नहीं मिलेगा वेतन – Live Halchal

ठप्प हुई ट्रंप सरकार, छुट्टी पर जाएंगे ह्वाइट हाउस के हजारों कर्मचारी, नहीं मिलेगा वेतन
वाशिंगटन| सीनेट (अमेरिकी संसद) में डेमोक्रेट सांसदों ने अल्पकालिक व्यय विधेयक पारित नहीं होने दिया, जिसके कारण अमेरिका में चार साल से ज्यादा समय बाद पहली बार सरकार का कामकाज डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति के रूप में पहले साल के शासनकाल में शनिवार को ठप होना शुरू हो गया है. इस संकट के कारण हजारों कर्मचारियों को अवैतनिक छुट्टी पर जाना पड़ेगा. इस ‘कामबंदी’ के लिए डेमोक्रेट और रिपब्लिक दोनों दलों के सांसदों ने एक दूसरे को जिम्मेवार ठहराया है, जिसके कारण सोमवार से हजारों सरकारी कर्मचारियों को छुट्टी पर जाना होगा और इस अवधि का उन्हें वेतन भी नहीं मिलेगा.

100 सदस्यीय सीनेट से बिल को पारित करने के लिए 60 वोट की जरूरत थी. बिल के खिलाफ 48 के मुकाबले 50 वोट पड़े. सरकारी खर्च संबंधी इस विधेयक को हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव ने गुरुवार को पारित किया था. रिपब्लिकन पार्टी के सीनेटरों ने भी बिल के विरोध में डेमोक्रेट्स का साथ दिया.

डेमोक्रेटिक पार्टी करीब सात लाख ‘ड्रीमर्स’ को निर्वासन से बचाने को दबाव बनाने के लिए बिल के खिलाफ थी. गैर कानूनी रूप से मैक्सिको और मध्य एशिया से अमेरिका आए बच्चे ‘ड्रीमर्स’ कहे जाते हैं. पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इन्हें रहने, पढ़ने और काम करने का अधिकार दिया था. अब ट्रंप इन्हें अमेरिका से निकालना चाहते हैं.

समाचार पत्र न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, सरकार के सामने यह संकट ऐसे समय में आ खड़ा हुआ है, जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति के रूप में अपना पहला साल पूरा कर रहे हैं. यह ‘कामबंदी’ पक्षपातपूर्ण असहमति के एक नए दौर की वजह बना है और दोनों पक्षों के लिए जोखिम पैदा करता है.

अमेरिका के इतिहास में यह पहली ऐसी आधुनिक सरकार है, जिसकी पार्टी का कांग्रेस के दोनों सदनों और व्हाइट हाउस पर नियंत्रण है, लेकिन इसके बावजूद उसे इस संकट का सामना करना पड़ा है. यह परिणाम व्हाइट हाउस में ट्रंप और सीनेट में अल्पमत के नेता चक शूमर के बीच आखिरी मिनट के दौरान बातचीत बेनतीजा रहने के बाद सामने आया है. व्हाइट हाउस ने हालांकि इस ‘कामबंदी’ के लिए फौरन ही डेमोक्रेट सांसदों को जिम्मेदार ठहरा डाला.

ट्रंप ने शनिवार को कई ट्वीट कर डेमोक्रेट्स पर अमेरिकी लोगों के हितों के ऊपर राजनीति करने का आरोप लगाया. ट्रंप ने लिखा, डेमोक्रेट को हमारी महान सेना या खतरनाक दक्षिणी सीमा की सुरक्षा से ज्यादा अवैध प्रवासियों की चिंता है. वे आसानी से सौदा कर सकते हैं, लेकिन उन्होंने ‘कामबंदी’ की राजनीति खेली. हमें सीनेट में और ज्यादा रिपब्लिकन की जरूरत है, ताकि हमें ज्यादा शक्ति हासिल हो.

उन्होंने एक दूसरे ट्वीट में कहा, यह मेरे राष्ट्रपतित्व काल का पहला साल है और डेमोक्रेट मुझे एक अच्छा तोहफा देना चाहते थे.

सीएनएन की रिपोर्ट में बताया गया कि प्रमुख डेमोक्रेट सीनेट चक शूमर ने राष्ट्रपति को दोषी ठहराते हुए कहा कि ट्रंप ने दो द्विदलीय समझौता सौदों को ठुकरा दिया और “कांग्रेस में अपनी पार्टी पर दवाब नहीं बनाया.” उन्होंने कामंबदी को ‘द ट्रंप शटडाउन’ करार दिया.

डेमोक्रेट युवा आप्रवासियों के लिए बजट समझौते की मांग कर रहे हैं. लेकिन रिपब्लिकन ने विधेयक में ‘ड्रीमर्स’ के संरक्षण को लेकर कोई संकेत नहीं दिए हैं. शूमर द्वारा समर्थन नहीं दिए जाने से खफा ट्रंप और उनके प्रतिनिधियों ने इस घटना को ‘शूमर शटडाउन’ कहा, लेकिन न्यूयॉर्क के डेमोक्रेट नेताओं ने इसे ‘द ट्रंप शटडाउन’ करार दिया. शूमर ने कहा, यह लगभग ऐसा है जैसे आप एक ‘कामबंदी’ के पक्ष में थे. और अब हमारे सामने एक ‘कामबंदी’ होगी और इसकी पूरी जिम्मेदारी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कंधों पर डाली जानी चाहिए.

अंतिम क्षण में भी इस मुद्दे पर दोनों दलों ने बैठक की, लेकिन 16 फरवरी तक के लिए सरकार को धन मुहैया कराने वाले विधेयक के लिए आवश्यक 60 मत नहीं मिल सके. रिपब्लिकन के पास सिर्फ 51 सीटें हैं. इसलिए उन्हें डेमोक्रेट नेताओं के वोट की जरूरत थी, लेकिन आवश्यक आंकड़ा पूरा नहीं हो पाया.

बजट प्रस्ताव शुक्रवार रात रिपब्लिकन ने पेश किया और इसके पक्ष में 50 मत पड़े, जबकि विरोध में 48 मत पड़े. लेकिन ये मत निधि को मंजूरी देने के लिए अपर्याप्त थे. चार रिपब्लिकन नेताओं ने विधेयक के खिलाफ मतदान किया, जबकि पांच डेमोक्रेट सदस्यों ने इसका समर्थन किया.

इससे पहले गुरुवार रात प्रतिनिधि सभा के सदस्यों ने फरवरी तक के सरकारी खर्च के लिए विधेयक को 197 के मुकाबले 230 मतों से पारित कर दिया था. अधिकारियों ने कहा कि अब एक लाख से ज्यादा सक्रिय सैन्यकर्मी अपनी सेवाएं जारी रखेंगे, लेकिन ‘कामबंदी’ समाप्त होने तक उन्हें भुगतान नहीं किया जा सकता.

व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने कहा कि ट्रंप ने इस संकट के कारण अपनी रिजॉर्ट यात्रा की योजना रद्द कर दी है. ट्रंप ने शनिवार को ट्विटर पर लिखा, वे हमारी महान सेना या अत्यंत खतरनाक दक्षिणी सीमा की सुरक्षा के लिए अच्छा नहीं सोच रहे. डेमोक्रेट कर कटौती की बड़ी सफलता को बेकार करने में मदद के लिए यह ‘कामबंदी’ चाहते हैं. इस तरह की पिछली ‘कामबंदी’ 2013 में बराक ओबामा प्रशासन के दौरान हुई थी, जो 16 दिनों तक चली थी.