ध्वजारोहण – Live Halchal

अयोध्या: 31 दिसंबर को सात मंदिरों के शिखर पर होगा ध्वजारोहण
भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पूरे वैभव के साथ मनाई जाएगी। राम मंदिर ट्रस्ट वर्षगांठ को प्रतिष्ठा द्वादशी के रूप में मनाने की तैयारी कर रहा है। 31 दिसंबर को होने जा रहा प्रतिष्ठा द्वादशी का उत्सव इसलिए भी खास होगा, क्योंकि इसी दिन राम मंदिर परिसर में बने सात उप मंदिरों के शिखर पर ध्वजारोहण की भी योजना है।

25 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी ने एक ऐतिहासिक समारोह में राम मंदिर के मुख्य शिखर पर ध्वजारोहण किया था। इस समारोह के साक्षी देश-दुनिया के भक्त बने थे। उसी दौरान परिसर में बने सात अन्य देवालयों के शिखर पर भी ध्वजारोहण करने की योजना थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से योजना स्थगित कर दी गई।

बताया गया कि मंदिरों में फिनिशिंग का काम बाकी था। अब सभी सात देवालयों (भगवान शिव, सूर्य, गणपति, हनुमान, माता भगवती, माता अन्नूपर्णा व शेषावतार मंदिर) की फिनिशिंग व साज-सज्जा का काम पूरा हो गया है। ऐसे में प्रतिष्ठा द्वादशी के दौरान उत्सव के बीच इन देवालयों पर ध्वजारोहण किए जाने की तैयारी है।

ट्रस्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रतिष्ठा द्वादशी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की संभावना है। द्वादशी का मुख्य उत्सव 31 दिसंबर को मनाया जाएगा। इसी दिन सात उप मंदिरों के शिखर पर रक्षामंत्री व मुख्यमंत्री संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर सकते हैं। राम मंदिर में 27 दिसंबर से अनुष्ठान भी शुरू होंगे, इसमें अन्य मंदिरों के ध्वज का पूजन होगा, साथ ही अन्य अनुष्ठान होंगे। उप मंदिरों के शिखर पर फहराए जाने वाले ध्वज का स्वरूप पहले ही फाइनल कर दिया गया है।

राम मंदिर में ध्वजारोहण: आयोजन के बाद मोदी करेंगे रोड शो
प्रधानमंत्री के स्वागत व अभिनंदन की तैयारियों के लिए भाजपा का संपर्क व संवाद अभियान जारी है। ध्वजारोहण समारोह के आयोजन को अद्वितीय स्वरूप देने के लिए हजारों संतों की मौजूदगी सुनिश्चित की जा रही है। संतों की ओर से वैदिक मंत्रोच्चारण, शंखनाद और घंटों की ध्वनि से प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया जाएगा।

इसी कड़ी में अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त और भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने रंगमहल मंदिर पहुंच कर महंत रामशरण दास से मुलाकात की। अन्य प्रमुख मंदिरों के महंतों व संतों से भी संपर्क कर उन्हें स्वागत-अभिनंदन कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया। इसमें जगन्नाथ मंदिर व अमांवा मंदिर के संत शामिल हैं। संतों के साथ हर प्रतिष्ठान पर जाकर विधायक व महानगर अध्यक्ष ने व्यापारियों से संपर्क स्थापित किया।

विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री का आगमन रामनगरी के लिए सौभाग्य और गौरव का अवसर है। उनका स्वागत अयोध्या की आध्यात्मिक गरिमा और परंपरा के अनुरूप भव्य करने की तैयारी की जा रही है। हजारों संतों की उपस्थिति इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएगी। अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान अयोध्या की सनातन संस्कृति की दिव्यता प्रधानमंत्री के समक्ष अपने श्रेष्ठतम रूप में प्रकट होगी। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वागत के दौरान संतों की उपस्थिति के स्थान को चिह्नित कर दिया गया है। भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है।

हुआ ध्वज का महापूजन
राम मंदिर के शिखर पर फहराए जाने वाले ध्वज का विधिवत महापूजन रविवार को संपन्न हुआ। ध्वजारोहण समारोह के अनुष्ठानों के क्रम में तीसरे दिन रविवार को विभिन्न अनुष्ठान हुए। इसमें सबसे प्रमुख ध्वज पूजन रहा। ध्वज, जो केवल वस्त्र नहीं, बल्कि मर्यादा, संस्कृति और सनातन की परंपरा का साक्षात प्रतीक है को पूरे वैदिक विधान के साथ यज्ञ वेदी पर स्थापित किया गया। आचार्यों ने मंत्रोच्चार के मध्य इसे उसी श्रद्धा से अर्पित किया, जैसे देवत्व को अर्पित किया जाता है। अनुष्ठान का केंद्र बना भव्य यज्ञकुंड, जिसमें विष्णु सहस्रनाम और गणेश अथर्वशीर्ष के मंत्रों के साथ आहुतियां अर्पित की गईं।

विष्णु सहस्रनाम के प्रत्येक नाम के साथ यज्ञकुंड से उठती अग्निशिखाएं मानों लोककल्याण की कामना करती प्रतीत हुईं। गणपति को समर्पित अथर्वशीर्ष के मंत्रों ने वातावरण को विघ्नविनाशक ऊर्जा से भर दिया। मंत्रध्वनि ऐसी थी मानो अयोध्या की धरती स्वयं भगवान राम और विष्णु के चरणों में नत हो रही हो। यज्ञाग्नि की लपटें और धूप की सुगंध मिलकर एक ऐसा दिव्य समागम रच रही थीं, जिसे देख श्रद्धालु अभिभूत हो उठे। आचार्यगणों ने पंचगव्य, गंगा जल, पुष्पजल और सुगंधित द्रव्यों से ध्वज का अभिषेक किया। इसके बाद ध्वज पर अक्षत और चंदन लगाया गया, शंखध्वनि और नगाड़ों की गूंज के बीच कलशों से मंगल-जल छिड़का गया। अंत में ध्वज को ‘राम नाम’ के उच्चारण के साथ सुशोभित आसन पर स्थापित किया गया। पूरी प्रक्रिया अनुशासन और दिव्यता से संपन्न हुई ।

पांच वर्ष में भव्य मंदिर बनकर तैयार, 25 नवंबर को पीएम मोदी करेंगे ध्वजारोहण
अयोध्या:  रामनगरी अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और उससे संबंधित लगभग सभी निर्माण कार्य पूरे हो गए हैं। अब 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण करेंगे। राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन भी पीएम मोदी ने ही पांच अगस्त 2020 को किया था।

इसके बाद भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को की थी। अब जब पूरी तरह से मंदिर बनकर तैयार हो गया है, तो मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण भी पीएम मोदी ही करेंगे। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद रहेंगे।

नागर शैली में पत्थरों से बना है समूचा मंदिर
समूचा मंदिर पत्थरों का नागर शैली में बना है। इसका निर्माण अब पूरा हो चुका है। भूतल पर रामलला और प्रथम तल पर राम परिवार विराजित हैं। कलश और ध्वज दंड स्थापित हो चुके हैं। मंदिर के चारों ओर 800 मीटर आयताकार पत्थरों का परकोटा तैयार है। परकोटा 14 फीट चौड़ा है। इसके कोनों पर शिवलिंग, गणपति, सूर्य देव और मां भगवती विराजमान हैं।

दक्षिणी भुजा में हनुमान जी, उत्तरी भुजा में माता अन्नपूर्णा के मंदिर बने हैं। इन पर भी कलश और ध्वज दंड लग चुके हैं। इन मंदिरों में प्रतिमाओं की पूजा हो रही है। इनकी प्राण प्रतिष्ठा जून माह में हो गई थी। राम मंदिर के दक्षिणी और पश्चिमी कोने पर लक्ष्मण जी का मंदिर बनकर तैयार है। इसका नाम शेषावतार है।

सोनीपत में आजादी का जश्न: राज्यमंत्री महिपाल ढांडा ने किया ध्वजारोहण
रोहतक में स्वतंत्रता दिवस की परेड को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चकबंद रही। रात 12:00 बजे से जिले के 30 स्थानों और बाहरी सीमाओं पर पुलिस बल तैनात कर दिया था। कोई भी बाहरी या असामाजिक तत्व गलत इरादे से प्रवेश नहीं कर पाए।

सोनीपत की पुलिस लाइन में वीरवार को जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में विकास एवं पंचायत राज्य मंत्री महिपाल ढांडा ने ध्वजारोहण करते हुए राष्ट्रीय पर्व की बधाई दी। उन्होंने देश के वीर शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए देशभक्ति का संदेश दिया। विकास एवं पंचायत राज्य मंत्री ने परेड का निरीक्षण करने के बाद सलामी ली।

परेड में सबसे आगे हरियाणा पुलिस की महिला टुकड़ी चली, जिनके पीछे हरियाणा पुलिस के जवानों की टुकड़ी ने मार्च पास्ट किया। उनके पीछे गृह आरक्षी विभाग, एनसीसी सीनियर डिवीजन, लड़कियों की एनसीसी सीनियर विंग व लड़कियों की एनसीसी की जूनियर विंग ने मार्च पास्ट किया।

झज्जर में राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने फहराया तिरंगा झंडा
झज्जर में देश की आजादी की वर्षगांठ पर वीरवार को रोडवेज वर्कशॉप के प्रांगण में जिलाध्यक्ष स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अलावा बहादुरगढ़, बेरी और बादली में उपमंडल स्तर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह हर घर तिरंगा थीम के साथ भव्य रूप में मनाया गया।

आजादी के जश्न को देशभक्ति से ओतप्रोत व रंगारंग रूप देने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों आयोजित किए गए। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। बेरी में हरको फेड के चेयरमैन वेदप्रकाश फुलां ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।

जींद में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह
जींद के एकलव्य स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह वीरवार को धूमधाम से मनाया गया। समारोह में डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस मौके पर रणबीर गंगवा ने भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी नीतियों की चर्चा की और बताया कि प्रदेश में हर वर्ग के लिए सरकार ने जनकल्याणकारी नीतियों लागू की हैं। सरकार ने विकास के मामले में हरियाणा में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर जिलास्तरीय समारोह राजीव गांधी खेल परिसर में आयोजित किया जाएगा। प्रदेश के वित्तमंत्री जेपी दलाल सुबह 9 बजे बतौर मुख्य अतिथि तिरंगा फहराएंगे। साथ ही परेड की सलामी लेंगे। वित्तमंत्री कार्यक्रम से पूर्व महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय गेट नंबर एक स्थित राज्य स्तरीय युद्ध स्मारक पर पुष्प अर्पित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे।

समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के बाद उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि मुख्यातिथि ध्वजारोहण के बाद खुली जीप में सवार होकर परेड में शामिल 10 टुकडिय़ों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे जनता के नाम संदेश देंगे। मुख्यातिथि संबोधन के बाद मुख्य मंच के सामने से पुलिस, एनसीसी, स्काउट्स गाइड व कबबुलबुल की टुकड़ियां मार्च पास्ट करेंगे। मुख्यातिथि इनकी सलामी लेंगे।

कार्यक्रम में परेड कमांडर डीएसपी विद्यानंद के नेतृत्व में महिला पुलिस, पुरुष पुलिस, गृह रक्षी, बॉयज एंड गर्ल्स एनसीसी, बॉयज एंड गर्ल्स स्काउट्स एंड गाइड्स, प्रजातंत्र के प्रहरी व सुरक्षा प्रहरी की टुकड़िया मार्च पास्ट में भाग लेंगी। समारोह में सामूहिक पीटी शो होगा। इसमें विभिन्न विद्यालयों के लगभग 1600 विद्यार्थी लेजियम, डंबल इत्यादि का भव्य प्रदर्शन करेंगे।

लाल किले पर ध्वजारोहण में शामिल होंगी विद्युत सखी राजश्री
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आठ मार्च को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने राजश्री को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया था।

15 अगस्त पर देश भर से चयनित 75 लखपति एवं 75 ड्रोन दीदी दिल्ली के लाल किले पर होने वाले ध्वजारोहण समारोह में हिस्सेदारी कर इस ऐतिहासिक पल की साक्षी बनेंगी। इनमें उत्तर प्रदेश से चयनित आठ दीदियों में बाराबंकी की विद्युत सखी राजश्री शुक्ला का नाम भी शामिल है। वह अपने पति हिमांशु त्रिवेदी के साथ 13 अगस्त को दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

राजश्री का विवाह परास्नातक की पढ़ाई के दौरान ही 2018 में हिमांशु त्रिवेदी के साथ हुआ था। विवाह के बाद भी पढ़ाई जारी रखते हुए राजश्री ने पीजी की उपाधि हासिल की। वर्ष 2019 में वह राधा स्वयं सहायता समूह से जुड़कर काम करने लगीं। वह वर्ष 2021 में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में विद्युत सखी बन गईं।

राजश्री ने लगन के साथ की गई कड़ी मेहनत से तीन वर्ष के कार्यकाल में ही बतौर विद्युत सखी 42,593 उपभोक्ताओं के विद्युत बिल जमा कराए। इसके माध्यम से मध्यांचल विद्युत वितरण निगम को 8.86 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। इससे राजश्री को बतौर कमीशन करीब 11.48 लाख रुपये मिले।

ज्ञातव्य है कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आठ मार्च को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने राजश्री को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया था।

ये भी समारोह में होंगी शामिल…

सीमा देवी- वाराणसी
राधा लक्ष्मी- अयोध्या
सुनीता देवी- सीतापुर
अंजना यादव- अमेठी
अल्पना रानी-बिजनौर
सुनीता- खीरी
आशा देवी- वाराणसी