नए कृषि कानूनों से किसानों के जीवन में व्यापक परिवर्तन आएगा : CM योगी – Live Halchal

नए कृषि कानूनों से किसानों के जीवन में व्यापक परिवर्तन आएगा : CM योगी
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के भोजीपुरा में गुरुवार को किसान सम्मेलन को संबोधित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर की पूर्व सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर का पूरा बजट चार परिवार हजम कर जाते थे।

वहां की जनता को इसका लाभ नहीं मिल पाता था। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद और अलगाववाद की जड़ें समाप्त हो सकें, इसके लिए धारा 370 समाप्त होनी आवश्यक थी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एल्डिको सिटी ग्राउंड पर किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल रही है। प्रधानमंत्री ने किसानों की आय दोगुनी करने का काम किया है, लेकिन विपछ किसानों को गुमराह कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नए कृषि कानूनों से किसानों के जीवन में व्यापक परिवर्तन आएगा। किसान सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री ने 975 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया।

घने कोहरे की वजह से करीब 1 घंटा देरी से किसान सम्मेलन में पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 में देश पूरी दुनिया में पिछलग्गू बना हुआ था, लेकिन अब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि दुनिया जब कोरोना से परेशान थी तब किसान खेतों में फसल तैयार कर रहे थे, लेकिन अब प्रधानमंत्री के विरोधी किसानों को गुमराह कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने भगवान राम के मंदिर का निर्माण शुरू किया है, जन्म से अंतिम यात्रा तक राम का ही नाम चलता है। राम मंदिर जन भावनाओं से जुड़ा हुआ मुद्दा था, भाजपा ने सैकड़ों साल पुराने इस मुद्दे को हल किया है, मगर कुछ लोगों को राम मंदिर बनना पसंद नहीं आ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में गन्ना किसानों का भविष्य उज्जवल होगा। सरकार यह भी प्रयास कर रही है कि किसानों को धान के साथ पराली का भी मूल्य मिले। मंडी को तकनीक से जोड़ा जा रहा है। किसानों के खातों में सीधे पैसा जा रहा है।

उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि केंद्र और राज्य सरकार उनके हितों पर किसी को डाका डालने की इजाजत नहीं देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार युवाओं को नौकरी दे रही है, लेकिन विपक्ष को यह भी रास नहीं आ रहा है।

इससे पहले नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने में लगे हुए हैं। प्रदेश सरकार ने किसानों का कर्ज माफ करने के साथ उनके हित में तमाम फैसले लिए हैं।

किसान सम्मान निधि देकर छोटे किसानों को लाभ दिया है। प्रदेश में 365 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन हुआ है। इस मौके पर कई लाभार्थियों पर योजनाओं की पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। सर्द हवाओं और कोहरे के बीच भारी संख्या में किसान सम्मेलन में पहुंचे थे।