नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ आज यूनियन मुस्लिम लीग आज SC में दायर की रिट याचिका – Live Halchal

नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ आज यूनियन मुस्लिम लीग आज SC में दायर की रिट याचिका
नागरिकता संशोधन बिल 2019 राज्यसभा और लोकसभा दोनों ही सदनों से पास हो गया है। अब इस बिल को इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे दी है। मुस्लिम लीग ने बिल के विरोध में रिट याचिका दायर करते हुए कहा है कि इसे असंवैधानिक घोषित कर निरस्त किया जाना चाहिए। साथ ही कहा कि ये बराबरी के अधिकार का उल्लंघन करता है।

सुप्रीम कोर्ट में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) का प्रतिनिधित्व करने के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल रहेंगा। IUML ने अपनी याचिका में SC से नागरिकता कानून संशोधन 2019 को अवैध और शून्य घोषित करने का अनुरोध किया। इन्डियन यूनियन मुस्लिम लीग ने याचिका के साथ एक अर्जी दाखिल कर नागरिकता संशोधन बिल पर सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम रोक लगाने की भी मांग की है।

बुधवार को ही कई नेताओं ने सदन में कहा था कि ये बिल सुप्रीम कोर्ट में फेल हो जाएगा। आपको बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को राज्यसभा में नागरिकता संशोधन बिल पर बहस के दौरान कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल और पी चिदंबरम पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दोनों वकीलों हरा रहे थे कि ये बिल कोर्ट में टिक नहीं पाएगा। उन्होंने कहा कि मेरा कहना है कि हमारा काम अपनी बुद्धि विवेक से कानून बनाना है। आप अदालत में जाकर बहस करेंगे तब अदालत बताएगी क्या ठीक है।

राज्यसभा में पास हुआ बिल

जानकारी के लिए बता दें कि बुधवार को 6 घंटे की बहस के बाद राज्यसभा में भी नागरिकता संशोधन बिल पास हो गया है। इस दौरान बिल के पक्ष में 125 मत डाले गए जबकि, इसके विरोध में 99 वोट पड़े। कांग्रेस टीएमसी ने इस बिल का विरोध किया और इसे संविधान के खिलाफ करार दिया। हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह को बधाई दी।

पूर्वोत्तर में बढ़ाई गई सुरक्षा

नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शन के कारण राज्यों में सुरक्षा बढाई गई है। बुधवार देर शाम असम रायफल्स की दो कॉलम्स को त्रिपुरा में तैनात किया गया है। प्रदर्शनकारियों ने हंगामा करते हुए  तिनसुकिया में भारतीय जनता पार्टी के अस्थाई दफ्तर में आग लगा दी। इसी के साथ असम के करीब दस जिलों में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है।