नहीं करना चाहती हैं शादी – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 29 Oct 2020 11:06:42 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg नहीं करना चाहती हैं शादी – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 फातिमा सना क्यों नहीं करना चाहती हैं शादी, बताई यह बड़ी वजह https://livehalchal.com/%e0%a4%ab%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%a8/388227 Thu, 29 Oct 2020 11:06:41 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=388227 नई दिल्ली। फातिमा सना शेख इन दिनों अपनी नई फिल्म सूरज पे मंगल भारी को लेकर सुर्खियों में हैं। शादी के ईर्द-गिर्द बुनी गई इस फिल्म में वह दिलजीत दोसांझ के अपोजिट नजर आएंगी। लेकिन रियल लाइफ में फातिमा शादी जैसी चीजों पर विश्वास नहीं करती हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी के साथ रहना …]]>

नई दिल्ली। फातिमा सना शेख इन दिनों अपनी नई फिल्म सूरज पे मंगल भारी को लेकर सुर्खियों में हैं। शादी के ईर्द-गिर्द बुनी गई इस फिल्म में वह दिलजीत दोसांझ के अपोजिट नजर आएंगी। लेकिन रियल लाइफ में फातिमा शादी जैसी चीजों पर विश्वास नहीं करती हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी के साथ रहना चाहते हैं तो उसके लिए किसी डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह कभी शादी नहीं करेंगी।

मीडिया के साथ इंटरव्यू में शादी के बारे में पूछने पर फातिमा सना शेख ने कहा, ‘कोई टेक नहीं है मेरा। मैं अभी बच्ची हूं। मुझे जीने दो।’ जब उनसे सवाल किया गया कि क्या वह कभी शादी करेंगी तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, ‘कभी नहीं। नहीं। मैं शादी पर विश्वास नहीं करती हूं।

मेरा मानना है कि अगर आप किसी के साथ रहना चाहते हैं तो ऐसे में आपको शादी को किसी डॉक्यूमेंट पर पक्का करने की जरूरत नहीं है। शादी डॉक्यूमेंटेड होती है, इसका यह मतलब नही है कि आप सच में उस व्यक्ति से प्यार करते हैं। मैं इस मामले में खुले विचारों वाली हूं।’

फातिमा सना शेख ने चाची 420 और बड़े दिलवाले जैसी फिल्मों बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। इसके बाद उन्होंने आमिर खान की फिल्म दंगल में नजर आईं, जिसमें उनके काम को बहुत पसंद किया गया। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया था। बता दें कि फिल्म सूरज पे मंगल भारी में फातिमा ने मनोज बाजपेयी की बहन का रोल प्ले किया है। यह फिल्म 13 नवंबर को थियेटर्स में रिलीज होगी। इसका निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है।

इसके अलावा वह अनुराग कश्यप की फिल्म लूडो में नजर आएंगी। यह एक मल्टीस्टार फिल्म हैं जिसमें राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी और अभिषेक बच्चन जैसे सितारों ने काम किया है। यह फिल्म नवंबर में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

]]>