नए साल में रिलायंस जियो करेगा रिटेल सेक्टर में एंट्री – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 29 Dec 2017 06:56:18 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg नए साल में रिलायंस जियो करेगा रिटेल सेक्टर में एंट्री – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 नए साल में रिलायंस जियो करेगा रिटेल सेक्टर में एंट्री, ई-कॉमर्स कंपनियों को देगा कड़ी टक्कर https://livehalchal.com/%e0%a4%a8%e0%a4%8f-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%b8-%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b-%e0%a4%95%e0%a4%b0/102662 Fri, 29 Dec 2017 06:56:18 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=102662 मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो नए साल में टेलिकॉम के बाद अब रिटेल सेक्टर में भी एंट्री करेगा। रिटेल सेक्टर में एंट्री करने के बाद वो ई-कॉमर्स कंपनियां जैसे की अमेजन, स्नैपडील, फ्लिपकार्ट, मिंत्रा आदि को कड़ी टक्कर देगा।  इन ई-कॉमर्स कंपनियों को मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज वैसी ही पटखनी देने की योजना पर काम कर रहा है, …]]>
मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो नए साल में टेलिकॉम के बाद अब रिटेल सेक्टर में भी एंट्री करेगा। रिटेल सेक्टर में एंट्री करने के बाद वो ई-कॉमर्स कंपनियां जैसे की अमेजन, स्नैपडील, फ्लिपकार्ट, मिंत्रा आदि को कड़ी टक्कर देगा। नए साल में रिलायंस जियो करेगा रिटेल सेक्टर में एंट्री, ई-कॉमर्स कंपनियों को देगा कड़ी टक्कर
इन ई-कॉमर्स कंपनियों को मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज वैसी ही पटखनी देने की योजना पर काम कर रहा है, जैसे उसने जियो की लॉन्चिंग के बाद टेलिकॉम कंपनियों का किया था। कंपनी अब ई-कॉमर्स के बिजनेस में भी उतरने की तैयारी कर रही है। 

2018 तक लॉन्च होगा ई-कॉर्मस वेंचर
इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार रिलायंस जियो रिटेल बिजनेस में 2018 तक अपने ई-कॉमर्स वेंचर को शुरू कर सकता है। प्लान के मुताबिक रिलायंस उन शहरों में अपने ई-कॉमर्स की सुविधा देगा, जिनकी आबादी 50 हजार से ज्यादा है। ई-कॉमर्स वेंचर के जरिए रिलायंस मोबाइल फोन, कंज्यूमर इलेक्ट्रोनिक्स, एफएमसीजी गुड्स, फल-सब्जी सहित अन्य खाने-पीने का सामान बेचेगा। 

तीन साल में बनेगा किंग

कंपनी के सूत्रों के अनुसार रिलायंस जियो का रिटेल वेंचर लॉन्च होने के तीन साल बाद यानी 2021 तक ई-कॉमर्स मार्केट का भी लीडर बन जाएगा। अभी देश में अमेजन, फ्लिपकार्ट, स्नैपडील, पेटीएम मॉल जैसी कंपनियां ई-कॉमर्स सेगमेंट में छायी हुई हैं। 

मिलेगी उसी दिन डिलीवरी
रिलायंस जियो रिटेल का प्लान है कि वो देश के छोटे से छोटे शहरों में भी सामान का ऑर्डर मिलने के बाद उसी दिन या फिर 24 घंटे के अंदर डिलीवरी करेगा। ऐसा करने से लोग ज्यादा से ज्यादा सामान खरीदेंगे। लोगों को रिलायंस द्वारा मोबाइल फोन और इलेक्ट्रोनिक्स के सामान पर की गई एक्सक्लूसिव डील के बारे में भी पता चलता रहेगा। 

कंपनी लॉन्च करेगी नई वेबसाइट, ऐप
इसके लिए कंपनी एक नई वेबसाइट और ऐप को भी लॉन्च करेगी। इसके अलावा ऐप को जियो के सभी फीचर व स्मार्टफोन में भी डाला जाएगा। देश भर में जियो की सिम बेचने वाले सेंटर को भी डिलीवरी के लिए प्वाइंट बनाया जाएगा। अभी रिलायंस जियो रिटेल मुंबई, पुणे और बंगलूरू में ट्रायल के तौर पर ई-कॉमर्स के जरिए ग्रोसरी बेच रही है।  

 
]]>