नगर निकाय चुनाव – Live Halchal

‘अहंकार और सीट बंटवारे में देरी चुनावों में हार के लिए जिम्मेदार’, उद्धव ने एमवीए की एकता पर उठाए सवाल
मुंबई नगर निकाय चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे ने एमवीए गठबंधन दलों की एकता पर सवाल उठाया। उन्होंने विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे और उम्मीदवार चयन में देरी को हार की बड़ी वजह बताया। साथ ही कहा कि अगर यही हाल रहा तो गठबंधन का कोई मतलब नहीं रह जाएगा।

मुंबई में होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों में गर्माहट तेज हो गई है। इसी बीच शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महाविकास अघाड़ी गठबधंन दलों की एकता पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में सीट बंटवारे और उम्मीदवार तय करने में हुई देरी को लेकर महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन पर सवाल उठाए हैं। ठाकरे ने कहा कि लोकसभा चुनाव में अच्छे प्रदर्शन के बाद गठबंधन दलों में एकता कम और दलगत जीत की होड़ ज्यादा दिखने लगी, जिससे जनता में गलत संदेश गया और हार का कारण बना।

फिर साथ रहने का क्या फायदा?
उद्धव ठाकरे ने कहा कि विधानसभा चुनाव में सीटों को लेकर अंत तक खींचतान चलती रही। कई जगहों पर उम्मीदवार तय ही नहीं हो पाए। अगर ऐसी ही गलतियां होती रहीं तो फिर साथ रहने का क्या फायदा? ठाकरे ने बताया कि लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी को कुछ ऐसी सीटें गठबंधन सहयोगियों को देनी पड़ीं, जहां शिवसेना (यूबीटी) पहले कई बार जीत चुकी थी। ठाकरे ने कहा कि अब वक्त है आत्ममंथन का, क्योंकि अगर गठबंधन में यही हाल रहा, तो जनता का भरोसा टूट जाएगा।

अपनी गलतियां भी माननी होगी-ठाकरे
ठाकरे का मानना है कि चुनाव के दौरान ‘लड़की बहन योजना’ जैसे वादों ने जनता को भ्रमित किया और एमवीए नुकसान में रहा। उन्होंने ईवीएम घोटाले, फर्जी वोटर लिस्ट और अचानक वोटर संख्या बढ़ने जैसे मुद्दों को लेकर भी चिंता जताई, लेकिन कहा कि सिर्फ बहाने नहीं बनाने चाहिए अपनी गलतियां भी माननी होंगी।

एक नजर चुनावी प्रदर्शन पर
गौरतलब है कि 2024 लोकसभा चुनाव में एवीए ने महाराष्ट्र की 48 में से 30 सीटें जीती थीं। लेकिन पांच महीने बाद हुए विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन (भाजपा, शिंदे गुट और अजित पवार गुट) ने करारी जीत दर्ज की। विधानसभा में 288 सीटों में से भाजपा को 132, शिंदे की शिवसेना को 57 और अजित पवार की एनसीपी को 41 सीटें मिलीं। वहीं विपक्षी एमवीए को कुल 46 सीटें मिलीं, जिनमें उद्धव ठाकरे गुट को 20, शरद पवार गुट को 16 और कांग्रेस को 10 को मिलीं।

अगर कांग्रेस नगर निकाय चुनाव अकेले लड़े, तो हैरानी नहीं होगी, पृथ्वीराज चव्हाण का बड़ा बयान
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने राज्य में निकाय चुनाव से पहले बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा- अगर कांग्रेस नगर निकाय चुनाव अकेले लड़े, तो हैरानी नहीं होगी। उनकी ये प्रतिक्रिया उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के एक साथ आने के कुछ दिनों बाद आई है। जिससे राज्य में महा विकास अघाड़ी के भविष्य पर सवाल जरूर खड़ा हो रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा है कि अगर कांग्रेस मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य शहरों में होने वाले आगामी नगर निकाय चुनाव अकेले लड़ने का फैसला करती है, तो उन्हें इसमें कोई हैरानी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मुख्य प्राथमिकता ‘इंडिया’ गठबंधन है, जिसमें शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) और एनसीपी (शरद पवार गुट) शामिल हैं। लेकिन अगर ये दल किसी ऐसे पार्टी से गठबंधन करते हैं, जिसकी विचारधारा कांग्रेस की धर्मनिरपेक्ष सोच और संविधान के सिद्धांतों से मेल नहीं खाती, तो कांग्रेस उसे स्वीकार नहीं करेगी।

‘पार्टी की समिति करेगी अंतिम फैसला’
उन्होंने बताया कि दिल्ली में कांग्रेस की हालिया बैठक में स्थानीय चुनावों को लेकर विचार हुआ और इस पर अंतिम फैसला पार्टी की समिति करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे कहा, ‘हमने पहले भी लोकसभा और विधानसभा चुनाव मिलकर लड़े हैं, लेकिन स्थानीय चुनाव अलग-अलग लड़े हैं। इसलिए अगर कांग्रेस अकेले चुनाव लड़े, तो मुझे आश्चर्य नहीं होगा।’

मराठी भाषा विवाद और कानून-व्यवस्था पर हमला
महाराष्ट्र में राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस के कार्यकर्ताओं की तरफ से गैर-मराठी बोलने वालों पर हमले के मामलों पर प्रतिक्रिया देते हुए पृथ्वीराज चव्हाण ने राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि कानून अपने हाथ में लेना गलत है और सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि महाराष्ट्र की मौजूदा सरकार कमजोर और बंटी हुई दिख रही है। उन्होंने कहा, ‘मुख्यमंत्री को कोई गंभीरता से नहीं ले रहा, मंत्री अपनी मर्जी से काम कर रहे हैं, और कानून-व्यवस्था पर नियंत्रण नहीं है।’

उन्होंने केंद्र की ‘एक राष्ट्र, एक भाषा’ नीति की आलोचना करते हुए कहा, ‘ये विचारधारा हिटलर के जर्मनी से आई है, जो देश में एक भाषा, एक धर्म और एक चुनाव थोपने की कोशिश कर रही है।’ पृथ्वीराज चव्हाण ने बताया कि महाराष्ट्र के लोगों ने हिंदी भाषा को कक्षा 1 से अनिवार्य करने के फैसले का विरोध किया, क्योंकि छोटे बच्चों पर तीन भाषाएं थोपना सही नहीं है। शिक्षकों और किताबों की भी कमी है। विरोध के बाद राज्य सरकार को यह नीति वापस लेनी पड़ी।

उद्धव और राज ठाकरे के साथ आने पर क्या बोले?
जब उनसे शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) और एमएनएस के हालिया संयुक्त रैली पर पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘अगर दो भाई मिलकर बीएमसी चुनाव लड़ते हैं, तो उसका स्वागत है। लेकिन अब जश्न मनाना ठीक है, पर कानून अपने हाथ में लेना स्वीकार नहीं है।’

भड़काऊ बयान पर भी किया हमला
वहीं भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के विवादास्पद बयान- ‘कुत्ता भी अपने घर में शेर होता है’- पर पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि केंद्र के गृहमंत्री अमित शाह को ऐसे बयानों पर कार्रवाई करनी चाहिए, लेकिन वह अपने एजेंडे में व्यस्त हैं।

उत्तराखंड के नगर निगमों में मेयर पद पर दौड़ा ट्रिपल इंजन, 11 में से नौ निगमों में भगवा बुलंद
उत्तराखंड के नगर निकाय चुनाव में भाजपा के ट्रिपल इंजन ज्यादातर नगर निगमों के मेयर पदों पर सरपट दौड़ा। हालांकि नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में उसकी रफ्तार धीमी पड़ गई। ऐसे कई निकायों में बगावत कर चुनाव मैदान में चुनौती पेश करने वाले बागियों ने सत्तारूढ़ दल के पसीने छुड़ा दिए। अभी तक नौ नगर निगमों में भाजपा के मेयर बन चुके हैं। वहीं, श्रीनगर में निर्दलीय प्रत्याशी जीती हैं। देहरादून के मेयर पद पर अभी गितनी जारी है।

मतगणना शुरू होने पर सुबह से ही प्रदेश के लोगों की निगाहें छोटी सरकार के नतीजों पर लगी थी। रात नौ बजे तक नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के ज्यादातर नतीजे घोषित होते गए। श्रीनगर नगर निगम को छोड़ दें तो बाकी 10 में से नौ में मेयर पद पर ट्रिपल इंजन सरपट दौड़ता नजर आया। श्रीनगर नगर निगम में भाजपा को शिकस्त का सामना करना पड़ा। वहां भाजपा को हराकर बागी आरती भंडारी मेयर चुन ली गई हैं।

गढ़वाल की नगर पालिका में निर्दलीयों का जलवा, पंचायतों में भाजपा-कांग्रेस में मुकाबला रहा
गढ़वाल के पांच जिलों की नगर पालिकाओं में निर्दलीयों का जलवा रहा। 16 नगर पालिका सीटों में से निर्दलीयों ने 8 पर जीत दर्ज की, वहीं भाजपा पांच और कांग्रेस तीन को ही जीत सकी। जबकि नगर पंचायत की जंग में भाजपा-कांग्रेस में कड़ा मुकाबला रहा। 21 नगर पंचायत सीटों में से 9 पर भाजपा, 8 पर कांग्रेस और 4 पर निर्दलीयों ने जीत दर्ज की। जबकि दो नगर निगम सीटों में श्रीनगर में निर्दलीय प्रत्याशी आरती भंडारी और कोटद्वार में भाजपा उम्मीदवार देर रात तक आगे चल रहे थे।

चमोली जिले में नगर पालिका की चार सीटों में से दो पर भाजपा और दो पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की। जबकि पंचायत की छह सीटों में से चार पर कांग्रेस और दो पर निर्दलीय विजेता रहे। चमोली में कर्णप्रयाग पालिका सीट पर पूर्व विधायक के बेटे गणेश चंद्र शाह ने जीत दर्ज की। जबकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला के गृह क्षेत्र पोखरी नगर पंचायत से निर्दलीय सोहनलाल ने जीत दर्ज की। वहीं रुद्रप्रयाग जिले में नगर पालिका सीट पर निर्दलीय ने जीत का परचम लहराया तो पंचायत की चार सीटों में से एक पर निर्दलीय, दो पर भाजपा और एक पर कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज की।

टिहरी जिले में छह नगर पंचायत और चार नगर पालिका हैं। इनमें पांच नगर पंचायतों तपोवन, घनसाली, चमियाला, लंबगांव और कीर्तिनगर में भाजपा के उम्मीदवार जीते, वहीं गजा में निर्दलीय ने जीत दर्ज की। जबकि दो नगर पालिका नई टिहरी और मुनिकीरेती में निर्दलीयों का कब्जा रहा, चंबा में भाजपा जीती। जबकि देवप्रयाग में भाजपा पहले ही निर्विरोध जीत चुकी है।

उत्तरकाशी जिले में दो नगर पंचायतों में गंगोत्री नगर पंचायत में चुनाव नहीं होते हैं, यहां प्रशासक रहता है। वहीं नौगांव में भाजपा जीती है। चार नगर पालिकाओं में बाड़ाहाट, चिन्यालीसौड़, बड़कोट में निर्दलीय और पुरोला में कांग्रेस जीती है।

पौड़ी में सात निकायों में पांच सीटों पर कांग्रेस व निर्दलीयों का दबदबा रहा। नगर पालिका पौड़ी, दुगड्डा पर निर्दलीय जीते। सतपुली नगर पंचायत और स्वर्गाश्रम जोंक नगर पंचायत पर कांग्रेस काबिज हुई। वहीं श्रीनगर के कीर्तिनगर नगर पंचायत में भाजपा और देवप्रयाग नगर पालिका में भाजपा की ममता देवी निर्विरोध निर्वाचित हुईं। थलीसैंण नगर पंचायत से कांग्रेस जीती है। वहीं श्रीनगर नगर निगम में मेयर पद पर निर्दलीय प्रत्याशी आरती भंडारी और कोटद्वार नगर निगम में भाजपा के शैलेद्र सिंह रावत आगे चल रहे हैं।

निकायों में क्लीन और ग्रीन सिटी की सोच धरातल पर उतारेंगे : धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में निकाय चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग और निर्वाचन में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों का धन्यवाद किया। साथ ही निकाय चुनाव में विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी।

सीएम धामी ने हम मिलजुलकर प्रदेश को सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए कार्य करेंगे और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाएंगे। नगर निकायों के माध्यम से क्लीन और ग्रीन सिटी की सोच धरातल पर उतारेंगे। प्रदेश सरकार बिजली, सड़क, पानी, फुटपाथ, पार्क, ओपन जिम, कूड़ा उठान और उसका निस्तारण समेत अन्य सभी सेवाओं को जनता के द्वार तक पहुंचाने का काम करेगी। भाजपा ने अपने संकल्पपत्र में नागरिकों को बेहतर सेवाएं देने का जो वादा किया है, उस पर तेजी से कार्य किया जाएगा।

सीएम धामी ने कहा, भाजपा के सभी चुने हुए मेयर, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष और पार्षद मिलजुलकर कस्बों और नगरों को सुंदर बनाएंगे। सीसीटीवी, सोलर, सुरक्षा और प्रकाश व्यवस्था के अभियान को आगे बढ़ाएंगे। निकाय प्रतिनिधियों पर दोहरी जिम्मेदारी है। उन्हें नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने के साथ पर्यटकों के दृष्टिकोण से भी नगरों को स्वच्छ और सुंदर बनाना है और उनके दृष्टिगत सुविधाएं जुटानी हैं ताकि देश विदेश से आने वाले पर्यटक उत्तराखंड सेअच्छा संदेश लेकर लौटें।

कांग्रेस आज जारी करेगी वचन पत्र, पार्टी सामने रखेगी समाधान और विकास का विजन
नगर निकाय चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस आज वचन पत्र जारी करेगी। जिसमें कांग्रेस निकायों की समस्याओं के समाधान और विकास विजन जनता के सामने रखेगी। इसके अलावा अन्य कई घोषणाओं को भी कांग्रेस शामिल करेगी।

प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस कार्य समिति सदस्य (सीडब्लूसी) गुरदीप सिंह सप्पल व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश सहप्रभारी सुरेंद्र शर्मा पार्टी के वचन पत्र को जारी करेगी। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रदेश कांग्रेस निकाय चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य मौजूद रहेंगे।

बता दें कि भाजपा ने निकाय चुनाव के लिए संकल्प पत्र जारी किया है। इसके अलावा सभी 11 नगर निगमों के लिए अलग-अलग संकल्प पत्र जारी किए। अब कांग्रेस भी वचन पत्र के जरिये निकायों में विकास के लिए लुभावने वादे करेगी।

नामांकन का आज अंतिम दिन, आयोग ने आसान किया नियम
नगर निकाय चुनाव के नामांकन का सोमवार को आखिरी दिन है। इससे पूर्व निर्वाचन आयोग ने प्रत्याशियों के नामांकन को लेकर नियम आसान कर दिया। प्रत्याशियों को बिना खाता खोले भी नामांकन जमा कराने का मौका मिलेगा, बशर्ते उन्हें नामांकन के अंतिम समय तक बैंक की जानकारी देनी होगी।

प्रत्याशियों को नामांकन के लिए अलग से बैंक खाता खोलने का प्रावधान है। राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रत्याशियों की सुविधा के लिए शनिवार और रविवार को एसबीआई की विभिन्न शाखाएं, कोषागार, उप कोषागार खुलवाए। इसके बावजूद बैंक खाता खोलने में परेशानी आ रही थी।

आयोग के सचिव राहुल कुमार गोयल ने रविवार को सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को बैंक संबंधी पत्र भेजा। इसमें कहा गया कि प्रत्याशियों को बैंक खाता खुलने में देरी होने के मद्देनजर ये तय किया गया कि अधिकारी उनका नामांकन बिना बैंक जानकारी भी जमा करा लें।

उन्हें नामांकन के आखिरी तिथि को आखिरी समय तक खाते की जानकारी देनी होगी। आयोग ने ये भी स्पष्ट किया कि प्रत्याशी केवल एसबीआई ही नहीं, किसी भी बैंक में अपना खाता खुलवा सकते हैं। नामांकन का सोमवार को आखिरी दिन है। तीन दिन में बड़ी संख्या में नामांकन हुए हैं।