नाखून – Live Halchal

नाखून भी बताते हैं सेहत का हाल! बस इन संकेतों को न करें अनदेखा
नाखूनों पर नजर आने वाला आधा चांद बेहद सामान्य माना जाता है और उम्र के साथ इसके आकार में चेंज होना भी आम है। लेकिन इसमें अचानक ही कुछ असामान्य बदलाव होना बीमारी के संकेत भी हो सकते हैं। इसके अलावा भी नाखून सेहत का हाल (nail health warning signs) बताते हैं। इसके लिए आपको बस कुछ संकेतों को समझना होगा।

जब आप अपने नाखूनों को ध्यान से देखेंगे तो उस पर आपको Half moon या आधे चांद जैसा शेप नजर आएगा। इसे लुनुला कहते हैं और आमतौर पर यह सबके नाखूनों पर नजर (fingernail symptoms of disease) आता है, लेकिन इसका शेप और कलर भी आपकी सेहत के बारे में काफी कुछ कह जाता है, आइए जानते हैं वह क्या है।

रंग बताते हैं सेहत का हाल

कई लोगों में लुनुला का रंग (nail discoloration causes) इन समस्याओं से भी जुड़ा हो सकता है:

लाल रंग: सिरोसिस, लंग डिजीज या हार्ट फेल्यिर
नीला रंग: विल्सन्स डिजीज, डायबिटीज
भूरा रंग: क्रॉनिक किडनी डिजीज या किडनी फेल्यिर
सफेद रंग: किडनी से जुड़ी बीमारियां या टेरीज नेल्स
पीला रंग: येलो नेल सिंड्रोम, टेट्रासाइक्लीन थैरेपी

जब बदलने लगे साइज
अगर आप एनीमिया या पोषण की कमी से जूझ रहे हैं तो नाखूनों का यह आधा चांद, शेप में सिकुड़ने लगता है। लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि इसके साथ अगर अन्य लक्षण नजर नहीं आ रहे तो फिर यह चिंता करने की बात नहीं है। यह बात ध्यान देने वाली है कि उम्र बढ़ने के साथ-साथ लुनुला का आकार भी बदलने लगता है। कई लोगों में तो यह पूरी तरह गायब हो जाता है।

क्या ये वापस लाया जा सकता है
अगर नाखूनों का यह आधा चांद किसी बीमारी की वजह से गायब हो गया है तो बीमारी ठीक होने पर उसके वापस आने की संभावना बढ़ जाती है। वहीं पोषण की कमी से ऐसा होने पर आपको अपने डाइट से प्रोसेस्ड फूड, रिफाइंड फूड हटाकर उसे बैलेंस डाइट लेने की जरूरत है। एक ऐसी डाइट जिसमें फूड्स का PH बैलेंस 7 ऊपर यानी एल्कलाइन हो।

इन स्थितियों में डॉक्टर को दिखाएं
लुनुला में होने वाले बदलावों का मतलब हमेशा ही गलत नहीं होता। लेकिन कुछ मामलों में यह आपके लिए संकेत साबित हो सकता है कि आपको डॉक्टर को दिखा लेना चाहिए। यदि आपको भी इस तरह के बदलाव नजर आ रहे हैं तो फिर डॉक्टर से जरूर सलाह लें:

अचानक वजन में बदलाव होना
बेवजह थकान रहना
त्वचा की रंगत में बदलाव होना
बालों का झड़ना

बेहद खतरनाक हैं इस महिला के नाखून, विडियो देखकर हो जाओगे हैरान…
नाखून शरीर का ऐसा हिस्सा होते हैं जिन्हें काटने पर ये फिर से उग आते हैं। लेकिन कई महिलाएं लंबे नाखून रखना पसंद करती हैं जो कि फैशन से जुड़े होते हैं। लेकिन अमेरिका के टेक्सास की रहने वाली अयाना विलियम को लंबे नाखून रखने का ऐसा शौक था कि उनका नाम नाम दुनिया के सबसे लंबे नाखून रखने के गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया। लेकिन अयाना 2017 में अपने नाखूनों को लेकर चर्चा में आई जब इनकी लंबाई लगभग 19 फीट थी। लेकिन अब अयाना उन नाखूनों को कटवाने को लेकर चर्चा में आई हैं।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने इनके द्वारा नाखूनों के कटवाने की ऑफिशियल वीडियो को यूट्यूब पर शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि उनके बड़े बड़े नाखूनों को एक इलेक्ट्रिक रोटरी टूल मशीन की मदद से काटा जा रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे। आपको जानकर हैरानी होगी कि अयाना ने लगभग 30 साल बाद अपने नाखूनों को काटा है। उनके नाखूनों को काटने से पहले इनकी लंबाई को दोबारा मापा गया। इस दौरान अयाना के नाखूनों की लंबाई लगभग 24 फीट थी। इस लंबाई ने उनके पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की वेबसाइट की माने तो अयाना को इन लंबे नाखूनों के कारण अपनी दैनिक जीवन में कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इसके चलते वे साधारण कार्य जैसे नहाना, खाना, धोना आदि को करने में भी उन्हेंं कई सारी मुश्किलोंं का सामना करना पड़ता था। इसके अलावा अयाना ने बताया “अक्सर मेरे बच्चे मुझसे आकर पूछते थे कि क्या ये आपके नाखून हैं? इस पर जवाब देते हुए मैं कहती थी हां ये मेरे ही नाखून हैं। इसके बाद मैं उनसे पूछती थी कि अच्छा बताओ तुम्हारी उम्र क्या है? जवाब में वे कहते मैं 7 साल का हूं, मैं 10 साल का हूं। इसके बाद मैं उनसे पूछती अच्छा बताओ मेरे नाखून कितने साल के होंगे? इस पर वे इसकी उम्र 28 से 29 साल बताते थे।”

उनके इन काटे गए नाखूनों को रिपले के बिलीव इट ऑर नॉट म्यूजियम में रखा जाएगा। यह म्यूजियम ओरलेंडो, फ्लोरिडा में स्थित है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने उनकी तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर भी साझा किया है।