नरेंद्र – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 03 Mar 2017 09:51:04 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg नरेंद्र – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 पीएम नरेंद्र मोदी का भद्दा कार्टून ट्वीट करने पर मचा बवाल, ‘आप’ नेता पर एफआईआर दर्ज https://livehalchal.com/%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%a8%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ad%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%a6/41736 Fri, 03 Mar 2017 09:51:04 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=41736 सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आपत्तिजनक कार्टून पोस्ट किए जाने से गुरुवार को बवाल मच गया. ट्विटर पर यह भद्दा कार्टून पोस्ट होते ही कमेंट्स की बाढ़ आ गई. जिसके बाद लखनऊ में आक्रोशित भाजपाइयों ने सख्त नाराजगी जताते हुए कहा कि कार्टून से देशवासियों की भावनाएं आहत हुई हैं. इस बीच भाजपा प्रवक्ता …]]>

सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आपत्तिजनक कार्टून पोस्ट किए जाने से गुरुवार को बवाल मच गया. ट्विटर पर यह भद्दा कार्टून पोस्ट होते ही कमेंट्स की बाढ़ आ गई. जिसके बाद लखनऊ में आक्रोशित भाजपाइयों ने सख्त नाराजगी जताते हुए कहा कि कार्टून से देशवासियों की भावनाएं आहत हुई हैं.पीएम नरेंद्र मोदी का भद्दा कार्टून ट्वीट करने पर मचा बवाल, 'आप' नेता पर एफआईआर दर्ज

इस बीच भाजपा प्रवक्ता आईपी सिंह ने विभूतिखंड थाने में राष्ट्रद्रोह, आईटी एक्ट, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम सहित अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है.

सिंह ने बताया कि कार्टून मितेश पटेल नाम के व्यक्ति ने पोस्ट किया है और वह आम आदमी पार्टी का नेता है.

इस बाबत आईपी सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है, “पीएम पर आपत्तिजनक कार्टून ट्विटर पर आम आदमी पार्टी के नेता ने डाला है जो शर्मनाक है. इसलिए हमने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. केजरीवाल टीम को यह भी सोचना चाहिए कि सोशल मीडिया पर महिलाएं और बेटियां भी है. इसका ध्यान रखना होगा केजरीवाल साहब. साथ ही पीएम सिर्फ भाजपा के नहीं हैं. इससे “आप पार्टी” की कुंसित मानसिकता झलकती है.”

जियो के इस प्लान से आइडिया-एयरटेल-वोडाफोन को है बड़ा खतरा

दूसरी तरफ सीओ गोमतीनगर सत्यसेन यादव ने बताया कि कार्टून में प्रधानमंत्री को बेहद आपत्तिजनक रूप में दिखाया गया है. साइबर सेल सहित पुलिस पड़ताल कर रही है कि यह कार्टून किसने और कहां से पोस्ट किया है?

उन्होंने कहा कि आरोपी आम आदमी पार्टी से जुड़ा है या नहीं, इस बारे में छानबीन की जा रही है.

]]>
कब्रिस्तान बनना ही नहीं चाहिए – पीएम के बयान पर बोले साक्षी महाराज https://livehalchal.com/%e0%a4%95%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%9a/41044 Tue, 28 Feb 2017 05:00:53 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=41044 विवादित बयानों के लिए मशहूर बीजेपी सांसद साक्षी महाराज भी कब्रिस्तान और श्मशान विवाद में कूद पड़े हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कब्रिस्तान और श्मशान पर दिए उस बयान पर असहमति जताई है, जिसमें उन्होंने कब्रिस्तान और श्मशान दोनों बनाने की बात कही थी. साक्षी महाराज ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री की बात सहमत …]]>

विवादित बयानों के लिए मशहूर बीजेपी सांसद साक्षी महाराज भी कब्रिस्तान और श्मशान विवाद में कूद पड़े हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कब्रिस्तान और श्मशान पर दिए उस बयान पर असहमति जताई है, जिसमें उन्होंने कब्रिस्तान और श्मशान दोनों बनाने की बात कही थी.कब्रिस्तान बनना ही नहीं चाहिए - पीएम के बयान पर बोले साक्षी महाराज

साक्षी महाराज ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री की बात सहमत नहीं हूं. मैं इसे कतई स्वीकार नहीं करता कि कब्रिस्तान और शमशान बराबर में बनना चाहिए. कब्रिस्तान बनना ही नहीं चाहिए, अगर कब्रिस्तानों में हिंदुस्तान की सारी की सारी जमीन चली जाएगी तो खेती-खलिहान कहां होंगे?

बीजेपी सांसद ने एक ही जगह पर श्मसान और कब्रिस्तान बनाने का प्रस्ताव दिया और इसके लिए कानून बनाने का भी सुझाव भी दिया. उन्होंने कहा कि राजनेता हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई को कहीं और तो इकठ्ठा नहीं होने देते, कम से कम श्मशान में तो इकठ्ठा होने दें.

हालांकि, हिंदुत्वादी छवि वाले साक्षी महाराज ने पहले भी कई विवादित बयान दिए हैं. 6 जनवरी को उन्होंने कहा था कि जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है और इसलिए देश की समस्याएं भी बढ़ रही हैं, लेकिन हिंदू इसके लिए जिम्मेदार नहीं हैं. इसके लिए वे जिम्मेदार हैं, जो चार पत्नी और 40 बच्चे की बात करते हैं.

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फतेहपुर में एक रैली में कहा था कि अगर किसी गांव को कब्रगाह के निर्माण के लिए कोष मिलता है, तो उस गांव को श्मशान की जमीन के लिए भी कोष मिलना चाहिए. अगर आप ईद में बिजली की आपूर्ति निर्बाध करते हैं, तो आपको दीपावाली में भी बिजली की आपूर्ति निर्बाध करनी चाहिए.

]]>