नवदीप – Live Halchal

हरियाणा: नवदीप को गले लगा भावुक हुई मां, बोली बेटे ने नाम किया रोशन
नवदीप ने अपनी मां मुकेश रानी को अपना मेडल पहनाया। पैरालंपिक में भाला फेंक में गोल्ड मेडल लेकर लौटे नवदीप का जोरदार स्वागत किया गया।

पैरालंपिक में भाला फेंक में गोल्ड मेडल लेकर लौटे नवदीप का हरियाणा के पानीपत के इसराना में छह स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। नवदीप को देखकर उनकी मां मुकेश रानी भावुक हो गईं। उन्होंने नवदीप को गले लगा लिया। वे बोलीं मेरे बेटे ने आज अपने पिता ही नहीं देश का सपना पूरा कर दिखाया है। जिसका लोग छोटे कद के चलते मजाक तक उड़ा लेते थे, वह आज सबकी आंखों का तारा बन गया है। नवदीप ने भी आगे आकर स्वर्ण पदक अपनी मां को पहना दिया।

नवदीप का पहला स्वागत सोनीपत के गुमड़ गांव में किया गया। वे इसके बाद पुगथला गांव स्थित यूनिक पब्लिक स्कूल में पहुंचे। यहां स्कूल प्रबंधन और ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद चमराडा, मांडी, इसराना व शाहपुर होते हुए बुआना लाखू पहुंचे। नवदीप ने बताया कि पेरिस पैरालंपिक को लेकर उनमें पहले से ही उत्साह था।

यह उत्साह पदक जीतने में मददगार बना। मैंने भाला फेंका और एक उचित दूरी पर जाते ही अपने पदक को पक्का मान लिया। मैं रजत पदक में खुश था, लेकिन किस्मत ने देश की झोली में स्वर्ण पदक डाल दिया। वह स्वर्ण पदक लाकर देश के साथ ही अपने परिवार का सपना पूरा किया है। नानी होशियारी देवी दोहते का भव्य स्वागत देख खुश नजर आईं।

उन्होंने कहा कि मेरे दोहते नवदीप के गोल्ड मेडल लाने पर वह फूली नहीं समा रहीं। वह आज बहुत खुश हैं। नानी ने दोहते को खुशी से अपने सीने से लगा लिया। कार्यक्रम में मंच संचालन प्रदीप मलिक ने किया। मलिक खाप से दादा घासी राम के पौत्र मलिक राज मलिक व श्योराण खाप अध्यक्ष परमिंदर आर्य व एचसीएस विजय मलिक ने उनका स्वागत किया।

नवदीप को नहीं मिली जमानत, दूसरे केस में पुलिस ने रिमांड पर लिया
अंबाला सिटी। किसान नेता नवदीप जलबेड़ा की मुश्किलें कम ही नहीं हो रही हैं। वीरवार को उन्हें सदर थाना के पुलिस अधिकारियों ने मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश किया जहां कोर्ट में पुलिस ने नवदीप की रिमांड मांगी। सुनवाई के बाद कोर्ट ने पुलिस को नवदीप का एक दिन का रिमांड मंजूर कर दिया। यह रिमांड मुकदमा नंबर 43 में मांगा गया था। जिसमें नवदीप के माध्यम से किसान नेता तेजबीर व अन्य किसान नेता की गिरफ्तारी को निशानदेही कराना कारण दिया गया। जिसके लिए पंजाब में किसान नेताओं की गिरफ्तारी के लिए नवदीप को ले जाया जाएगा।

दरअसल 11 जून को नवदीप के वकील रोहित जैन की तरफ से अदालत में नवदीप की जमानत के लिए याचिका लगाई गई थी। इसके अगले ही दिन 12 जून को पुलिस की तरफ से लोकल मजिस्ट्रेट काे एक एप्लीकेशन दी गई जिसमें नवदीप का दो दिन का रिमांड मांगा गया। यह रिमांड एफआईआर नंबर 43 को आधार बनाकर मांगा गया। इसकी सुनवाई वीरवार को एडीजे कोर्ट में हुई। अधिवक्ता रोहित जैन ने बताया कि कोर्ट में पुलिस ने तर्क दिया कि वह 43 नंबर मुकदमे में अन्य किसान नेताओं की गिरफ्तारी करना चाहते हैं। इनकी गिरफ्तारी तभी हो सकती है जब नवदीप निशानदेही करेगा। इसके लिए उसका रिमांड चाहिए क्योंकि उसे पंजाब निशानदेही के लिए ले जाना है। इस पर कोर्ट ने एक दिन का रिमांड दे दिया। अधिवक्ता रोहित जैन ने बताया कि पुलिस ने 16 मुकदमे इस मामले में दर्ज किए हैं। जिसमें से सभी में नवदीप का नाम है। जमानत याचिका से पहले रिमांड लेने के पीछे तो पुलिस को एक ही उद्देश्य नजर आता है कि वह नवदीप को बाहर नहीं आने देना चाहते हैं।

18 से अधिक किसान नेताओं पर दर्ज है केस

थाना अंबाला सदर में दर्ज मुकदमा संख्या 43 में नवदीप को मुख्य आरोपी बनाया गया है। इसमें सिपाही रजत की तरफ से दी गई शिकायत में बताया गया है कि 15 फरवरी को वह व पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी शंभू बॉर्डर पर तैनात थे। यहां पर 13 व 14 फरवरी को भारी मात्रा में किसान ट्रैक्टरों के साथ आए। पहले तो पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया कि धारा 144 लागू है पांच से अधिक लोग एकत्रित नहीं हो सकते हैं। समझाने के बाद भी आंदोलनकारी नहीं माने तो बेरिकेड को तोड़ने का प्रयास किया। नंगी तलवारों, गुलेल, पत्थर, मिर्ची पाउडर, गुलेलों में नुकीले कांच से उन्हें जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। जिसमें पुलिस कर्मी व अधिकारी घायल हुए। इस आंदोलन में किसान नेता सरवन सिंह पंधेर, अमरजीत मोहड़ी, जय सिंह जलबेड़ा, नवदीप जलबेड़ा, सुखचैन बड़ौग, गुरकीरत शाहपुर, बलजिंद्र सिंह चुडियाला, विक्रम रााणा, मंजीत सिंह, तेजबीर सिंह, गुरमीत सिंह माजरी, बलकार सिंह, मनजीत सिंह, गुरजीत सिंह धमौली, अरविंद्र मोहड़ा, कुलदीप मोहड़ी, कर्म सिंह, जसप्रीत सिंह व अन्य किसान नेताओं ने जानलेवा हमला किया व सरकारी कार्य में बाधा डाली।