नवरात्रि – Live Halchal

बिहार: ‘आजादी के समय लिए गए फैसलों ने किया हिंदुओं को कमजोर’, नवरात्रि में गरजे गिरिराज सिंह
नवरात्र पर्व के फलाहार कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि हिंदुओं को कमजोर करने की एक बड़ी साजिश चल रही है। आजादी के समय लिए गए गलत फैसलों और वर्तमान में राज्यों के नेताओं की नीतियों के कारण हिंदू समाज संकट में है।

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायर ब्रिगेड नेता गिरिराज सिंह ने नवरात्र पर्व के अवसर पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को कमजोर करने की एक बड़ी साजिश चल रही है। आजादी के समय लिए गए गलत फैसले ने जहां देश के हिंदुओं को कमजोर किया, वहीं अब देश के अलग-अलग राज्यों के नेता भी इसमें लगे हुए हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि हिंदू धर्म के लोग एकजुट होकर संकल्प नहीं लेंगे, तो आने वाले समय में दूसरे धर्म के लोग उनके ही घरों में घुसकर उन्हें मारेंगे।

गिरिराज सिंह ने माता दुर्गा से प्रार्थना करते हुए कहा, “मां दुर्गा हम सबको शक्ति प्रदान करें और हम हिंदुओं की रक्षा करें।” उन्होंने कहा कि आज बंगाल, केरल, बिहार सहित पूरे देश में घुसपैठियों के द्वारा हिंदुओं को टारगेट किया जा रहा है और उन्हें उनके अधिकार और संस्कृति से बेदखल किया जा रहा है। पाकिस्तान और बांग्लादेश में हिंदू खत्म हो रहे हैं, जबकि भारत में वही लोग फल-फूल रहे हैं। यह देश की डेमोग्राफी बदलने की साजिश है और बेहद चिंता का विषय है।

नवरात्र पर्व के फलाहार कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया गया। इस दौरान वे माता की आरती पूजन में शामिल हुए और जयकारे भी लगाए। उन्होंने कहा, “जब धर्म ही सुरक्षित नहीं रहेगा तो इसके मानने वाले कहां रहेंगे। सनातन धर्म की रक्षा करने वाले ऋषि-मुनियों ने कहा है कि धर्म की रक्षा करेंगे तो धर्म भी हमारी रक्षा करेगा। लेकिन आज हम अपने धर्म की रक्षा करना भूल गए हैं, इसलिए धर्म भी हमारी रक्षा नहीं कर रहा है। हिंदू समाज अपने ही धर्म से विमुख होता जा रहा है, जिससे आक्रांताओं का आतंक बढ़ रहा है और वे देशभर में अपने ठिकाने बना रहे हैं। यह हिंदुओं के लिए चिंता का विषय है।”

गिरिराज सिंह ने ‘बंगाल फाइल्स’ फिल्म का उल्लेख करते हुए कहा, “इस फिल्म ने हमें असलियत दिखाई है। आज वही हो रहा है जो फिल्म में दिखाया गया था। तब बंगाल में हिंदुओं को टारगेट किया गया था और आज भी वही किया जा रहा है। यह फिल्म हमें चिंता में डालती है और हिंदुओं के भविष्य पर सोचने को मजबूर करती है।” उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और बांग्लादेश में हिंदू न तो पूजा-पाठ कर सकते हैं, न ही धार्मिक कार्यक्रम या माता का जागरण। वहीं, भारत में दूसरों को पूरी आजादी मिली हुई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल में एक अधिकारी ने हिंदुओं को छुट्टी देकर नरसंहार कराया था और आज वही काम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कर रही हैं। “दोनों में कोई फर्क नहीं है,” उन्होंने कहा। उन्होंने यह भी कहा कि सनातन धर्म में कहा गया है कि यदि धर्म की रक्षा के लिए हिंसा करनी पड़े तो वह भी अहिंसा ही है। आज देश को जलाने की साजिश की जा रही है और विदेशी ताकतें इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं।

अंत में गिरिराज सिंह ने कहा, “हिंदुओं को अपनी परंपराओं के अनुसार जीना और रहना चाहिए, तभी सनातन धर्म के सिद्धांतों की परिपाटी पूरी होगी। इस नवरात्र में मैं माता दुर्गा से ॐ शांति शांति की जगह ॐ क्रांति क्रांति की प्रार्थना करता हूं। मां से मांगता हूं कि वे हम हिंदुओं की रक्षा करें और सभी सनातनियों को शक्ति प्रदान करें ताकि धर्म की रक्षा हो सके। जब धर्म ही नहीं रहेगा तो न आप रहेंगे और न हम। इसलिए जात-पात से ऊपर उठकर सोचना और काम करना होगा।”

शहद से बनाएं मां कात्यायनी का प्रिय भोग, नवरात्रि की षष्ठी तिथि पर करें अर्पित
इस वर्ष नवरात्रि की षष्ठी तिथि 28 सितंबर 2025 को मनाई जा रही है। यह दिन मां कात्यायनी को समर्पित है। माता कात्यायनी की पूजा के दौरान उनके प्रिय भोग को अर्पित कर मां को प्रसन्न कर सकते हैं। नवरात्रि की षष्ठी तिथि को मां कात्यायानी को मीठा पान और शहद का भोग अर्पित किया जाना शुभ माना जाता है। इसके अलावा उनका प्रिय रंग पीला है। ऐसे में घर पर भी मां कात्यायनी के लिए भोग में ऐसा पकवान बनाएं, जिसका रंग पीला हो और शहद से तैयार किया गया हो।

आपका ये प्रयास मां कात्यायनी को जरूर पसंद आएगा। आप केसर खीर बना सकते हैं, जिसमें शहद का उपयोग करके मां का मनपसंद व्यंजन भोग में अर्पित कर सकते हैं। इसके अलावा बादाम हलवा घर पर तैयार किया जा सकता है, जिसमें चीनी की जगह शहद का इस्तेमाल करें। यहां आपको मां कात्यायनी के भोग की सरल विधि बताई जा रही है।

खीर बनाने की सामग्री

एक लीटर दूध
1/4 कप चावल
आधा कप शहद
1/4 चम्मच इलायची पाउडर
दो से तीन बड़े चम्मच बादाम, पिस्ता, काजू
एक चम्मच घी (मेवा भूनने के लिए)

नवरात्रि के चौथे दिन बनाएं मां कूष्मांडा का प्रिय भोग
नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा की जाती है, जो कि साहस और शक्ति का प्रतीक हैं। माता कूष्मांडा को समर्पित इस दिन पर विशेष पूजन किया जाता है। देवी मां का श्रृंगार कर उनका प्रिय व्यंजन भोग में अर्पित करते हैं। जो भी भक्त चतुर्थ नवरात्रि पर देवी का पूजन हवन कर रहे हैं, वह मां दुर्गा से चौथे स्वरूप माता कूष्मांडा के लिए उनका प्रिय भोग आज के दिन जरूर बनाएं।

मान्यता है कि मां कूष्मांडा को मालपुआ अतिप्रिय है। आप घर पर ही आसानी से देवी मां के लिए शुद्ध और स्वादिष्ट मालपुआ तैयार कर सकती हैं। मालपुआ बनाने के लिए ना तो आपको अधिक सामग्री की आवश्यकता है और ना ही अधिक समय व मेहनत की। यहां नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा का प्रिय भोग मालपुआ बनाने की सरल विधि बताई जा रही है।

मालपुआ बनाने का सामग्री

एक कप गेहूं का आटा

सूजी आटा एक कप

मावा तीन चम्मच

दूध एक कप

चीनी एक कप

देसी घी तलने के लिए

काजू एक चम्मच

पिस्ता एक चम्मच

सौंफ पाउडर आधा चम्मच

केसर एक चुटकी

इलायची पाउडर एक चम्मच

मालपुआ बनाने की विधि

सबसे पहले एक कटोरी गेहूं के आटे को छानकर उसमें एक कटोरी सूजी मिलाएं।

जब आटा और सूजी आपस में अच्छे से मिक्स हो जाएं तो चीनी, इलायची और सौंफ पाउडर डालकर मिला लें।

अब खोए या मावे को एक कटोरी में निकालकर दूध डालकर घोल तैयार कर लें।

इस घोल में आटे और सूजी वाला मिश्रण मिलाएं। ध्यान रखें कि घोल अधिक गाढ़ा न हो और ना ही अधिक पतला रहे।

कुछ देर के लिए घोल को ढककर रख दें और तब तक चाशनी बनाने की तैयारी कर लें।

चाशनी बनाने के लिए पानी और चीनी को गैस पर पकाएं। स्वाद बढ़ाने के लिए इलायची पाउडर मिक्स कर सकते हैं।

अब मालपुआ तैयार करने के लिए एक पैन में घी गर्म करके आटे के घोल को पैन में क्षमता अनुसार डालें।

एक तरफ से सुनहरा होने के बाद पलटकर दूसरी ओर से सेकें।

जब मालपुआ दोनों ओर से सुनहरा सिक जाए तो पैन से चाशनी में डालें।

अधिक देर चाशनी में न रखें, मालपुआ निकालकर उसपर कटे हुए पिस्ता के टुकड़े डालकर गार्निश कर लें।

मालपुआ ठंडा होने के बाद इसका भोग लगाएं।

नवरात्रि पर नौ दिनों के लिए बना कर स्टोर कर लें ये फलाहारी स्नैक्स
अगर आप भी नवरात्रि में पूरे नौ दिन व्रत रखती हैं, तो ये लेख आपके काम का है। दरअसल, व्रत के दौरान दिनभर खाली पेट रहना थोड़ा थका देने वाला हो सकता है, खासकर जब हल्की-फुल्की भूख अचानक लग जाए और आपके पास तुरंत खाने के लिए कुछ न हो।

ऐसे में पहले से तैयार फलाहारी स्नैक्स न सिर्फ समय बचाते हैं, बल्कि आपके एनर्जी लेवल को भी बनाए रखते हैं। इन स्नैक्स को आप घर पर आसानी से कुछ ही चीजों से बना सकती हैं और इन्हें एयरटाइट डिब्बों में स्टोर करके 8-9 दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इस लेख में हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं तीन ऐसे टेस्टी और हेल्दी फलाहारी स्नैक्स की रेसिपी, जिन्हें बनाना आसान है और जो व्रत में ऊर्जा भी देते हैं।

मखाना नमकीन बनाने का सामान

कप मखाना
मूंगफली
चम्मच घी
सेंधा नमक स्वादानुसार
½ चम्मच काली मिर्च पाउडर

मखाना नमकीन बनाने की विधि

इस नमकीन को बनाना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले तो कढ़ाई में घी गर्म करें। अब उसमें मखाना डालकर धीमी आंच पर 6–8 मिनट तक क्रिस्पी होने तक भूनें। जब ये कुरकुरे हो जाएं तो इसी कढ़ाई में थोड़ा सा घी और डालकर उसमें मूंगफली डालें। मूंगफली को भी क्रिस्पी होने तक भूनें। जब ये दोनों चीजें अच्छे से भुन जाएं तो अब उसमें सेंधा नमक, काली मिर्च डालें। अच्छे से मिलाएं और ठंडा होने पर एयरटाइट डिब्बे में भर लें।

केले के चिप्स बनाने का सामान

कच्चे केले
सेंधा नमक स्वादानुसार
चम्मच घी या मूंगफली तेल
काली मिर्च

केले के चिप्स बनाने की विधि

कच्चे केले के चिप्स बनाना बेहद काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले कच्चे केलों को अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें। अब इन्हें छीलकर पतले स्लाइस में काट लें। ध्यान रखें कि इन चिप्स को एकदम महीन नहीं काटना है। थोड़ा मोटे होंगे तो इनका स्वाद ज्यादा अच्छा लगेगा। अब एक कढ़ाई में मूंगफली का तेल डालें और गर्म करें। इसी कढ़ाई में एक चम्मच सेंधा नमक का पानी डालें, इससे तलते समय ही चिप्स में नमक का स्वाद आने लगेगा।

नमक का पानी डालने के बाद कढ़ाई में केले के चिप्स डालें और सुनहरा होने तक उन्हें तलें। सुनहरा होने के बाद इसे निकालकर थोड़ा सा नमक और काली मिर्च उसमें डालें और मिक्स करें। बस ये तैयार हैं। ये एयरटाइट डिब्बे में 10 दिन तक क्रिस्पी रहते है।

आलू के चिप्स बनाने का सामान

बड़े साइज के आलू
सेंधा नमक
काली मिर्च
तलने के लिए मूंगफली का तेल

बनाने की विधि

शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे आलू के चिप्स खाना पसंद न हो। ऐसे में व्रत के लिए आलू के चिप्स तैयार करें। इसके लिए बड़े साइज के आलुओं को धोकक छील लें। इसके बाद आलू को चिप्स बनाने वाली मशीन में डालकर इससे चिप्स तैयार करें। अब इन स्लाइस को पानी में 15 मिनट भिगोएं। 15 मिनट के बाद इन्हें सुखाकर तेल में कुरकुरा होने तक फ्राई करें। आखिर में चिप्स में मसाला डालकर स्टोर करें।

नवरात्रि में 9 दिन के लिए 9 फलाहारी पकवान
22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है, जो कि देवी दुर्गा के नौ रूपों की आराधना का पावन पर्व है। इन नौ दिनों में भक्त उपवास रखकर मां दुर्गा को प्रसन्न करते हैं और फलाहार ग्रहण करते हैं। व्रत के दौरान शरीर को ऊर्जा देने और स्वाद का ध्यान रखने के लिए विविध फलाहारी व्यंजन बनाए जाते हैं।

इसी के चलते इस लेख में हम आपके लिए नवरात्रि के 9 दिनों के लिए 9 अलग-अलग स्वादिष्ट और पौष्टिक फलाहारी पकवान लेकर आए हैं, जिन्हें आप उपवास में आराम से खा सकते हैं और स्वाद के साथ सेहत भी बनाए रख सकते हैं।

साबूदाना खिचड़ी

नवरात्रि का पहला दिन है, तो हल्के खाने से शुरुआत करें। इसके लिए साबुदाना की खिचड़ी बनाएं। साबूदाना, मूंगफली, आलू, हरी मिर्च, सेंधा नमक से बनीं ये साबुदाना खिचड़ी आपके पेट को ठंडक देती है। ये ऊर्जा से भरपूर होती है।

कुट्टू के आटे का पराठा और आलू की सब्जी

दूसरे दिन आप कुट्टू के आटे का पराठा तैयार कर सकते हैं। इसके साथ बिना मसाले वाली आलू की सब्जी आपके फलाहार के स्वाद को बढ़ा देगी। इसे बनाने में सिंघाड़े का आटा, उबले आलू, हरी मिर्च, सेंधा नमक की जरूरत पड़ेगी। ग्लूटेन-फ्री पराठा काफी स्वादिष्ट लगता है।

कुट्टू के आटे की पुड़ी और पनीर

अगर आपके यहां व्रत में टमाटर खाते हैं तो मटर पनीर की सब्जी, नहीं तो पनीर लबाबदार के साथ कुट्टू के आटे की पूड़ी को तैया करें। फाइबर और आयरन से भरपूर ये पूड़ी और सब्जी आपको ऊर्जा से फुल रखेगी।

समा के चावल की खिचड़ी

तीसरे दिन पूड़ी खाने के बाद चौथे दिन कुछ हल्का तैयार करें। इसके लिए आप समा के चावल की खिचड़ी बना सकते हैं। समा के चावल, आलू, मूंगफली, देसी घी की मदद से इस खिचड़ी को तैयार किया जाता है। ये काफी हल्का और सुपाच्य फलाहारी भोजन है।

आलू पनीर टिक्की

खिचड़ी खाने के अगले दिन आलू और पनीर की टिक्की तैयार करें, जिसे आप हरी चटनी और दही के साथ सर्व कर सकते हैं। उबले आलू, सेंधा नमक, पनीर, हरी मिर्च से मिलकर तैयार हुई ये टिक्की स्वादिष्ट और प्रोटीन से भरपूर होती है।

फलाहारी ढोकला

वैसे तो ढोकला सूजी या बेसन का बनता है, लेकिन आप चाहें तो व्रत में समा के चावलों का भी ढोकला तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आपको समा के चावल का आटा, दही और सेंधा नमक की जरूरत पड़ेगी। ये भाप में पका हुआ एक हेल्दी स्नैक ऑप्शन है।

राजगिरा हलवा

अब बारी है कुछ मीठा बनाने की तो राजगिरा का हलवा बनाकर तैयार कर सकें। इसे बनाने के लिए राजगिरा आटा, देसी घी, गुड़ या शक्कर की आपको जरूरत पड़ेगी। ये एनर्जी बूस्टर और मीठा खाने से आपका पेट भी भरा रहेगा।

साबूदाना वड़ा

आठवें दिन कुछ अलग और स्वादिष्ट बनाना है तो साबूदाना वड़ा बनाकर तैयार करें। भीगे हुए साबूदाना, उबले आलू, मूंगफली, हरी मिर्च की मदद से आप साबुदाना बनाकर तैयार सकते हैं। ये कुरकुरा, स्वादिष्ट और भरपूर ऊर्जा देने वाला नाश्ता है, जिसे हरी चटनी के साथ परोस सकते हैं।

मखाने की खीर

नवरात्रि के आखिरी दिन मखाने की खीर तैयार करें। इसके लिए मखाने, दूध, इलायची, शक्कर की जरूरत पड़ेगी। इस दिन व्रत का पारण भी किया जाता है, इसलिए इसको तैयार करें। कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर मिठाई खाने में भी स्वादिष्ट लगेगी।