नए साल पर लाएं जीवन में ये 9 बदलाव खुशनुमा हो जाएगी जिंदगी – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 30 Dec 2019 10:44:48 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg नए साल पर लाएं जीवन में ये 9 बदलाव खुशनुमा हो जाएगी जिंदगी – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 नए साल पर लाएं जीवन में ये 9 बदलाव खुशनुमा हो जाएगी जिंदगी https://livehalchal.com/%e0%a4%a8%e0%a4%8f-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%8f%e0%a4%82-%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%b5%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%af%e0%a5%87-9-%e0%a4%ac/301437 Mon, 30 Dec 2019 10:44:48 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=301437 सेहत सुधारने की दिशा में नए संकल्प के साथ पहला कदम उठाना हो तो नए साल से बेहतर कोई दूसरा समय नहीं। लेकिन कोई ऐसा संकल्प न लें, जिसे व्यावहारिक तौर पर पूरा करना मुश्किल हो जाए। मसलन, वजन घटाने के लिए रोज जिम जाने का लक्ष्य न रखें, जबकि आप जानते हैं कि इसके …]]>

सेहत सुधारने की दिशा में नए संकल्प के साथ पहला कदम उठाना हो तो नए साल से बेहतर कोई दूसरा समय नहीं। लेकिन कोई ऐसा संकल्प न लें, जिसे व्यावहारिक तौर पर पूरा करना मुश्किल हो जाए। मसलन, वजन घटाने के लिए रोज जिम जाने का लक्ष्य न रखें, जबकि आप जानते हैं कि इसके लिए समय निकालना बहुत मुश्किल हो सकता है। इसके बजाए यह सोचें कि घर पर ही रहते हुए, बहुत सामान्य एक्सरसाइज करते हुए वजन कैसे घटाया जा सकता है। जी हां, यह सच है कि बिना जिम जाए और बिना अतिरिक्त समय निकाले, वजन कम किया जा सकता है। जानिए कैसे –

सीढ़ियों का इस्तेमाल करें- घर में और ऑफिस में भी, जितना अधिक संभव हो, सीढ़ियों का इस्तेमाल करें। इसके कई फायदे होंगे। वजन तो कम होगा ही, पैरों में मजबूती भी आएगी।

बच्चों के साथ खेलें- वजन घटाने के मामले में बच्चों के साथ बच्चा बनने के कई फायदे हो सकते हैं। बच्चों के साथ मस्ती करें। भागा-दौड़़ी करें। मैदानी खेल खेलें। ऐसा करने से वह स्वस्थ्य लाभ होगा, जो किसी जिम में संभव नहीं।

नई चीज सीखें- खुद की पसंद का कोई भी गेम चुनें और यूट्यूब की मदद से सीखने की कोशिश करें। जैसे मार्शल आर्ट या ताइक्वांडो। इस खेल-खेल में कसरत तो होगी ही, नया हुनर भी हासिल हो जाएगा। पति-पत्नी साथ डांस करें। ग्रुप डांस करना हो तो बच्चों को भी शामिल कर कर लें। मस्ती-मस्ती में आप बहुत सारी एक्सरसाइज कर लेंगे।

जहां संभव हो, पैदल चलें- हो सकता है आपके पास रोज-रोज की वॉकिंग का समय न हो, लेकिन वॉकिंग का कोई मौका भी न छोड़ें। जैसे पास की दुकान से कोई सामान लाना है तो पैदल चले जाएं। टुकड़ों-टुकड़ों में की गई वॉकिंग बड़ा फायदा दे सकती है। छोटी दूरियों के लिए गाड़ी लेने की आदत को छोड़ दें।

रस्सी कूदें- यह भी वजन कम करने का घरेलू तरीका है। 10 मिनट तक रस्सी कूदना 8 मिनट तक दौड़ने के बराबर माना जाता है। रोजाना 10-15 मिनट रस्सी कूदने से 200-300 कैलोरी बर्न की जा सकती है।

खूब पानी पीएं- दिनभर में पर्याप्त पानी पीएं। इससे शरीर एक्टिव रहेगा। पानी की कमी नहीं होगा तो बिना आलस्य के हर काम कर पाएंगे।

किचन में खूब काम करें- जो महिलाएं किचन में एक्टिव रहती हैं, उनमें मोटापा कम होता है। खाना बनाते समय कई काम ऐसे होते हैं जिनसे हाथों की एक्सरसाइज होती है। मसाले कूटने-पीसने के लिए मिक्सर के बजाए देसी तरीका अपनाएं और हाथ से पीसें। पुरुषों को भी बगैर किसी अहंकार के घर के सारे काम करने चाहिए। कई काम हैं जो व्यायाम और अच्छा मूड बनाने में मददगार है। जितना समय मिले उतना काम करना चाहिए।

भोजन के बाद वज्रासन में बैठें- रात का खाना-खाने के बाद वॉकिंग जरूर करें। यदि इसके लिए समय नहीं है तो वज्रासन में बैठें। इससे खाना ठीक से पचेगा और पैरों की मांसपेशियों की कसरत भी हो जाएगी।

गार्डनिंग करें- गार्डनिंग घर का बगीचा तैयार करना भी शानदार वर्कआउट एक्टिविटी है। पौधों को पानी देने के लिए वाटर पाइप की जगह वॉटर बकेट का इस्तेमाल करें। पौधों की कटाई-छटाई करने के लिए मशीन के बजाए हाथ से चलने वाला यंत्र आजमाएं। यदि रोज समय निकाला जाए तो यह पसीना बहाने का सबसे अच्छा तरीका हो सकता है

]]>