धूमधाम – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 22 Sep 2025 06:30:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg धूमधाम – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 भोपाल में सजे माता के दरबार, धूमधाम से हो रहा माता स्वागत https://livehalchal.com/%e0%a4%ad%e0%a5%8b%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%9c%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a4%b0%e0%a4%ac%e0%a4%be/633897 Mon, 22 Sep 2025 06:30:18 +0000 https://livehalchal.com/?p=633897 भोपाल में नवरात्रि के अवसर पर शहर भर में भव्य आयोजन किए जा रहे हैं। जगह-जगह माता के दरबार सजे हुए हैं जिसमें अलग-अलग कलाकृतियां देखने को मिलेंगी। भक्तों में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। भोपाल में रविवार रात अलग-अलग इलाकों से भव्य जुलूस निकाले गए, जिनमें श्रद्धालु डीजे की धुनों, ढोल-नगाड़ों …]]>

भोपाल में नवरात्रि के अवसर पर शहर भर में भव्य आयोजन किए जा रहे हैं। जगह-जगह माता के दरबार सजे हुए हैं जिसमें अलग-अलग कलाकृतियां देखने को मिलेंगी। भक्तों में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। भोपाल में रविवार रात अलग-अलग इलाकों से भव्य जुलूस निकाले गए, जिनमें श्रद्धालु डीजे की धुनों, ढोल-नगाड़ों और धार्मिक गीतों पर थिरकते नजर आए। हर तरफ जय माता दी के जयकारों से माहौल गूंज उठा। रातभर शहर के हर कोने में श्रद्धालु जुलूसों के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाओं को स्थापित करने पहुंचे। राजधानी के विठ्ठल मार्केट में एक करोड़ 25 लाख खर्च करके माता का पंडाल सजाया गया है। जिसमें जगन्नाथ के दर्शन होंगे। वही न्यू मार्केट में 45 लाख खर्च कर माता का दरबार सजाया गया है जिसमें कृष्ण जन्मभूमि मथुरा की कलाकृतियां देखने को मिलेगी। इसके अलावा कोटरा सुल्तानाबाद में 52 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। यहां पाताल भैरवी में अद्भुत दृश्य देखने को मिलेंगे। इसी प्रकार शहर के अलग-अलग क्षेत्र में माता के दरबार सजाए गए हैं। इसके साथ ही शहर में कई जगह गरबा की व्यवस्था की गई है।

भोपाल शहर में पहली बार पंचमुखी श्यामा काली
नेहरू नगर करुणाधाम आश्रम द्वारा, पंचमुखी श्यामा काली (बड़ी अम्मा) की 21 फिट ऊंची प्रतिमा की स्थापना करी गई है, उल्लेखनीय है कि भोपाल शहर में पहली बार पंचमुखी श्यामा काली को विराजमान किया गया है। इसी बीच नरसिंहगढ़ का प्रसिद्ध बारेलाल बैंड ने अपनी जोशीली और मनमोहक बैंड कलाओं से यात्रा को रोचक बना दिया, तो वही फायर और आतिशबाजी कार्यकम के द्वारा आसमान को जगमग कर दिया गया। साथ ही अघोरी वेश में कलाकारों ने मुंह से आग छोड़ कर अपनी कला का प्रदर्शन किया।

कष्टभंजन हनुमान जी के होंगे दर्शन
विजय मार्केट भेल स्थित विजय मार्केट स्थित दुर्गा उत्सव समिति इस बार हनुमानजी की जीवनगाथा पर झांकी बनाई गई है। अध्यक्ष रामबाबू शर्मा ने बताया कि झांकी का निर्माण कोलकाता के कारीगरों द्वारा किया गया है। जिसमे कष्टभंजन हनुमान मंदिर सारंगपुर गुजरात की झांकी हुबहू सजाई गई है। झाकी मे भव्य माता रानी का दरबार गणेश मंदिर पानी की नदी से होता हुआ श्रद्धालु गण बड़े बड़े झूले खान पान के आनंद लेते हुए आनंद लेंगे। इस झांकी में प्रति दिन 20 हजार श्रद्धालु दर्शन करने आते है।

सीसीटीवी कैमरे से मॉनिटरिंग
इधर पुलिस प्रशासन भी नवरात्रि उत्सव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए हैं। जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे से मॉनिटरिंग की जाएगी। लोगों का कहना है कि बार उत्सव न सिर्फ धार्मिक श्रद्धा का प्रतीक बनेंगे, बल्कि भारतीय इतिहास, संस्कृति कला और आस्था को भी पहचान देंगे।

]]>
हाथरस: धूमधाम से निकली मूंछों वाले रामजी की सवारी https://livehalchal.com/up-194/553639 Thu, 18 Apr 2024 05:32:08 +0000 https://livehalchal.com/?p=553639 रथयात्रा चामड़ गेट स्थित गमेल वाली बगीची से शुरू होकर चौक दौलतराम होकर मोती बाजार, सराफा बाजार, गुड़िहाई बाजार, कमला बाजार होती हुई सासनी गेट बड़ा चौराहा तथा मेंडू रोड सिटी स्टेशन होते हुए बाग बैनीराम पहुंची। वापसी में बाग बैनीराम से मेंडू रोड सिटी स्टेशन, सासनी गेट बड़ा चौराहा से कमला बाजार, मोती बाजार …]]>

रथयात्रा चामड़ गेट स्थित गमेल वाली बगीची से शुरू होकर चौक दौलतराम होकर मोती बाजार, सराफा बाजार, गुड़िहाई बाजार, कमला बाजार होती हुई सासनी गेट बड़ा चौराहा तथा मेंडू रोड सिटी स्टेशन होते हुए बाग बैनीराम पहुंची। वापसी में बाग बैनीराम से मेंडू रोड सिटी स्टेशन, सासनी गेट बड़ा चौराहा से कमला बाजार, मोती बाजार होते हुए बगीची पर पहुंचकर ही समाप्त हुई।

श्रीराम नवमी के मौके पर 17 अप्रैल को मूंछों वाले रामजी की तिमंजला रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई। कई झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। मां काली के प्रदर्शन के अलावा अखाड़ेबाजी के करतबों ने लोगों को रिझाया। कई जगह पुष्पवर्षा कर रथयात्रा का स्वागत किया गया और रामजी की आरती उतारी गई।

रथयात्रा का आयोजन ट्रस्ट ठाकुर श्रीकृष्ण चंद्रजी महाराज विराजमान मंदिर स्थित बाग बैनीराम हाथरस के अंतरगत प्रबंधक तुलसी प्रसाद पोद्दार ने किया। रथयात्रा में सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, पूर्व पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने भी भाग लिया और प्रभु श्रीराम की आरती उतारी। आयोजकों ने अतिथियों का सम्मान किया। मेले में काली प्रदर्शन दाऊजी उस्ताद, किशन गुरु अटलटाल बगीची के सानिध्य में निकाला गया। युवाओं ने गमेल वाली बगीची के उस्ताद मुन्नालाल एडवोकेट के सानिध्य में अखाड़ेबाजी के करतब दिखाए।

रथयात्रा चामड़ गेट स्थित गमेल वाली बगीची से शुरू होकर चौक दौलतराम होकर मोती बाजार, सराफा बाजार, गुड़िहाई बाजार, कमला बाजार, होती हुई सासनी गेट बड़ा चौराहा तथा मेंडू रोड सिटी स्टेशन होते हुए बाग बैनीराम पहुंची। वापसी में बाग बैनीराम से मेंडू रोड सिटी स्टेशन, सासनी गेट बड़ा चौराहा से कमला बाजार, बागला मार्ग, रामलीला मैदान, बैनीगंज, घंटाघर, नजिहाई बाजार, मोती बाजार होते हुए बगीची पर पहुंचकर ही समाप्त हुई। रथयात्रा में अतुल चौधरी, गोविंद पोद्दार, पुनीत पोद्दार, विष्णु शर्मा, अरुण उपाध्याय, देवी उपाध्याय, मुन्नालाल उपाध्याय, श्याम पंडित, मदन मोहन गौड़ एडवोकेट, अतुल चौपइया वाले, अरुण चौपइया वाले, बंटी शर्मा, राजा चौधरी, वैभव वार्ष्णेय आदि का योगदान रहा।

]]>