नदी का जलस्तर – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 25 Jul 2025 09:53:31 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg नदी का जलस्तर – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 दिल्ली में यमुना उफान पर, नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचा https://livehalchal.com/%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%af%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%89%e0%a4%ab%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%a8/624508 Fri, 25 Jul 2025 09:53:28 +0000 https://livehalchal.com/?p=624508 दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु के करीब पहुंच गया है। इससे पहले यमुना नदी के जलस्तर में बृहस्पतिवार को कमी आई थी। बुधवार को यह 204.13 मीटर पर पहुंच गया था, जो चेतावनी के निशान से केवल 0.37 मीटर कम है। केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह …]]>

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु के करीब पहुंच गया है। इससे पहले यमुना नदी के जलस्तर में बृहस्पतिवार को कमी आई थी। बुधवार को यह 204.13 मीटर पर पहुंच गया था, जो चेतावनी के निशान से केवल 0.37 मीटर कम है। केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह पुराने लोहे के पुल पर जलस्तर 203.29 मीटर था, जो चेतावनी के स्तर 204.50 मीटर से 1.21 मीटर कम है।

वहीं, केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के अनुसार, मंगलवार को इस मानसून में पहली बार हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से पानी का निर्वहन 50,000 क्यूसेक से अधिक हो गया। रात 1 बजे के आसपास 54,707 क्यूसेक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। बैराज से छोड़े गए पानी को दिल्ली पहुंचने में आमतौर पर 48 से 50 घंटे लगते हैं।

साल 2024 में भारी बारिश के बावजूद दिल्ली चेतावनी स्तर को छूने से बाल-बाल बच गई थी। सितंबर के अंत में यमुना का जलस्तर 204.38 मीटर पर पहुंच गया था। इसके विपरीत, जुलाई 2023 की विनाशकारी बाढ़ में जलस्तर रिकॉर्ड 208.66 मीटर तक पहुंच गया था और हथिनीकुंड से अधिकतम निर्वहन 3.59 लाख क्यूसेक तक पहुंच गया था।

]]>