नहीं मिला बलात्कारी – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 22 Jan 2018 06:25:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg नहीं मिला बलात्कारी – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 पाक: 800 लोगों का डीएनए टेस्ट, नहीं मिला बलात्कारी https://livehalchal.com/%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%95-800-%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%a1%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%a8%e0%a4%8f-%e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f-%e0%a4%a8/109795 Mon, 22 Jan 2018 06:25:46 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=109795 पाकिस्तान की अवाम ज़ैनब रेप केस में बलात्कारी को सजा और ज़ैनब को न्याय मिलने के लिए लगातार प्रदर्शन कर रही है. लेकिन इसका कुछ ख़ास असर देखने को नहीं मिला. पुलिस की अब तक की गई कार्यवाही में कोई सफलता हासिल नहीं हुई है. हालाँकि पाकिस्तान की पंजाब पुलिस अभी तक 800 संदिग्धों का …]]>

पाकिस्तान की अवाम ज़ैनब रेप केस में बलात्कारी को सजा और ज़ैनब को न्याय मिलने के लिए लगातार प्रदर्शन कर रही है. लेकिन इसका कुछ ख़ास असर देखने को नहीं मिला. पुलिस की अब तक की गई कार्यवाही में कोई सफलता हासिल नहीं हुई है. हालाँकि पाकिस्तान की पंजाब पुलिस अभी तक 800 संदिग्धों का डीएनए टेस्ट कर चुकी है. पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब पुलिस को फटकार लगाते हुए 72 घंटे का समय दिया है. पाक: 800 लोगों का डीएनए टेस्ट, नहीं मिला बलात्कारी

आपको बता दें कि पाकिस्तान की ज़ैनब जिसकी उम्र केवल 7 साल थी, का शव बीती 9 जनवरी को कूड़ेदान में मिला था. जिसके बाद रिपोर्ट में पता चला था कि,  मासूम ज़ैनब के साथ किसी ने दरिंदगी के साथ बलात्कार किया उसके बाद उसका गला घोंटकर मार दिया. पंजाब प्रान्त के कसूर में 2015 के बाद से होने वाली बलात्कार की ये 8वीं घटना है.

जानकारी के मुताबिक कसूर में 2015 के बाद होने वाले बलात्कारों में पीड़िता के सभी परिवार वालों ने कोर्ट में आकर न्याय के लिए गुहार लगाई.  न्यायमूर्ति निसार ने कहा, ‘एक मासूम बच्ची के साथ ऐसा जघन्य कर्म किया गया है जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता.’ साथ ही उन्होंने पुलिस महानिरीक्षक को आदेश दिया कि हत्यारे को 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया जाए.”

]]>