नाइट शिफ्ट – Live Halchal

नाइट शिफ्ट सिर्फ आपको ही नहीं, आपकी आने वाली पीढ़ी को भी कर रही है बीमार
आज के समय में वर्किंग कल्चर बदल चुका है। जब हममें से ज्यादातर लोग रात में आराम से सो रहे होते हैं, तब बहुत से लोग अपनी नाइट शिफ्ट वाली जॉब की वजह से जाग रहे होते हैं। अस्पताल, कॉल सेंटर, फैक्टरी और डिलीवरी बॉय पूरी रात काम करते हैं, जिससे उनका स्लीप साइकिल बिगड़ जाता है। रात में जागकर काम करना सिर्फ नींद पर ही, बल्कि पूरी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है।

डॉ. अरुणकुमार उल्लगड्डी (कंसल्टेंट कार्डियोलॉजिस्ट, नारायणा हेल्थ सिटी) बताते हैं कि नाइट शिफ्ट में काम करने से न सिर्फ थकान और तनाव होता है, बल्कि शरीर का नेचुरल क्लॉक भी बिगड़ जाता है। इससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। हैरान करने वाली बात यह है कि इसका बुरा असर सिर्फ हम पर नहीं, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों की सेहत पर भी पड़ सकता है।

शरीर के बॉडी क्लॉक से खिलवाड़ पड़ सकता है भारी
एक्सपर्ट बताते हैं कि हमारे शरीर में एक सर्केडियन रिदम होती है, जो दिन-रात के हिसाब से काम करती है। रात में जागना और दिन में सोना इस नेचुरल साइकिल को बिगाड़ देता है। नाइट शिफ्ट में काम करना करोड़ों साल पुराने नेचुरल इवोल्यूशन के खिलाफ लड़ने जैसा है। इससे कॉर्टिसोल नामक स्ट्रेस हार्मोन रिलीज होता है।

यह स्ट्रेस न सिर्फ हमें चिड़चिड़ा या थका हुआ बनाता है, बल्कि कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम और इम्यून रिस्पॉन्स को भी कमजोर करता है। वहीं, रात में लगातार काम करने वालों को धूप कम मिलती है, जिससे विटामिन-डी की कमी हो सकती है। यह हड्डियों की कमजोरी और थकान का कारण बनती है।

थकान दूर करने के लिए सिगरेट का सहारा
थकान गायब करने और काम पर फोकस करने के लिए नाइट शिफ्ट करने वाले अक्सर सिगरेट जैसी चीजों का सहारा लेते हैं। धीरे-धीरे यह एक आदत बन जाती है, जो कुछ देर के लिए स्ट्रेस से राहत दिलाती है। निकोटीन की वजह से खून की नसें सिकुड़ जाती है और ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। इससे नींद की कमी से होने वाला नुकसान और भी जानलेवा हो जाता है।

नींद की कमी शरीर के पूरे सिस्टम पर प्रभाव डालती है। गहरी नींद के दौरान दिमाग टॉक्सिन को बाहर निकालता है और सर्कुलर डैमेज को खुद से ठीक करता है। दिन के शोर और रोशनी की वजह से यह प्रोसेस स्लो और छोटा हो जाता है, जिससे नींद अधूरी रह जाती है और शरीर में सूजन आ जा सकती है। यह सभी चीजें शरीर को अंदर से कमजोर कर देती हैं।

जेनेटिक पर कैसे हो रहा है असर?
हमारी खराब लाइफस्टाइल और स्ट्रेस सिर्फ हमें नहीं, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों को भी बीमार बना सकती है। कम नींद, सिगरेट और गलत खानपान से हमारे DNA में बदलाव आ सकता है। अगर माता-पिता शारीरिक रूप से स्वस्थ नहीं हैं, तो इसका सीधा असर बच्चों की सेहत पर पड़ता है।

आने वाली जनरेशन में जन्म से ही मोटापा, टाइप-2 डायबिटीज और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इतना ही नहीं, कमजोर नर्वस सिस्टम की वजह से बच्चे तनाव भी नहीं झेल पाएंगे।

रेगुलर मेडिकल चेकअप जरूरी
बीमारियों से बचने के लिए सलाद खाना या जिम जाना सिर्फ काफी नहीं है, इसके लिए अपनी सेहत के प्रति जागरूक होना भी जरूरी है। हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए स्ट्रेस फ्री रहना जरूरी है, लेकिन आज के समय में ऐसा होना थोड़ा मुश्किल है। इसीलिए रेगुलर मेडिकल चेकअप कराना हर किसी के लिए बहुत जरूरी हो गया है।

इसके लिए हेल्थ स्क्रीनिंग एक बेहतरीन तरीका है। इससे हाई कोलेस्ट्रॉल, शुरुआती स्टेज का हाइपरटेंशन और फैटी लिवर जैसी छिपी हुई बीमारियों का जल्दी पता लगाया जा सकता है, जिससे भविष्य में होने वाले गंभीर खतरों को समय रहते रोका जा सके।

नाइट शिफ्ट करने वालों के लिए डॉक्टर के बताए 3 Sleep Hacks
नाइट शिफ्ट करने वाले लोगों को अक्सर नींद से जुड़ी समस्याएं रहती हैं। जी हां पूरी रात जागकर बिताने पर दिन में सुकून-भरी नींद पाना बेहद जरूरी है वरना सेहत को गंभीर नुकसान पहुंच सकते हैं। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको डॉक्टर के बताए ऐसे 3 Sleep Hacks बताते हैं जो गहरी नींद दिलाने में काफी मदद करेंगे।

अगर आप भी नाइट शिफ्ट करते हैं और अच्छी नींद के लिए तरसते हैं, तो यह आर्टिकल आपको जरूर पढ़ना चाहिए। दरअसल, दिन में सोना रात की नींद से बहुत अलग होता है, क्योंकि इस समय घर में होने वाला शोर, रोशनी और बॉडी की इंटरनल क्लॉक का बदलना नींद को मुश्किल बना देता है।

हालांकि, अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। जी हां, हार्वड के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसे तरीके (Sleep Hacks For Night Shift Workers) बताए हैं, जिनसे आप दिन में भी गहरी और सुकून भरी नींद ले सकते हैं। आइए जानें।

ब्लैकआउट पर्दे का करें इस्तेमाल
जब आप दिन में सोने की कोशिश करते हैं, तो सबसे बड़ी चुनौती होती है रोशनी। सूरज की रोशनी हमारे शरीर को जगाने का संकेत देती है, जिससे नींद आना मुश्किल हो जाता है। इसका सबसे आसान और असरदार उपाय है ब्लैकआउट पर्दे (Blackout Curtains)। ये पर्दे आपके कमरे को पूरी तरह से अंधेरा कर देते हैं, जैसे रात हो। ऐसे में, जितना अंधेरा होगा, आपका दिमाग उतना ही आसानी से समझेगा कि यह सोने का समय है। इससे मेलाटोनिन यानी नींद वाले हार्मोन का प्रोडक्शन बेहतर होगा और आपको गहरी नींद आएगी।

ब्लू-लाइट से बचें
आजकल हम सभी स्क्रीन से घिरे हुए हैं। चाहे वह कंप्यूटर हो, टैबलेट हो या स्मार्टफोन। इन सभी से Blue Light निकलती है, जो हमारी नींद को बुरी तरह प्रभावित कर सकती है। बता दें, ब्लू लाइट हमारे शरीर की मेलाटोनिन की उत्पादन क्षमता को कम करती है, जिससे हमें नींद आने में दिक्कत होती है।

डॉक्टर के मुताबिक बेहतर होगा कि आप अपनी नाइट शिफ्ट के दौरान ब्लू-लाइट ब्लॉकिंग ग्लासेज (Blue-Light Blocking Glasses) पहनें। ये चश्मे ब्लू लाइट को आपकी आंखों तक पहुंचने से रोकते हैं, जिससे आपकी नींद का पैटर्न कम बिगड़ता है। इसके अलावा सोने से पहले अपने फोन का इस्तेमाल कम से कम करें, लेकिन अगर जरूरी हो, तो ब्लू-लाइट फिल्टर ऑन रखें। जी हां, ज्यादातर स्मार्टफोन में यह सेटिंग होती है।

सोने से 6 घंटे पहले कैफीन से बनाएं दूरी
कॉफी, चाय, एनर्जी ड्रिंक – ये सभी कैफीन के सोर्स हैं, जो आपको एक्टिव रखते हैं। नाइट शिफ्ट में काम करते हुए आपको इनकी जरूरत महसूस हो सकती है, लेकिन याद रखें कि कैफीन का असर लंबे समय तक रहता है। इसलिए, डॉक्टर सलाह देते हैं कि अपनी सोने की टाइमिंग से कम से कम 6 घंटे पहले कैफीन का सेवन बंद कर दें।

अगर आप अपनी शिफ्ट खत्म होने के तुरंत बाद सोने वाले हैं, तो इसका मतलब है कि आपको शिफ्ट के आखिरी कुछ घंटों में कैफीन से पूरी तरह बचना होगा। कैफीन आपके नर्वस सिस्टम को एक्टिव करता है और आपको सोने नहीं देता, चाहे आप कितने भी थके हुए क्यों न हों।

इन 3 आसान स्लीप हैक्स को अपनाकर आप अपनी नाइट शिफ्ट के बाद भी गहरी और सुकून भरी नींद ले सकते हैं।