नवरात्रि में फलाहार के लिए बनाये आलू की स्पाइसी और टेस्टी शंकरपाली ! – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 29 Sep 2017 13:00:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg नवरात्रि में फलाहार के लिए बनाये आलू की स्पाइसी और टेस्टी शंकरपाली ! – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 नवरात्रि में फलाहार के लिए बनाये आलू की स्पाइसी और टेस्टी शंकरपाली ! https://livehalchal.com/%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ab%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf/82541 Fri, 29 Sep 2017 13:00:55 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=82541 शंकरपाली – भले ही हमारे देश में नवरात्रि के पर्व को अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है लेकिन इसका मकसद सिर्फ एक ही होता है और वो है मां दुर्गा की भक्ति. जी हां, नवरात्रि के दौरान अधिकांश लोग माता को प्रसन्न करने के लिए नौ दिनों तक व्रत करते हैं और इस दौरान पूरी …]]>

शंकरपाली – भले ही हमारे देश में नवरात्रि के पर्व को अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है लेकिन इसका मकसद सिर्फ एक ही होता है और वो है मां दुर्गा की भक्ति.नवरात्रि में फलाहार के लिए बनाये आलू की स्पाइसी और टेस्टी शंकरपाली !

जी हां, नवरात्रि के दौरान अधिकांश लोग माता को प्रसन्न करने के लिए नौ दिनों तक व्रत करते हैं और इस दौरान पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मां की आराधना करते हैं.

हालांकि व्रत के दौरान ज्यादातर लोग साबुदाना, फल और आलू का फलाहार के रुप में सेवन करते हैं. या तो वो आलू को डीप फ्राई करके खाते हैं या फिर साबुदाने के साथ आलू का फलाहार बनाकर खाते हैं.

लेकिन आज हम आपको आलू एक खास रेसेपी बताने जा रहे हैं जो स्पाइसी होने के साथ ही बहुत लजीज भी है. तो चलिए जानते हैं घर पर टेस्टी और स्पाइसी शंकरपाली बनाने की आसान विधि.

आलू की शंकरपाली बनाने के लिए सामग्री

4 से 5 आलू, एक छोटा चम्मच पुदीना पावडर, आवश्यकता अनुसार मोटी कुटी हुई लाल मिर्च, दो छोटा चम्मच कुट्टू का आटा, स्वादानुसार सेंधा नमक और तलने के लिए तेल या घी.

आलू की शंकरपाली बनाने की विधि

आलू की स्पाइसी और टेस्टी शंकरपाली बनाने के लिए सबसे पहले आलू को छीलकर उसे मोटे-मोटे लंबे टुकड़ों में काट लें. फिर इसे दो-तीन बार पानी बदलते हुए धोकर साफ करें.

अब कटे हुए आलूओं को एक से डेढ़ घंटे के लिए एकदम ठंडे बर्फ के पानी में भीगने दें. फिर इसका पानी छानकर कुछ देर के लिए कपड़े पर फैलाकर रखें.

अब इसपर हल्का-हल्का कुट्टू का आटा छिड़कें फिर गैस पर कढ़ाई चढ़ाएं और उसमें तेल डालें. जब तेल गर्म हो जाए तब इन आलूओं को डालकर लाइट गोल्डन होने तक डीप फ्राई करें.

अब डीप फ्राई किए इन आलूओं पर सेंधा नमक, मोटी कुटी लाल मिर्च और पुदानी का पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें. आलू के टेस्टी और स्पाइसी शंकरपाले तुरंत भूख मिटाने के साथ ही हेल्दी भी होते हैं.

बहरहाल अगर आपने नवरात्रि की व्रत रखा है और आपको कुछ चटपट व स्पाइसी खाने का मन कर रहा है तो फिर घर पर आलू के स्पाइसी और टेस्टी शंकरपाली बनाएं और इसके स्वाद का भरपूर लाभ उठाएं.

 
]]>