehalchal.com/%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%b2-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%9f%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%ac/273915 Sun, 22 Sep 2019 06:26:26 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=273915 नारियल पानी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट्स और पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ रखते हैं और गंभीर बीमारियों से लड़ने की ताकत देते हैं। नारियल पानी में विटामिन-सी, मैग्नीशियम, मैग्नीज़, पोटैशियम, सोडियम और कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर में पानी की कमी को पूरा कर उसे हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं।  यहां तक …]]>

नारियल पानी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट्स और पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ रखते हैं और गंभीर बीमारियों से लड़ने की ताकत देते हैं। नारियल पानी में विटामिन-सी, मैग्नीशियम, मैग्नीज़, पोटैशियम, सोडियम और कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर में पानी की कमी को पूरा कर उसे हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं। 

यहां तक कि डेंगू जैसी बीमारी जिसमें शरीर के प्लेटलेट्स तेज़ी से गिरते हैं, इस वक्त नारियल पानी से प्लेटलेट्स को बढ़ाया जा सकता है। नारियल पानी में कैलोरी की मात्रा कम होने से वजन घटाने में मदद करता है। इसके अलावा नारियल पानी में और भी कई फायदे होते हैं।

1. जिनकी किडनी में पथरी हो जाती है। उनको नारियल पानी से बहुत फायदा होता है। कैल्शियम, ऑक्सलेट और अन्य कई तत्वों का मिलकर क्रिस्टल बनने के कारण किडनी में पथरी बन जाती है। नारियल पानी इन क्रिस्टल्स को गलाता है और पथरी को जल्दी बाहर निकालने में मदद करता है।

2. हाई ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर बीमारी में नारियल का पानी बहुत फायदेमंद है। इसमें मौजूद विटामिन-सी, पोटैशियम और मैग्नीशियम ब्लड-प्रेशर को नियंत्रित रखने में सहायक होते है। ये हाइपरटेंशन को भी कंट्रोल करता है।

3. नारियल पानी ब्लड में शुगर का लेवल भी कम करता है। डायबीटीज़ की मुख्य वजह शरीर में इंसुलिन हार्मोन की कमी है। नारियल पानी में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर में इंसुलिन के सर्कुलेशन में मदद करते हैं। डायबीटीज़ के मरीज़ को नारियल पानी ज़रूर पीना चाहिए। वहीं, इसमें मौजूद मैग्नीशियम तत्व टाइप-2 डायबीटीज़ और प्री-डायबीटीज़ में फायदेमंद होता है।

4. कोलेस्ट्रॉल और फैट-फ्री होने की वजह से ये दिल के लिए बहुत अच्छा होता है। इसके साथ ही इसका एंटी-ऑक्सीडेंट गुण भी सर्कुलेशन पर सकारात्मक प्रभाव डालता है।

5. अगर आप वज़न घटाने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं तो एकबार नारियल पानी का भी इस्तेमाल करके देखिए।

6. गर्मी में बुखार आ जाए तो नारियल पानी पीना चाहिए। इससे बुखार कम होता ही है, इसके साथ शरीर में आई कमजोरी और पोषक तत्वों की कमी को भी पूरा करता है। नारियल पानी हल्का होने के चलते शरीर इसे जल्दी अवशोषित कर लेता है।

]]>