धार्मिक स्थलों – Live Halchal

उत्तराखंड: धार्मिक स्थलों की धारण क्षमता के आधार पर बनाए पंजीकरण व्यवस्था
धार्मिक स्थलों की धारण क्षमता के आधार पर पंजीकरण व्यवस्था बनाए जाने के लिए गढ़वाल और कुमाऊं मंडलायुक्त की अध्यक्षता में समिति गठित होगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों की धारण क्षमता के आधार पर पंजीकरण, भीड़ प्रबंधन व श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन की व्यवस्थाएं बनाई जाए। इसके लिए गढ़वाल व कुमाऊं मंडलायुक्त की अध्यक्षता में समिति गठित की जाएगी।

सोमवार को सचिवालय में अधिकारियों की बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थल मनसा देवी, चंडी देवी मंदिर, टनकपुर स्थित पूर्णागिरि मंदिर, नैनीताल के कैंची धाम, अल्मोड़ा के जागेश्वर मंदिर, पौड़ी स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर समेत अन्य प्रसिद्ध मंदिरों में श्रद्धालुओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं बनाई जाए।

मंदिरों में भीड़ प्रबंधन, श्रद्धालुओं के पंजीकरण, पैदल मार्गों और सीढ़ियों का चौड़ीकरण, अतिक्रमण हटाने के अलावा सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इसके लिए गढ़वाल व कुमाऊं मंडलायुक्त की अध्यक्षता में समिति गठित की जाए। समिति में संबंधित जिलों के जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, विकास प्राधिकरणों के उपाध्यक्ष, कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सदस्य के रूप में शामिल किया जाए।

मुख्यमंत्री ने मनसा देवी मंदिर समेत अन्य प्रमुख मंदिर परिसरों के सुनियोजित विकास, धारणा क्षमता व दुकानों का प्रबंधन करने के निर्देश दिए। इसके अलावा श्रद्धालुओं का पंजीकरण अनिवार्य रूप से किया जाए। दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या नियंत्रित करते हुए चरणबद्ध व्यवस्था बनाई जाए। इससे भीड़ नियंत्रण में रहेगी और श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं होगी।

धार्मिक स्थलों का सुरक्षा ऑडिट कर धामों की होगी कड़ी सुरक्षा
चारधाम यात्रा को लेकर धार्मिक स्थलों का सुरक्षा ऑडिट कर धामों की कड़ी सुरक्षा की जाए। चारधाम और उनके परिसर की एंटी सबोटाज चेकिंग कराई जाए। इसके अलावा यात्रियों को बल्क एसएमएस के माध्यम से मौसम-मार्ग अवरुद्ध होने की जानकारी दी जाए। चारधाम के मार्गों पर घोड़े खच्चर चलाने वालों के सत्यापन करें। साथ ही मार्गोंं पर अस्थायी थाने, चौकी, पर्यटन बूथ, बैरियर चिह्नित स्थानों पर स्थापित कर पुलिस बल तैनात किया जाए।

यह निर्देश अपर पुलिस महानिदेशक एपी अंशुमान ने अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दिए।बृहस्पतिवार को पुलिस मुख्यालय में चारधाम यात्रा को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून एपी अंशुमान ने अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंस कर यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त मार्गों को समय से सही कराया जाए। जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों के साथ चारधाम यात्रा को लेकर समस्याओं का समाधान कराया जाए।

केदारनाथ और यमुनोत्री धाम में घोड़े, खच्चरों के रुकने के लिए स्थान चिह्नित किए जाएं। इसके अलावा होटल, ढाबों पर काम करने और घोड़े, खच्चर चलाने वालों के सत्यापन किए जाए। दुकानों पर सामानों के निर्धारित मूल्यों की सूची को लगाई जाए। कहा कि चारधाम के दौरान मिलने वाली शिकायतों के समाधान के लिए सभी जनपद में आसान पहुंच वाले स्थान पर सेल का गठन किया जाए। इन जनपदों में नोडल अधिकारी को नियुक्त किया जाए।

ये भी निर्देश दिए

-गढ़वाल परिक्षेत्र के सभी जिलों में चारधाम यात्रा कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए।

-सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाएं।

-यात्रियों के साथ किसी भी प्रकार से दुर्व्यवहार न हो।

-यात्रा मार्ग पर समय से ब्लैक स्पॉट चिह्नित कर बोर्ड लगाए जाएं।

-सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली फेक न्यूज की मॉनिटरिंग कर समय से खंडन किया जाए।

-चारधामों में पुलिस बल नियुक्त कर भीड़ प्रबंधन के उपाय पहले ही किए जाएं।

-मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति समय से चेक कराई जाए।

-पार्किंग स्थलों में अतिरिक्त स्थान न होने पर अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था कराएं।

-हेली सेवा बुकिंग के नाम पर धोखाधड़ी से बचने के लिए अधिकृत वेबसाइट (https://heliyatra.irctc.co.in) के माध्यम से बुक करने के लिए प्रेरित किया जाए।

-यात्रा मार्गों में क्षतिग्रस्त मार्ग और भूस्खलन संभावित क्षेत्र में चेतावनी बोर्ड लगाएं जाएं।

-आपदा संभावित क्षेत्रों में पहले से ही आपदा प्रबंधन टीम और एसडीआरएफ जवानों को नियुक्त किया जाए।

हरियाणा : 138 लोगों से ठगी करने के आरोपी आढ़ती भाइयों ने धार्मिक स्थलों पर ली थी शरण
चरखी दादरी के झिंझर के 138 लोगों से 12.70 करोड़ की ठगी कर फरार हुए आढ़ती भाइयों ने पुलिस को गच्चा देने के लिए धार्मिक स्थानों पर शरण ली। वो कुछ दिन बाद ही जगह बदलते रहे, लेकिन आखिरकार पुलिस ने उन्हें बनारस से दबोच ही लिया। आठ दिन के रिमांड पर लिए गए दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है और रिमांड अवधि पूरी होने तक कई खुलासे होने की उम्मीद है।

बता दें कि आरोपी रामनिवास व सुरेश दिसंबर 2023 के पहले सप्ताह में परिवार समेत फरार हो गए थे। झिंझर के ग्रामीणों ने एसपी नितिका गहलोत से मुलाकात की थी। उन्होंने ग्रामीणों के रुपये लेकर परिवार समेत फरार होने वाले आढ़ती को गिरफ्तार कर उनसे रुपयों की बरामदगी कराने की मांग को लेकर शिकायत भी दी थी। उनकी शिकायत पर रामनिवास और सुरेश समेत परिवार के 12 सदस्यों पर केस दर्ज किया गया था। एसपी ने इस मामले में एक एसआईटी गठित की थी। टीम ने गहनता से जांच की तो आरोपी रामनिवास और सुरेश की लोकेशन वाराणसी की मिली। इसके तुरंत बाद टीम वाराणसी पहुंची और वहां से दोनों भाइयों को दबोच लिया। वीरवार शाम ही उन्हें कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर आठ दिन के रिमांड पर लिया गया था।

रिमांड अवधि के दौरान पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि पुलिस से बचने के लिए वो धार्मिक स्थलों पर छिपते रहे। पहले उन्होंने कुछ दिन हरिद्वार में गुजारे और इसके बाद वहां से वाराणसी पहुंच गए। वाराणसी छोड़ने की वो फिराक में थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस टीम ने उन्हें दबोच लिया।

39 दिन बाद 715 किलोमीटर दूर से हुई गिरफ्तार
आरोपी दोनों भाई लोगों से रुपये ठगने के बाद गत दो दिसंबर को फरार हुए थे। इसके बाद से उनका और परिवार के किसी सदस्य का सुराग नहीं लग पा रहा था। 39 दिन बाद पुलिस टीम ने उन्हें बनारस से काबू किया। 715 किलोमीटर की सफर कर पुलिस टीम उन्हें लेकर दादरी पहुंची।

ब्याज के चक्कर में लोग देते थे रुपये
डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि झिंझर गांव के लोग पिछले कई सालों से आढ़ती के साथ लेनदेन करते थे। वो घर में आई नकदी ब्याज पर आढ़ती को दे देते थे। इतना ही नई फसल बेचने से जो पैसे मिलते ग्रामीण उन्हें भी आढ़ती के पास ही जमा करवा देते थे। जिन 138 लोगाें से ठगी की गई है उनमें से 40 को पुलिस जांच में शामिल कर चुकी है।

रिमांड अवधि के दौरान होगी रिकवरी
दोनों आरोपी भाइयों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर आठ दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड अवधि के दौरान उनसे बरामदगी होगी। इतना ही पुलिस उनकी मदद करने वालों के बारे में भी जानकारी हासिल करेगी। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से पता किया जाएगा कि वो फरार होने के बाद कहां-कहां रुके और लोगों के रुपयों का उन्होंने क्या किया।