नशे में धुत – Live Halchal

नशे में धुत कार ड्राइवर ने सात लावारिस जानवरों को कुचला
हल्द्वानी में एक युवक ने नशे में कार दौड़ाते हुए लावारिस पशुओं को टक्कर मारकर उड़ा दिया। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में हुए हादसे में एक पशु की मौके पर मौत हो गई और छह पशु घायल हो गए।

हल्द्वानी में एक युवक ने नशे में कार दौड़ाते हुए लावारिस पशुओं को टक्कर मारकर उड़ा दिया। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में हुए हादसे में एक पशु की मौके पर मौत हो गई और छह पशु घायल हो गए। पुलिस ने पीलीकोठी निवासी आरोपी प्रियांशु वर्मा पर नए आपराधिक कानून उतावलेपन में वाहन चलाने, लोगों की जान को खतरे में डालने और पशु क्रूरता की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

पुलिस के अनुसार पीलीकोठी निवासी प्रियांशु वर्मा बुधवार रात अपने दोस्तों के संग होटल में खाना खाने निकला था। सभी दोस्तों ने रात को शराब पी और रात दो बजे पान खाने के लिए रोडवेज बस स्टेशन के पीछे आ गए। प्रियांशु पहले ऑल्टो कार में सवार था।

इसके बाद दोस्त से लग्जरी ऑटोमेटिक कार टेस्ट ड्राइव के लिए मांगी। फिर प्रियांशु रेलवे बाजार से क्षत्रिय चौराहे की ओर गया। इसी दौरान उसने सड़क पर बैठे लावारिस जानवरों के झुंड को टक्कर मार दी। कार की गति इतनी तेज थी कि झुंड में बैठे पशु हवा में उछलकर छिटक गए।

घटना में एक पशु की मौके पर मौत हो गई और छह घायल हैं। रात में ही पुलिस ने पशु चिकित्सक को बुलाकर घायल गायों का इलाज कराया। घटना से आक्रोशित जोगेंद्र राणा, दीपांशु पोखरिया, सूजल चौधरी और सुरेश बिष्ट बनभूलपुरा थाना पहुंचे और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।

सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि बीएनएस की धारा 281, 125 और पशु क्रूरता एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार को सीज कर दिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
बृहस्पतिवार को गाय को टक्कर मारने का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में कार तेज गति से आते दिख रही है। इसके बाद वह सड़क पर बैठे लावारिस गायों को टक्कर मारते दिख रही है। हादसे में कई पशु टक्कर लगते ही उछलते हुए दिख रही है।

लखनऊ: नशे में धुत होकर चोरी करने गया चोर, सामान समेटा फिर सो गया
लखनऊ में चोर के साथ एक अजीब हादसा हो गया। वह नशे में धुत होकर चोरी करने गया लेकिन उसे वहीं नींद आ गयी। जब नींद खुली तो सामने पुलिस खड़ी थी।

इंदिरानगर में शनिवार रात डॉक्टर के घर में नशे में धुत चोर ताला तोड़कर घुस गया। सामान इकट्ठा किया और फिर सो गया। सुबह पड़ोसियों ने ताला टूटा देखकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस पहुंची तो चोर की नींद खुली। उसी वक्त उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पर चोरी के छह केस दर्ज हैं। एसीपी गाजीपुर विकास जायसवाल ने बताया कि इंदिरानगर बी ब्लॉक में डॉक्टर सुनील पांडेय का मकान है। ये मकान बंद रहता है। डॉक्टर सुनील इंदिरानगर सेक्टर-10 में स्थित अपने दूसरे मकान में रहते हैं। रविवार सुबह पड़ोसियों की नजर पड़ी तो देखा कि सुनील के घर का दरवाजा खुला है। ताला टूटा पड़ा है। जब वह भीतर गए तो देखा कि एक लड़का सो रहा है। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। एसीपी के मुताबिक चोरी के इरादे से घुसे समद्दीपुर गांव निवासी कपिल कश्यप को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आधी रात घुसा था, तोड़फोड़ भी की
इंस्पेक्टर विकास राय ने बताया कि आधी रात को आरोपी कपिल घर में घुसा था। उसने गीजर खोला था। तमाम सामान जुटाया था। साथ ही एसी आदि निकालने के लिए तोड़फोड़ भी की थी। नकदी आदि उसको नहीं मिल सकी थी। आरोपी स्मैक का लती है। नशे में होने की वजह से वह वहीं सो गया। पूछताछ में वह बोला कि उसको नींद आ गई थी। कुछ देर सोने के बाद जाने की सोचा था लेकिन सुबह हो गई। तब तक पड़ोसी और पुलिसकर्मी पहुंच चुके थे।