नामांकन – Live Halchal

यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन आज
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बहुप्रतीक्षित चुनाव शनिवार व रविवार को होगा। चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदाता सूची जारी कर दी गई। इसमें कुल 464 मतदाता शामिल हैं। इनमें पांच सांसद, 26 एमएलए, आठ एमएलसी व 425 प्रांतीय परिषद के सदस्य व जिला अध्यक्ष हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक विनोद तावड़े की देखरेख में शनिवार को नामांकन दाखिल किए जाएंगे।

नामांकन के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष की तस्वीर भी साफ हो जाएगी। 17वें प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा 14 दिसंबर रविवार को होगी। इस बीच पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष शुक्रवार को अचानक लखनऊ पहुंचे। उन्होंने संगठन के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक की और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। वह रात में ही दिल्ली वापस चले गए।

प्रदेश अध्यक्ष चुनाव का विस्तृत कार्यक्रम किया जारी

प्रदेश संगठन के चुनाव अधिकारी व पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. महेन्द्र नाथ पांडेय ने शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष चुनाव का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया। उन्होंने बताया कि शनिवार 13 दिसंबर को नामांकन पत्र दोपहर दो से तीन बजे तक दाखिल किए जाएंगे। इसके बाद दोपहर तीन से शाम चार बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी।

शाम चार से पांच बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। यह पूरा कार्यक्रम भाजपा प्रदेश मुख्यालय में होगा। रविवार 14 दिसंबर को यदि आवश्यक हुआ तो मतदान कराया जाएगा। केंद्रीय चुनाव अधिकारी व केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल 14 दिसंबर को प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा करेंगे। रविवार को चुनाव डा. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय परिसर में स्थित डा. आंबेडकर सभागार में होगा। इससे पहले प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यह पूरी प्रक्रिया पार्टी संविधान व निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूरी की जाएगी।

सर्वाधिक चर्चा में हैं यह नाम

अगले वर्ष होने वाले पंचायत चुनाव और वर्ष 2027 में होने वाले विधान सभा चुनाव से पहले भाजपा उत्तर प्रदेश में ओबीसी चेहरे पर दांव लगा सकती है। पार्टी में इसे विपक्ष के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फार्मूले की काट के तौर पर भी देखा जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष की रेस में प्रमुख लोगों में महाराजगंज के सांसद व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी हैं।

कुर्मी बिरादरी से आने वाले पंकज सात बार के सांसद हैं और गोरखपुर के रहने वाले हैं। गौरतलब है कि इसी क्षेत्र से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हैं। केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा का भी नाम चर्चा में है है। वह राज्यसभा सदस्य हैं और लोध बिरादरी से आते हैं। राज्यसभा सदस्य बाबूराम निषाद, पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री अमर पाल मौर्य व साध्वी निरंजन ज्योति का भी नाम चल रहा है। दलित चेहरों में विनोद सोनकर, विद्या सागर सोनकर व जुगल किशोर का नाम चर्चा में है।

दोनों उप मुख्यमंत्रियों को मिली जिम्मेदारी

राष्ट्रीय महामंत्री संगठन ने शुक्रवार की शाम दोनों उप मुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक के साथ प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह सहित शीर्ष नेताओं के साथ बैठक की। चुनाव में दोनों उप मुख्यमंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। शनिवार को नामांकन की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी केशव प्रसाद मौर्य व प्रदेश महामंत्री संजय राय को सौंपी गई है।

रविवार के दिन की जिम्मेदारी ब्रजेश पाठक के साथ प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला को दी गई है। रविवार को केंद्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्षों तक को बुलाया गया है। करीब 3500 पदाधिकारियों के पहुंचने का अनुमान है। भाजपा इसे मेगा इवेंट बनाने की तैयारी में जुट गई है

नामांकन रद्द होने के बाद निर्दलीय उम्मीदवार विश्वनाथ सिंह का धरना
भोजपुर जिले की बड़हरा विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार और जदयू नेता विश्वनाथ सिंह का नामांकन रद्द होने के बाद शनिवार को राजनीतिक हलचल तेज हो गई। नामांकन रद्द होने से नाराज विश्वनाथ सिंह अनुमंडल कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठ गए। करीब एक घंटे तक शांतिपूर्ण धरना देने के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर नवादा थाना भेज दिया।

धरना के दौरान विश्वनाथ सिंह ने कहा कि उनका सारा कागजात पूरी तरह सही था, फिर भी राजनीतिक दबाव में उनका नामांकन रद्द कर दिया गया। उन्होंने इसे लोकतंत्र की हत्या बताते हुए कहा कि उनके साथ अन्याय हुआ है और उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

विश्वनाथ सिंह ने बताया कि वे सुबह से निर्वाचन कार्यालय में मौजूद थे, लेकिन शाम तीन बजे के बाद उन्हें सूचित किया गया कि उनका नामांकन रद्द कर दिया गया है। इससे नाराज होकर उन्होंने आमरण अनशन शुरू कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इस दौरान उनके समर्थक भी बड़ी संख्या में अनुमंडल कार्यालय पहुंच गए।

बिहार में चुनाव के दूसरे चरण की 122 सीटों पर आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू
चुनाव आयोग ने बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की 122 सीटों के लिए सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी। अधिसूचनायें जारी होने के साथ ही बिहार के दूसरे चरण के चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया भी आज से शुरु हो जाएगी।

उम्मीदवार 20 अक्टूबर तक कर सकेंगे नामांकन
उम्मीदवार 20 अक्टूबर तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं, अगले दिन यानी 21 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और जो उम्मीदवार किसी भी कारण से अपना नामांकन वापस लेना चाहते हैं, वे 23 अक्टूबर तक ऐसा कर सकते हैं। चुनाव आयोग ने नामांकन केंद्रों के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े निर्देश जारी किए हैं। केंद्रों के बाहर लोगों और समर्थकों का जमावड़ा प्रतिबंधित रहेगा, जबकि नामांकन दाखिल करने के दौरान उम्मीदवार के साथ आने वालों की संख्या अधिकतम पाँच लोगों तक सीमित कर दी गई है, जिसमें उम्मीदवार स्वयं भी शामिल हैं। पूरी नामांकन प्रक्रिया कैमरे में रिकॉर्ड की जाएगी।

दूसरे चरण में 11 नवंबर को इन जिलों में होगा मतदान
दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होगा और गया, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, नवादा, भागलपुर, बांका, जमुई, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, पूर्णिया, अररिया, कटिहार, किशनगंज, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण जिले शामिल होंगे। इन निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। राज्य में विधानसभा चुनाव दो चरणों में हो रहे हैं।

पंजाब तरनतारन उपचुनाव: आज से भरे जाएंगे नामांकन
तरनतारन उपचुनाव के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया आज से शुरू हो जाएगी। पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि उम्मीदवार 21 अक्तूबर तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। 22 को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 24 नामांकन पत्र वापस लेने की आखिरी तारीख है।

मतदान 11 नवंबर को होगा और मतगणना 14 को की जाएगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया 16 नवंबर तक पूरी कर ली जाएगी। सिबिन सी ने बताया कि मतदान का समय सुबह 7 से शाम 6 बजे तक रहेगा। नामांकन पत्र सार्वजनिक छुट्टियों को छोड़कर किसी भी कार्य दिवस पर सुबह 11 से दोपहर 3 बजे के बीच रिटर्निंग ऑफिसर के पास दाखिल किए जा सकते हैं। नामांकन पत्र फॉर्म 2बी में जमा कराने होंगे, जो संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर के पास उपलब्ध हैं।

उन्होंने बताया कि उम्मीदवार का राज्य के किसी भी निर्वाचन क्षेत्र का पंजीकृत मतदाता होना अनिवार्य है। प्रत्येक उम्मीदवार को नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद और जांच की तिथि से पहले रिटर्निंग ऑफिसर या चुनाव आयोग द्वारा अधिकृत अधिकारी के समक्ष शपथ या प्रतिज्ञा लेनी होगी। 18 अक्तूबर को भी नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। हालांकि 19 अक्तूबर रविवार और 20 अक्टूबर सोमवार को दिवाली के त्योहार के चलते अवकाश के कारण नामांकन पत्र दाखिल नहीं किए जा सकेंगे। उपचुनाव की घोषणा के बाद आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है, जो पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने तक प्रभावी रहेगी।

भाजपा के शीतल अंगुराल ने भरा नामांकन
जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट शीतल अंगुराल के इस्तीफा देने से खाली हुई थी। उन्होंने आप की टिकट पर ये चुनाव जीता था लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले वे भाजपा में शामिल हो गए।

जालंधर वेस्ट उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार शीतल अंगुराल ने आज अपना नामांकन भरा। नामांकन भरने के लिए अंगुराल रोड शो कर पहुंचे।

इस दौरान उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व सीपीएस कृष्ण देव भंडारी, पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू, पूर्व मेयर राकेश राठौर, भाजपा जिला प्रधान सुशील शर्मा, व्यापार शेल के प्रधान रविंदर धीर, वाल्मीकि समाज के प्रधान विपन सभ्रवाल और कई नेता शामिल रहे। वहीं नामांकन में केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू भी पहुंचे