नाइट कर्फ्यू – Live Halchal

हल्द्वानी हिंसा के बाद पटरी पर लौट रही जिंदगी, अब केवल नाइट कर्फ्यू रहेगा
हल्द्वानी हिंसा मामले में डीएम ने नए आदेश जारी किए है। आदेश के अनुसार, अब केवल अतिक्रमण मुक्त स्थल की 100 मीटर की परिधि में कर्फ्यू रहेगा। बाकी बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में कर्फ्यू लगा था, वहां दिन में कर्फ्यू नहीं रहेगा, केवल नाइट कर्फ्यू रहेगा।

हल्द्वानी हिंसा के बाद अब कर्फ्यू में और छूट प्रदान की गई है। जिलाधिकारी ने आदेश जारी किया है, उसमें केवल अतिक्रमण मुक्त स्थल की 100 मीटर की परिधि में कर्फ्यू रहेगा। बाकी बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कर्फ्यू लगा था, वहां दिन में कर्फ्यू नहीं रहेगा, केवल नाइट कर्फ्यू रहेगा।

आठ फरवरी को उपद्रव के बाद पूरे नगर में कर्फ्यू लगाया गया था, बाद में जैसे-जैसे हालात सामान्य होते गए, कर्फ्यू में छूट प्रदान की जाती रही। अब डीएम वंदना ने आदेश जारी किया है। उसमें थाना बनभूलपुरा क्षेत्र के अंतर्गत गौजाजाली, रेलवे बाजार, एफसीआई गोदाम परिसर में सुबह छह से रात आठ बजे तक कर्फ्यू नहीं रहेगा। यहां रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू रहेगा। शेष थाना बनभूलपुरा क्षेत्र में सुबह छह बजे से शाम पांच बजे तक कर्फ्यू से छूट दी गई है। संबंधित क्षेत्र में शाम पांच बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू रहेगा।

वहीं, अतिक्रमण मुक्त स्थल की 100 मीटर की परिधि में पूर्व की तरह कर्फ्यू रहेगा, यहां जनसामान्य को आवश्यक वस्तुओं के क्रय-विक्रय के लिए सीमित आवागमन कर सकेंगे। अनावश्यक आवागमन बंद रहेगा। कोई बाहरी व्यक्ति अंदर नहीं आ सकेगा और न यहां से कोई बाहर जा सकेगा। इस क्षेत्रों में निवासरत विद्यार्थियों को बोर्ड की परीक्षा, विवि परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र दिखाए जाने पर परीक्षास्थल तक आवागमन की अनुमति रहेगी। इसी प्रकार क्षेत्र के अंतर्गत विद्यालयों के कार्मिकों को परीक्षा केंद्र तक बोर्ड ड्यूटी, परीक्षा ड्यूटी के लिए आवागमन की अनुमति दी गई है।

100 से अधिक पास बनाए गए
सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि लोगों को सुविधा प्रदान करने के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। 10 फरवरी के बाद लोगों को इलाज समेत अन्य आवश्यक कार्य के लिए सवा सौ से अधिक पास को जारी किया गया था।

बता दें कि, बनभूलपूरा हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक पर शिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस ने बनभूलपुरा हिंसा में फरार चल रहे अब्दुल मलिक सहित नौ आरोपियों के पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टर जारी कर दिए हैं। इसके अलावा मलिक के घर पर कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को एडीजी प्रशासन ने बनभूलपुरा क्षेत्र का जायजा लिया और मलिक के बगीचा में अतिक्रमण हटाए गए स्थल पर स्थापित चौकी का निरीक्षण किया।

उत्तराखंड में गुलदार की दहशत: श्रीनगर सहित एक दर्जन गांवों में लगा नाइट कर्फ्यू
कर्फ्यू सात फरवरी से नौ फरवरी तक शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक रहेगा।

उत्तराखंड के श्रीनगर में लगातार गुलदार की दहशत बनी हुई है। गुलदार के श्रीनगर व आस-पास के क्षेत्रों में लगातार सक्रियता को देखते हुए जिला प्रशासन ने श्रीनगर नगर क्षेत्र सहित एक दर्जन गांवों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया है।

कर्फ्यू सात फरवरी से नौ फरवरी तक शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक रहेगा। इसके अलावा खिर्सू ब्लॉक के विद्यालयों में बुधवार को भी अवकाश घोषित कर दिया गया है।

एसडीएम श्रीनगर नूपुर वर्मा ने बताया कि गुलदार की सक्रियता को देखते हुए डीएम पौड़ी के निर्देशों पर श्रीनगर नगर क्षेत्र के साथ ही ग्राम श्रीकोट, ढिक्वाल गांव, सरणा, बुघानी, जलेथा, भटोली, ग्वाड़, रैतपुर, कोठगी,  खिरसू में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है।

उन्होंने कहा कि कर्फ्यू की अवधि के दौरान रात्रि के समय आम जनमानस का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा गुलदार की सक्रियता के चलते खिर्सू ब्लॉक के विद्यालयों में भी अवकाश घोषित कर दिया गया है।