धोनी के फैसले को सलाम किया शेल्डन कोटरेल ने कहा- ये व्यक्ति देश के लिए समर्पित है – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 29 Jul 2019 06:31:37 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg धोनी के फैसले को सलाम किया शेल्डन कोटरेल ने कहा- ये व्यक्ति देश के लिए समर्पित है – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 धोनी के फैसले को सलाम किया शेल्डन कोटरेल ने कहा- ये व्यक्ति देश के लिए समर्पित है https://livehalchal.com/%e0%a4%a7%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ab%e0%a5%88%e0%a4%b8%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b8%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be/259924 Mon, 29 Jul 2019 06:31:37 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=259924 वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेल्डन कोटरेल ने भारतीय सेना के साथ जुड़ने के फैसले के लिए महेंद्र सिंह धोनी की सराहना की है. कोटरेल ने भारत के पूर्व वर्ल्ड कप विजेता कप्तान को सच्चा देशभक्त बताया है. कोटरेल ने ट्वीट कर धोनी के सेना के साथ जुड़ने के फैसले की तारीफ की है. https://twitter.com/SaluteCotterell/status/1155475606588362753 कोटरेल …]]>

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेल्डन कोटरेल ने भारतीय सेना के साथ जुड़ने के फैसले के लिए महेंद्र सिंह धोनी की सराहना की है. कोटरेल ने भारत के पूर्व वर्ल्ड कप विजेता कप्तान को सच्चा देशभक्त बताया है. कोटरेल ने ट्वीट कर धोनी के सेना के साथ जुड़ने के फैसले की तारीफ की है.

https://twitter.com/SaluteCotterell/status/1155475606588362753

कोटरेल ने कई ट्वीट किए और साथ ही धोनी से जुड़ा वीडियो शेयर करके इस अनुभवी विकेटकीपर की तारीफ की. कोटरेल ने 2018 का वो वीडियो भी शेयर किया है जिसमें धोनी को देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में सम्मानित किया था.कोटरेल ने ट्वीट किया, ”धोनी क्रिकेट के मैदान पर प्रेरणा है.

लेकिन साथ ही वह देशभक्त भी है और एक ऐसा व्यक्ति जो अपने देश के लिए समर्पित है. पिछले कुछ हफ्तों से साथियों के साथ जमैका में अपने घर में हूं और इस दौरान चीजों के बारे में सोच विचार करने का समय मिला.”उन्होंने लिखा, ”मैंने दोस्तों और परिवार के साथ इस वीडियो को साझा किया क्योंकि उन्हें पता है कि मैं सम्मान को लेकर कैसा महसूस करता हूं.” धोनी प्रादेशिक सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल हैं. साथ ही वह पैराशूट से कूदने में सक्षम भी हैं. सेना की ड्यूटी करने के लिए धोनी ने वेस्टइंडीज दौरे से अपना नाम वापस ले लिया था. धोनी 15 दिन सेना के लिए ड्यूटी करेंगे और उनकी पोस्टिंग कश्मीर में हुई है.

]]>