नायब सैनी – Live Halchal

नायब सैनी: एमरजेंसी में अस्पताल आने के लिए डॉक्टरों को मिलेगी ये खास सुविधा
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी (Nayab Saini) वीरवार को हिसार के अग्रोहा दौरे पर पहुंचे थे जहां उन्होंने महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। इस अवसर पर उनके साथ निर्दलीय विधायक सावित्री जिंदल, पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा, पूर्व राज्यसभा सांसद डीपी वत्स सहित कई अन्य विधायक व मंत्री मौजूद थे।

बता दें कि नायब सैनी ने यहां सावित्री जिंदल खेल परिसर और सीता राम जिंदल गर्ल हॉस्टल का उद्घाटन किया। इसके अलावा सीएम ने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में कैंसर अस्पताल की मांग मानते हुए कहा कि जब भी कॉलेज कागजात पूरे कर सरकार को सौंपेगा, इसकी मंजूरी दे दी जाएगी।

वहीं मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब एमरजेंसी होने पर डॉक्टर को घर से अस्पताल बुलाने के लिए हरियाणा सरकार वाहन मुहैया कराएगी। अब तक एमरजेंसी में डॉक्टर खुद के वाहन से आस्पताल आते थे। ऐसे में उनकी सुरक्षा को लेकर परिवार चिंतित रहते थे, लेकिन अब सरकार एक विशेष वाहन डॉक्टरों को मुहैया कराएगी। जो डॉक्टरों को घर से अस्पताल लेकर आएगा और फिर वापस छोड़ जाएगा।

हरियाणा सीएम के CPS का आदेश 4 घंटे में पलटा: राजेश खुल्लर को शाम 8 बजे दी नियुक्ति
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी की नियुक्ति के आदेश पर रोक लगा दी गई है। इससे रिटायर्ड आईएएस राजेश खुल्लर को बड़ा झटका लगा है। उनकी नियुक्ति के आदेश जारी होने के चार घंटे बाद ही मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद की ओर से एक और आदेश जारी कर दिया गया। जिसमें लिखा है कि मुख्य प्रधान सचिव की नियुक्ति के संबंध में जारी आदेश अगले आदेश तक स्थगित किया जाता हैं।

इससे पहले मुख्य सचिव ने रात करीब 8 बजे राजेश खुल्लर को मुख्यमंत्री का मुख्य प्रधान सचिव बनाने के आदेश जारी किए थे। इसमें उन्हें कैबिनेट मिनिस्टर का रैंक दिया गया था। रात करीब 12 बजे दूसरे ऑर्डर जारी किया गया।

जानें कौन हैं राजेश खुल्लर
राजेश खुल्लर 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। 2014 में राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद से ही वे तत्कालीन सीएम मनोहर लाल खट्टर की गुड बुक में रहे। खुल्लर 31 अगस्त 2023 को रिटायर हुए और रिटायरमेंट के 24 घंटे के भीतर ही उन्हें तत्कालीन सीएम मनोहर लाल खट्टर का चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी (CPS) नियुक्त कर दिया गया। तब उन्होंने 1982 बैच के सीनियर रिटायर्ड आईएएस अधिकारी डीएस ढेसी की जगह ली थी। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले जब भाजपा ने मनोहर लाल खट्टर की जगह नायब सैनी को हरियाणा का नया सीएम बनाया था, तब राजेश खुल्लर उनके चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी (CPS) थे।

खट्टर ने वर्ल्ड बैंक से वापस बुलवाया
राजेश खुल्लर की सितंबर-2020 में वर्ल्ड बैंक के वाशिंगटन डीसी कार्यालय में कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्ति हो गई। उनकी नियुक्ति तीन साल के लिए हुई थी। अमेरिका जाने से पहले उन्होंने करीब 5 साल हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर के साथ उनके प्रधान सचिव के रूप में काम किया। वर्ल्ड बैंक में खुल्लर ने भारत, बांग्लादेश, भूटान और श्रीलंका का प्रतिनिधित्व किया। उसके बाद मनोहर सरकार के आग्रह पर केंद्र सरकार ने राजेश खुल्लर को तय टाइम से पहले वर्ल्ड बैंक से वापस हरियाणा बुलाने की मंजूरी दे दी थी। वर्ल्ड बैंक से लौटने के बाद खुल्लर को एफसीआर और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया।

हरियाणा: आज नायब सैनी के साथ 10-12 मंत्री लेंगे शपथ
हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वीरवार को पंचकूला में शपथ ग्रहण करेंगे। उनके साथ नए मंत्री भी शपथ लेंगे। मंत्रिमंडल में 10 से 12 मंत्री हो सकते हैं।

नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुनने के बाद अब लोगों की नजरें वीरवार को शपथ लेने वाले मंत्रिमंडल के सदस्यों पर टिकी हैं। सैनी के साथ 10 से 12 मंत्री शपथ ले सकते हैं। भाजपा हाईकमान जाति व क्षेत्रीय समीकरण के आधार पर ही मंत्रिमंडल का गठन किया जाएगा। ऐसे में जो भी मंत्री बनेंगे, आलाकमान की ओर से उन्हें सुबह संदेश दिया जाएगा।

जो विधायक मंत्री बनने की दौड़ में शामिल हैं, उनमें सबसे ऊपर कृष्ण कुमार बेदी, अनिल विज, कृष्ण लाल पंवार, मूलचंद शर्मा, महिपाल ढांडा, रणबीर गंगवा, आरती राव, विपुल गोयल, राव नरबीर, अरविंद शर्मा, श्याम सिंह राणा, डॉ. कृष्ण मिड्ढा और राजेश नागर का नाम शामिल है। वहीं, हरविंद्र कल्याण व अनिल विज का नाम विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर चल रहा है। भाजपा के नेताओं ने बताया कि हरियाणा में सीएम समेत 14 मंत्री मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं। दो मंत्री पद खाली छोड़े जाएंगे, जिन्हें बाद में भरे जाएंगे।

वहीं, क्षेत्रीय समीकरण के हिसाब से देखें तो भाजपा ने अहीरवाल क्षेत्र में अच्छी सीटें जीती हैं। ऐसे में अहीरवाल से दो मंत्रियों का बनना तय है। वहीं, एनसीआर क्षेत्र से भी दो मंत्री बनाए जा सकते हैं। इस बार जीटी बेल्ट का प्रतिनिधित्व कम हो सकता है। एक तो यहां से सीएम खुद विधायक हैं। वहीं, कुछ दिग्गज चुनाव हार गए हैं। ऐसे में जीटी बेल्ट से तीन से चार मंत्री होंगे। भाजपा ने इस बार जाट लैंड में भी सीटें जीती हैं। ऐसे में इन क्षेत्रों को भी इस बार प्रतिनिधित्व देने की बात कही जा रही है।

इसलिए विज से करवाया अनुमोदन
सैनी के नाम का अनुमोदन अनिल विज से करवाने के पीछे अमित शाह की सोची समझी रणनीति है। इसके पीछे दो बड़ी वजहें हैं। एक तो वह भाजपा के सबसे सीनियर विधायक हैं। वह सातवीं बार चुनकर विधानसभा पहुंचे हैं। जब सीनियर विधायक सैनी के नाम आगे रखेंगे तो किसी अन्य को कोई आपत्ति नहीं होगी। वहीं, अनिल विज भी सीएम पद की दावेदारी पेश करते आए हैं।

मीडिया में इसकी खूब चर्चा हुई। ऐसे में उनकी ओर से नाम रखे जाने की रणनीति यही थी कि सीएम पद को लेकर किसी तरह कोई कयासबाजी न लगाई जाए। सैनी का नाम प्रस्ताव नरवाना के विधायक कृष्ण कुमार बेदी ने रखा था। वह दलित समुदाय से आते हैं। दलितों ने इस बार भाजपा को अच्छा खासा समर्थन दिया है। ऐसे में बेदी के जरिये पार्टी दलितों को संदेश देना चाहती है कि भाजपा की सरकार में ही उनके प्रतिनिधि को सम्मान मिलता है।

नायब सैनी: 2009 में पहला चुनाव हारे…2014 में राज्यमंत्री और 2024 बने सीएम
2009 में पहला चुनाव हारने के बाद नायब सैनी का राजयोग शुरू हुआ। 2014 में मनोहर सरकार में राज्यमंत्री, फिर सांसद, प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री बने। कंप्यूटर ऑपरेटर के तौर पर नायब सैनी ने भाजपा में शुरुआत की थी। पत्नी भी राजनीति में सक्रिय हैं।

हरियाणा में भाजपा की जीत के नायक बने नायब सिंह सैनी एक बार फिर हरियाणा के मुख्यमंत्री बनेंगे। वीरवार को शपथ लेने के साथ वे हरियाणा के आठवें ऐसे नेता बन जाएंगे, जिन्होंने दो या इससे ज्यादा बार मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली है।

इससे पहले बंसीलाल, बनारसी दास गुप्ता, देवीलाल, भजनलाल, ओमप्रकाश चौटाला, भूपेंद्र सिंह हुड्डा और मनोहर लाल दो या इससे अधिक बार मुख्यमंत्री बन चुके हैं।

नायब सैनी के पास है कानून की डिग्री
अंबाला के मिर्जापुर माजरा गांव के रहने वाले नायब सिंह सैनी ने उत्तर प्रदेश के मेरठ की चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री हासिल की है। नायब सिंह का भाजपा के साथ सफर कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में शुरू हुआ था।

1996-97 में मनोहर लाल ने उन्हें रोहतक स्थित भाजपा कार्यालय में कंप्यूटर संभालने का जिम्मा दिया था। यह कंप्यूटर नरेंद्र मोदी ने मनोहर लाल को दिया था। मनोहर लाल के साथ दिनभर रहने और पार्टी के काम में बढ़ती रुचि को देखते हुए 2002 में नायब सैनी को अंबाला युवा मोर्चा का महासचिव नियुक्त किया गया।

2009 में हारे थे पहला चुनाव
पार्टी के काम में लगन को देखते हुए 2005 में उन्हें युवा मोर्चा अध्यक्ष पद सौंपा गया। 2009 में सैनी ने नारायणगढ़ से विधानसभा का चुनाव लड़ा, मगर कांग्रेस उम्मीदवार रामकिशन से हार गए। पहली हार के बाद ही उनका राजयोग शुरू हुआ। 2014 में उन्होंने फिर नारायणगढ़ हलके से चुनाव लड़ा। चुनाव जीतने के दो साल बाद पार्टी ने उन्हें राज्यमंत्री बनाया।

2019 में बने सांसद
सैनी के कामकाज और लोगों से जुड़ाव को देखते हुए भाजपा ने उन्हें 2019 में कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया। सैनी ने करीब तीन लाख वोटों से जीत हासिल की। विनम्रता और सौम्य छवि को देखते हुए पार्टी ने 2023 में उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी देते हुए पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया।

इसके छह महीने बाद ही भाजपा ने मनोहर लाल को हटाकर उन्हें सीएम नियुक्त किया। राजनीति में नायब सैनी के सफल होने के पीछे मनोहर लाल का अहम रोल रहा है। सैनी उन्हें अपना राजनीतिक गुरु मानते हैं।

परिवार में मां, पत्नी और दो बच्चे
नायब सैनी के परिवार में 70 वर्षीय मां कुलवंत कौर, पत्नी सुमन सैनी, बेटा अनिकेत और बेटी वंशिका हैं। बेटा कानून की पढ़ाई कर रहा है, जबकि बेटी 12वीं कक्षा में है। वर्ष 2000 में नायब सैनी की शादी नारायणगढ़ के सैन माजरा गांव में हुई थी।

उनकी पत्नी सुमन सैनी भी राजनीति में सक्रिय हैं। 2022 में उन्होंने भाजपा के टिकट पर जिला परिषद का चुनाव लड़ा, मगर हार का सामना करना पड़ा। वह वर्तमान में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष हैं। सैनी के भाई चंदन गांव मिर्जापुर माजरा में ही रहते हैं।

वह बताते हैं कि उनका परिवार मूलरूप से कुरुक्षेत्र के गांव मंगोली जाटान का है, मगर वर्ष 1960 में परिवार मिर्जापुर माजरा में बस गया था। पिता तेलुराम सैनी ने वर्ष 1962 में चीन और वर्ष 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में भाग लिया था। वर्ष 2005 में वह पठानकोट से हवलदार पद से सेवानिवृत्त हुए थे। इसी वर्ष उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई।

अब 15 को नहीं इस दिन शपथ लेंगे नायब सैनी, पीएम मोदी रहेंगे माैजूद
हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने लगातार तीसरी बार प्रचंड जीत हासिल की है। तमाम अनुमानों को झुठलाते हुए पार्टी ने 48 सीटें हासिल की हैं। तीन निर्दलीयों ने भी पार्टी का समर्थन किया है। नायब सैनी का सीएम बनना तय है।

हरियाणा की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 17 अक्तूबर को होगा। पहले इसकी तारीख 15 अक्तूबर तय थी।

पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में 17 अक्तूबर को सुबह 10 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री उपस्थित रहेंगे।

प्रदेश के मुख्य सचिव ने समारोह की तैयारी के लिए 10 सदस्य कमेटी गठित कर दी है। नायब सैनी का सीएम बनना तय है। वहीं उनके साथ 10 से 11 मंत्री भी शपथ ले सकते हैं।

तीन निर्दलीय भी भाजपा के साथ
भाजपा बहुमत में है हालांकि तीन निर्दलीय विधायकों सावित्री जिंदल, देवेंद्र कादियान और राजेश जून ने भाजपा को समर्थन देने की घोषणा की है। पार्टी के पक्ष में अब 51 सदस्य हो गए हैं। सरकार को समर्थन की घोषणा करने वाले तीन निर्दलीय विधायकों में से एक को मंत्री बनाया जा सकता है।

नए चेहरों को मिल सकता है मौका
पिछली सैनी सरकार के दस में से आठ मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष चुनाव हार गए हैं। ऐसे में नई सरकार में नए चेहरों को माैका दिया जा सकता है। दिवंगत बंसीलाल की पौत्री श्रुति चौधरी का मंत्रिमंडल में शामिल होना तय माना जा रहा है।

सैनी का मुख्यमंत्री बनना तय
हरियाणा के अगले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ही होंगे। पार्टी के अंदर इसको लेकर कोई शंका नहीं है। पीएम मोदी व शाह अपनी रैलियों में नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री का चेहरा बता चुके हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कोई सस्पेंस नहीं है। हालांकि डिप्टी सीएम के फार्मूले को लेकर पार्टी के अंदर चर्चा शुरू हो गई है।

मंत्री पद के लिए इन नामों पर चर्चा
अनिल विज : अंबाला कैंट से सातवीं बार विधायक चुने गए हैं। भाजपा के सबसे वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं।
कृष्ण लाल पंवार : इसराना से विधायक चुने गए हैं। मनोहर सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल थे। पार्टी का दलित चेहरा हैं।
मूलचंद शर्मा : बल्लभगढ़ से तीसरी बार जीते मूल चंद शर्मा मनोहर व सैनी सरकार में मंत्री रह चुके हैं। ब्राह्मण समुदाय से आते हैं।
महिपाल ढांडा : पानीपत ग्रामीण से तीसरी बार विधायक चुने गए महिपाल ढांडा सैनी सरकार में मंत्री थे। पार्टी के पुराने नेताओं में शामिल। जाट बिरादरी से आते हैं।
विपुल गोयल : फरीदाबाद से चुने गए गोयल मनोहर सरकार में मंत्री थी। वैश्य प्रतिनिधित्व देने के लिए गोयल को मौका मिल सकता है।
रणबीर गंगवा : बरवाला से जीते रणबीर गंगवा मंत्रिमंडल और स्पीकर बनने की दौड़ में हैं। ओबीसी के कुम्हार जाति से आते हैं।
राव नरबीर : बादशाहपुर से 60 हजार मतों से जीते मनोहर सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री थे। वह राव इंद्रजीत के विरोधी खेमे से आते हैं। इंद्रजीत को बैलेंस करने के लिए राव नरबीर का कद बढ़ा सकती है।
आरती राव : केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत की बेटी। उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल कर पार्टी युवा, महिला व अहीरवाल क्षेत्र को प्रतिनिधित्व दे सकती है।
कृष्ण कुमार बेदी : नरवाना से जीते बेदी मनोहर सरकार में मंत्री थे। दलित चेहरा होने की वजह से दावा मजबूत है।
हरविंद्र कल्याण : घरौंदा से तीसरी बार जीते हरविंद्र कल्याण स्पीकर व मंत्री बनने की दौड़ में हैं। वह रोड जाति से हैं।
सावित्री जिंदल या कृष्णा गहलावत : भाजपा को समर्थन देने वाली सावित्री जिंदल को भी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। वह काफी वरिष्ठ नेता हैं। वहीं, राई से चुनी गई विधायक कृष्णा गहलावत के नाम पर भी चर्चा है। वह जाट बिरादरी से हैं।
डा. कृष्ण लाल मिड्डा : पंजाबी समुदाय से आते हैं। तीसरी बार विधायक चुने गए हैं। मनोहर के करीबियों में होती है गिनती।
राजेश नागर : तिगांव से विधायक। गुर्जर समुदाय को प्रतिनिधित्व देने के लिए पार्टी उन्हें भी मंत्रिमंडल में शामिल कर सकती है।