नकली – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 07 Sep 2025 05:19:59 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg नकली – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने दिए नकली दवाओं पर कार्रवाई के निर्देश https://livehalchal.com/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a5%80/631091 Sun, 07 Sep 2025 05:19:55 +0000 https://livehalchal.com/?p=631091 उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अपने आवास पर आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में निर्देश दिया कि जन स्वास्थ्य से किसी भी तरह का समझौता किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धामी ने जिलाधिकारियों, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को राज्य में नकली दवाओं के उत्पादन और बिक्री को पूरी तरह …]]>

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अपने आवास पर आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में निर्देश दिया कि जन स्वास्थ्य से किसी भी तरह का समझौता किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धामी ने जिलाधिकारियों, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को राज्य में नकली दवाओं के उत्पादन और बिक्री को पूरी तरह से खत्म करने के लिए संयुक्त रूप से एक गहन अभियान चलाने के निर्देश दिए।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि नकली दवाओं के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए और उनके पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि धराली आपदा से प्रभावित परिवारों की समस्याओं का समाधान करना, उनके पुनर्वास, राहत और आजीविका सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिया कि राजस्व सचिव की अध्यक्षता वाली समिति जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करे। समिति की रिपोर्ट के आधार पर, राज्य के अन्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों में भी बड़े पैमाने पर पुनर्वास और राहत कार्य किए जाएंगे।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि पूरे राज्य में व्यापक स्वदेशी (स्वदेशी उत्पाद) अभियान शुरू किया जाए और इसे आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

धामी ने मंत्रियों, प्रशासनिक अधिकारियों और सरकारी कर्मचारियों से स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को सक्रिय रूप से बढ़ावा देने का आग्रह किया। उन्होंने निर्देश दिया कि सरकारी खरीद में स्वदेशी वस्तुओं और उपकरणों को प्राथमिकता दी जाए और सरकारी कार्यक्रमों व आयोजनों में स्थानीय उत्पादों का यथासंभव उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि जीएसटी स्लैब में हाल ही में हुए बदलावों से स्वदेशी उत्पादों को और बढ़ावा मिलेगा।

]]>
अभी-अभी अगर आपके पास भी है 500 का नया नोट, तो जरूर पढ़ लें ये खबर https://livehalchal.com/%e0%a4%85%e0%a4%ad%e0%a5%80-%e0%a4%85%e0%a4%ad%e0%a5%80-%e0%a4%85%e0%a4%97%e0%a4%b0-%e0%a4%86%e0%a4%aa%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%ad%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a5%88-500-%e0%a4%95/41896 Sat, 04 Mar 2017 07:49:08 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=41896 नई दिल्ली: देश में नए नोट अभी ठीक से नहीं आए हैं लेकिन 2000 और 500 के नकली नोटों ने धमल मचा रखी है।रोज खबरे आ रही हैं कि आज यहां से इतने नकली पकड़े गए तो आज यहां से। ऐसा ही एक मामला दिल्ली के मयूर विहार में हुआ है। संतोष कुमार नाम के …]]>

नई दिल्ली: देश में नए नोट अभी ठीक से नहीं आए हैं लेकिन 2000 और 500 के नकली नोटों ने धमल मचा रखी है।रोज खबरे आ रही हैं कि आज यहां से इतने नकली पकड़े गए तो आज यहां से। ऐसा ही एक मामला दिल्ली के मयूर विहार में हुआ है। संतोष कुमार नाम के एक ऑटो चालक को एक शख्स ने 500-500 के दो नकली नोट दे दिए।

सख्स ने अशोक नगर से द्वारका के लिए ऑटो किया था। वह ऑटो से कुछ सामान रखकर ले गया था। इस दौरान ऑटो वाले ने उससे 800 रुपए किराया मांगा। लेकिन उस व्यक्ति ने 800 के असली नोटों के बजाय 500 के दो नकली नोट पकड़ा दिए। हालांकि इन नोटों पर साफ लिखा है। मनोरंजन का खजाना, लेकिन चालक ने इस पर ध्यान नहीं देते हुए नोट रख लिए और अपने पास से 200 और दे दिए।

जब वह मयूर विहार आया तो उसने देखा कि यह तो नकली नोट हैं। ऐसा देख उसके होश उड़ गए। बता दें कि पहली नजर में ये नोट एकदम असली है, अगर ध्यान से न देखा जाए तो कोई भी बेवकूफ बन सकता है।

बता दें कि नोटबंदी को 24 घंटे भी नहीं हुए थे और बाजार में 2000 और 500 के नकली नोट आ गए थे। इसके बाद से देश के अलग अलग हिस्सों में काफी लोग पकड़े गए हैं। जिनके पास से भारी मात्रा में नकली नोट प्रिंटर और नोट बनाने वाले कागज मिले थे।

]]>
‘उड़ता पंजाब’ की तर्ज पर होती है सरहद पर 2000 रुपए के नकली नोटों की स्मगलिंग https://livehalchal.com/%e0%a4%89%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%ac-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9c-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%a4/39976 Wed, 22 Feb 2017 04:54:14 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=39976 ये हफ्ते भर (15 फरवरी) पहले की बात है जब सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले से चार लाख मूल्य के 2000 रुपए के नकली नोट जब्त किए थे. बीएसएफ ने नकली नोटों के एक तस्कर से मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की थी. वैसे सबसे चिंता …]]>

ये हफ्ते भर (15 फरवरी) पहले की बात है जब सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले से चार लाख मूल्य के 2000 रुपए के नकली नोट जब्त किए थे. बीएसएफ ने नकली नोटों के एक तस्कर से मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की थी.'उड़ता पंजाब' की तर्ज पर होती है सरहद पर 2000 रुपए के नकली नोटों की स्मगलिंग

वैसे सबसे चिंता की बात यह है कि इन नकली नोटों में 2000 रुपए के नोट कई फीचर हैं. ये असली जैसे ही दिखते हैं. पहली नजर में असली और नकली नोटों में फर्क करना मुश्किल हो जाता है.

एनडीटीवी के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों में मालदा और बांग्लादेश के सीमावर्ती इलाकों में बीएसएफ कुछ तस्कर को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन सरगना उनकी गिरफ्त से बाहर है. 15 फरवरी को चुरियंतपुर सीमा चौकी के पास 2000 रुपए के 200 नोट जब्त किए गए थे. 19 फरवरी को ही 96 नोट नेशनल हाईवे पर जब्त किए गए. ऐसे में सवाल उठता है कि इन इलाकों में ही नकली नोटों की तस्करी क्यों हो रही है? इनके पीछे किनका हाथ है?

तस्करी का तरीका

दरअसल, कालीचक बॉर्डर के पास मालदा और नवाबजंग जिलों के इलाके नोट तस्करों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है. ‘उड़ता पंजाब’ फिल्म की तर्ज पर बांग्लादेश के तस्कर नोटों के पैकेट को वहां फेंक देते हैं और फिर आगे का काम  कूरियर के जिम्मे होता है. दिलचस्प बात यह है कि ‘उड़ता पंजाब’ मूवी में भी ड्रग्स की तस्करी को कुछ इसी अंदाज में दिखाया गया है.

सरहद के पास वाले गांव सुशानी और चुरियंतपुर को नकली नोटों के स्मगलर पनाह के लिए इस्तेमाल करते हैं. यदि कभी कूरियर दूसरे इलाकों से आते हैं तो गांव के कुछ लोग उनको इस काम में मदद भी करते हैं. यदि ये कूरियर रात में पहुंचते हैं तो झाड़ियों और जंगलों में उनके छुपने का इंतजाम किया जाता है.

अब इस कूरियर की जिम्मेदारी होती है कि इन नोटों को वह 13 किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे और 40 किलोमीटर दूर फरक्का स्टेशन तक पहुंचाएं.

पिस रहे हैं गांववाले

कभी-कभी तो तस्कर बीएसएफ की आंखों में धूल झोंक बिना किसी जांच के आसानी से बॉर्डर को पार करते हैं. यहां उनके लिए बेहद आसान है कि वे बांग्लादेश के नकली नोटों के पैकेट को ले भारत के इलाकों में ले आएं.

सुशानी के ग्रामीणों का कहना है कि अक्सर उन्हें यह काम दबाव में करना पड़ता है. वे लोग तस्करों और बीएसएफ के बीच पिस रहे हैं. उनका कहना है कि तस्कर उन्हें इस काम में मदद करने के लिए धमकाते हैं. उन्हें (ग्रामीणों) कहा जाता है कि यदि उन्होंने मदद नहीं की तो वे बीएसएफ से शिकायत कर फंसवा देंगे. यहां तक घर के पास नोटों को गिराकर इस जंजाल में फंसा देंगे. वे (तस्कर) तो नोट फेंककर भाग जाते हैं, उल्टे बीएसएफ वाले उन लोगों को पकड़ती है, जिनके घर नकली नोट मिलते हैं.

बीएसएफ की बढ़ी सिरदर्दी

ऐसे में बीएसएफ की भी सिरदर्दी बढ़ गई है. अभी तक कई तस्कर उनकी गिरफ्त से बाहर है. दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के उप महानिरीक्षक(जनसंपर्क) आर.पी.एस. जायसवाल ने बताया था कि जवानों के दल ने इलाके की गहन तलाशी ली और सफेद पॉलिथिन में लिपटा एक पैकेट बरामद किया. इसमें 2000 रुपये के 100 नोट थे, ये बांग्लादेश सीमा की तरफ से फेंके गए थे. तस्कर नकली नोटों की खेप की तस्करी का प्रयास कर रहे हैं. ये नोट पुलिस और एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) की ओर से हाल में जब्त किए गए नोटों की तरह हैं.

बीएसएफ अधिकारियों को नकली नोटों के तस्कर उमर फारूक से जानकारी मिली थी कि सीमा पर बांग्लादेश की तरफ से नकली नोट लाए जा रहे हैं. उमर को गोपालगंज के मालदा जिले से एक दिन पहले गिरफ्तार किया गया था.

]]>
2000 की नोटों के बाद अब पाकिस्तान में छप रहे हैं 500 के नकली नोट https://livehalchal.com/2000-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%85%e0%a4%ac-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4/39783 Tue, 21 Feb 2017 05:13:20 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=39783 नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कालेधन और नकली नोटों पर लगाम लगाने के लिए विमुद्रीकरण किया था जिसके तहत 500 और 1000 के नोट बंद कर दिए गए। नोटबंदी के फैसले को मुश्किल से दो महीने भी नहीं हुए होंगे कि नकली नोटों का कारोबार एक बार फिर से पैर पसारने लगा है। पाकिस्तान …]]>

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कालेधन और नकली नोटों पर लगाम लगाने के लिए विमुद्रीकरण किया था जिसके तहत 500 और 1000 के नोट बंद कर दिए गए। नोटबंदी के फैसले को मुश्किल से दो महीने भी नहीं हुए होंगे कि नकली नोटों का कारोबार एक बार फिर से पैर पसारने लगा है।2000 की नोटों के बाद अब पाकिस्तान में छप रहे हैं 500 के नकली नोट

पाकिस्तान और बांग्लादेश के रास्ते नकली नोटों की खेंप देश में पहुंचनी शुरू भी हो गई है। फिलहाल नकली नोटों की खेंप में सिर्फ 2000 के नोट ही बरामद किए गए हैं लेकिन राष्ट्रीय जांच एजेंसी के मुताबिक पाकिस्तान 500 के नकली नोट छाप रहा है। कुछ दिन पहले एनआईए और बीएसएफ ने पश्चिम बंगाल के मालदा से 2000 के 48 नोट बरामद किए थे जो बांग्लादेश के रास्ते पाकिस्तान से आए थे। इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया। एनआईए ने जानकारी दी है कि पाकिस्तान 2000 के नोट के बाद 500 के नकली नोट छाप रहा है और इ

सके लिए उसने 500 के नोट के सिक्योरिटी फीचर्स कॉपी भी कर लिए हैं लेकिन इनकी प्रिंट क्वालिटी खराब है। हालांकि इनको पहचानना बेहद मुश्किल है।

गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अधिक जानकारी देते हुए कहा कि नोट स्मगलर से पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ है कि नकली नोट पाकिस्तान से आ रहे हैं और नकली नोटों में 100 और 50 के नोट भी हैं।

पाक ने सैंपल के लिए भेजे थे 2000 के नकली नोट जांच एजेंसियों को पता चला है कि पाकिस्तान ने फिलहाल इन नकली नोटों को सैंपल के तौर पर भेजा है। मालदा में नकली नोट को लेकर लोग चौकन्ने है इसलिए नकली नोट के स्मगलर इन नोटों को यूपी में भेजने की फिराक में थे।

अभी-अभी: अमेरिका में आई भयंकर तबाही, सब कुछ हुआ खत्म

जांच एजेंसियों और सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स ने नकली नोट की जांच की तो पता चला कि असली नोटों के 17 सिक्योरिटी फीचर्स में 11 फीचर्स कॉपी किए जा चुके हैं…इनकी नकल हो चुकी है। जांच एजेंसियों ने पूछताछ की तो रहमान ने बताया कि ये नोट पाकिस्तान में ISI की मदद से छापे गए।

नकली नोटों की अगली खेप भी तैयार हो रही है। ये भी पता चला कि 2000 का एक नकली नोट 400-600 रुपए में नकली नोट के स्मगलर के जरिए खरीदा जाता है फिर इसे मार्केट में उतारा जाता है। वैसे RBI ने दावा किया था कि नई करेंसी में ऐसे सिक्युरिटी फीचर्स डाले गए हैं जिनकी कॉपी करना आसान नहीं है लेकिन जो फेक करेंसी नोट पकड़े गए हैं उनमें करीब 50% सिक्युरिटी फीचर्स को डाला गया है ये चिन्ता की बात हो सकती है।

]]>