नही तो पड़ सकता हैं भारी – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 07 Jun 2021 10:08:28 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg नही तो पड़ सकता हैं भारी – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 फेशियल के बाद भूलकर भी ना करें ये गलतियां, नही तो पड़ सकता हैं भारी https://livehalchal.com/%e0%a4%ab%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%ad%e0%a5%82%e0%a4%b2%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%ad%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%95/443138 Mon, 07 Jun 2021 10:08:14 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=443138  त्वचा की सुंदरता और आकर्षण पाने के लिए महिलाएं फेशियल करवाना पसंद करती हैं जो स्किन की ड्राईनेस और डलनेस को दूर करने करने का काम करता हैं। इससे त्वचा को पोषण मिलता हैं और निखार आता हैं। लेकिन अनजाने में फेशियल के बाद की गई आपकी कुछ गलतियां त्वचा पर भारी पड़ सकती हैं …]]>

 त्वचा की सुंदरता और आकर्षण पाने के लिए महिलाएं फेशियल करवाना पसंद करती हैं जो स्किन की ड्राईनेस और डलनेस को दूर करने करने का काम करता हैं। इससे त्वचा को पोषण मिलता हैं और निखार आता हैं। लेकिन अनजाने में फेशियल के बाद की गई आपकी कुछ गलतियां त्वचा पर भारी पड़ सकती हैं और इसे निखार देने की बजाय बदहाल कर देती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें फेशियल के बाद करने से बचना चाहिए।


– फेशियल करवाने के तुरंत बाद धूप में जाने की कभी गलती न करें। इससे चेहरे पर रेडनेस बढ़ने के साथ दाने निकलने का खतरा रहता है‌। अगर आपका पार्लर घर से ज्यादा दूर है तो फेशियल करवाने के बाद चेहरे को कपड़े से ढककर ही जाएं

– फेशियल करवाने के कम से कम 3- 4 घंटों तक फेसवॉश नहीं करना चाहिए। इससे पानी और कैमिकल रिएशन करने से स्किन को खराब कर सकते हैं। इसके साथ ही अगर आप मुंह धोना ही चाहते हैं तो फेशियल के 3- 4 घंटों के बाद भी साबुन या फेशवॉश का इस्तेमाल करने की जगह ताजे पानी से ही इसे धोएं। उसके बाद चेहरे को तौलिए की मदद से हल्के हाथों से सुखाएं।
– फेशियल करने से स्किन बेहद सॉफ्ट होने के साथ स्किन पोर्स खुल जाते हैं। ऐसे में फेशियल के तुरंत बाद फेस वैक्सिंग करवाने की गलती न करें। इससे चेहरे पर पिंपल्स, दाग-धब्बे, रैशेज आदि होने का खतरा बढ़ता है। ऐसे में हमेशा फेशियल करवाने से करीब 4-5 दिन बाद ही फेस वैक्सिंग करवाएं।

– अगर आप फेशियल करवाने से 1-2 दिन बाद ही फेसपैक लगाती है तो अपनी इस आदत को जल्द ही बदल लें। इससे फेशियल का ग्लो कम हो जाएगा। स्किन साफ और ग्लोइंग दिखने की जगह डल और ड्राई होने लगेगी। साथ फेशियल का ग्लो 1-2 दिन के बाद नजर आता है। इसलिए फेशियल करवाने के 1 हफ्ते तक कोई भी फेसपैक न लगाएं।
– अक्सर लड़कियां फेशियल के ठीक बाद मेकअप करने लगती है। मगर ऐसा करने से स्किन को नुकसान पहुंचता है। इसलिए फेशियल के बाद स्किन को सांस लेने के लिए छोड़ देना चाहिए। साथ ही इससे फेशियल का ग्लो भी दिखता है। इसके अलावा ब्यूटी ट्रीटमेंट के बाद थोड़ी देर सोना बेस्ट ऑप्शन है। इससे स्किन को अच्छे से सांस मिलने के साथ फ्रेश फील होने में मदद मिलती है।

]]>