नवादा – Live Halchal

नवादा में सात महीने की गर्भवती महिला से मारपीट, इलाज के वक्त मौत
नवादा में ससुराल वालों ने एक गर्भवती विवाहिता को मारपीट कर जख्मी कर दिया। उसके बाद इलाज के दौरान ही पीड़ित महिला की मौत हो गई। यह आरोप मृतका की मां रंजना देवी ने ससुराल वालों पर लगाया है। बहरहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि मौत का कारण जांच का विषय है।

मृतका की मां ने स्थानीय थाली थाने में लिखित आवेदन देकर बताया कि उनकी बेटी स्नेहा कुमारी (36) का विवाह थाली थानाक्षेत्र के महुंगाई ग्राम के ललन पांडे के बेटे सत्यम कुमार से डेढ़ वर्ष पहले धूमधाम से की थी। शादी के कुछ दिन बाद मेरी बेटी स्नेहा कुमारी को ससुराल वाले प्रताड़ित और उससे मारपीट करने लगे। इसकी शिकायत मेरी बेटी हमें कई बार पहले भी कर चुकी है। उन्होंने कहा कि उसके पति सत्यम पांडेय, ननद खुशबू देवी, ससुर ललन पांडेय और सास टुन्नी देवी ये सभी मिलकर प्रताड़ित करते थे। हमेशा ताने देते थे और गाली-गलौज करते थे। रंजना देवी ने आरोप लगाया कि दहेज को लेकर हमेशा ससुराल वाले उससे मारपीट तथा मानसिक और शारीरिक रूप से भी प्रताड़ित करते थे। दहेज लाकर देने से मना करने पर जान से मारने की धमकी देते थे। मेरी बेटी स्नेहा कुमारी का हमसे सभी प्रकार का संपर्क भी छुड़वा दिया और हम लोगों से बातचीत भी नहीं करने देते थे। मेरी बेटी स्नेहा कई महीने से शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रही थी।

उन्होंने कहा कि उनकी बेटी स्नेहा सात महीने की गर्भवती भी थी। इसके बावजूद उसके साथ मारपीट और उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। 27 अगस्त को तीन बजे मैंने जब मेरी बेटी के पास फोन किया तो पता चला कि वह बहुत बीमार है। उसे इलाज के लिए पावापुरी अस्पताल भर्ती कराने के लिए ले जा रहे हैं। हम सभी पावापुरी पहुंचे तो देखा कि वह काफी गंभीर स्थिति में थी और रोते हुए कुछ बताना चाह रही थी। लेकिन उसके ससुर ने उसे डांट कर चुप करा दिया। पावापुरी से गंभीर स्थिति के कारण उसे पटना रेफर किया गया। पटना PMCH के जाने के दौरान स्थिति काफी नाजुक होने के कारण हमने बिहार शरीफ में ही दिखाने की कोशिश की। तब डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्नेहा की मौत होने के बाद से उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजन न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

चुनाव आयोग ने नवादा के नये डीएम और एसपी का किया पदस्थापन
भारतीय चुनाव आयोग ने कई आरोपों को ध्यान में रखते हुए नवादा के डीएम आशुतोष कुमार वर्मा और एसपी अम्बरीष राहुल को हटा दिया था। अब प्रशांत कुमार को नवादा का नये डीएम और कार्तिकेय शर्मा को नए एसपी के रूप में पदस्थापित किया गया है।

चुनाव आयोग ने प्रशांत कुमार को नवादा का डीएम और कार्तिकेय शर्मा को नवादा के नए एसपी के रूप में पदस्थापित किया है, जो अब नवादा में लोकसभा चुनाव कार्यो का संचालन करेंगे। नवादा के साथ-साथ भोजपुर के भी डीएम और एसपी भी बदले गये हैं।

डीएम आशुतोष कुमार वर्मा तथा एसपी अम्बरीष राहुल को हटा दिया था
भारतीय चुनाव आयोग ने कई आरोपों को ध्यान में रखते हुए नवादा के डीएम आशुतोष कुमार वर्मा और एसपी अम्बरीष राहुल को हटा दिया था। चुनाव आयोग ने बिहार के मुख्य सचिव को दिए गए आदेश में कहा था कि अब आशुतोष कुमार वर्मा और अमरीश राहुल नवादा के डीएम और एसपी के रूप में चुनाव कार्यों में हिस्सा नहीं लेंगे। इसके बाद ही प्रशांत कुमार और कार्तिकेय शर्मा की पदस्थापना गुरुवार को कर दी गई है, जो जल्द ही नवादा पहुंचकर पदभार ग्रहण करेंगे।

जानिए कौन हैं नवादा के नये डीएम
नवादा के नए जिलाधिकारी प्रशांत कुमार भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह इसके पहले बिहार विकास मिशन के महाप्रबंधक के पद पर थे।

यह हैं नवादा के नये एसपी कार्तिकेय शर्मा
नए एसपी कार्तिकेय शर्मा काफी तेज तर्रार पुलिस अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। नए एसपी कार्तिकेय कुमार 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। कार्तिकेय की जन्मभूमि  झारखंड है। उनके पिता कोलफील्ड में कार्यरत थे। इनकी प्रारंभिक शिक्षा रांची में हुई। इन्होने 12वीं की परीक्षा रांची से दिया था। वर्ष 2009 में खड़गपुर से इंजीनियरिंग की है। 2012 में अहमदाबाद से पीजी की डिग्री हासिल की। वर्ष 2021-22 में शेखपुरा में हथोड़ा से कूच-कूच कर हत्या करने वाले कांड का उद्भेदन और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए इन्हें गृह मंत्रालय से उत्कृष्ट सेवा पदक से नवाजा गया था।

भोजपुर में भी नये एसपी और डीएम ने किया पद भार ग्रहण
लोकसभा चुनाव से पहले हटाए गए भोजपुर के डीएम और एसपी भी बदल दिए गये। निर्वाचन आयोग ने भोजपुर के नये डीएम के रूप में महेन्द्र कुमार और एसपी के रूप में नीरज कुमार सिंह को नियुक्त किया है। महेंद्र कुमार 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, जबकि नीरज कुमार सिंह 2012 के आईपीएस अधिकारी हैं।