धर्मेंद्र ने सनी देओल को दिया संदेश – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 29 Apr 2019 07:34:51 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg धर्मेंद्र ने सनी देओल को दिया संदेश – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 अब लोग भली-बुरी बातें कहेंगे, सब सर माथे पर, धर्मेंद्र ने सनी देओल को दिया संदेश https://livehalchal.com/%e0%a4%85%e0%a4%ac-%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%97-%e0%a4%ad%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%b9%e0%a5%87%e0%a4%82/225562 Mon, 29 Apr 2019 07:34:51 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=225562 सनी देओल कुछ दिन पहले ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे, इससे पहले धर्मेंद्र भी भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं. देओल परिवार से बीजेपी में शामिल होने वाले सनी तीसरे शख्स हैं. पंजाब की गुरदासपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल …]]>

सनी देओल कुछ दिन पहले ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे, इससे पहले धर्मेंद्र भी भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं. देओल परिवार से बीजेपी में शामिल होने वाले सनी तीसरे शख्स हैं.

पंजाब की गुरदासपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल आज अपना नामांकन करेंगे. पर्चा दाखिल करने से पहले सनी के लिए उनके पिता और बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र ने एक संदेश लिखा है. धर्मेंद्र ने एक ट्वीट में लिखा कि राजनीति हमारे मुकद्दर में थी, इसलिए हम चले आए.

रविवार को धर्मेंद्र ने ट्वीट किया, ‘राजनीति मुकद्दर में थी, हम चले आए. अब बहुत सारे मेरे भाई बहन भली-बुरी बातें कहेंगे, उन सबकी बातें सर माथे पर. एक बात मैं दावे से कह देना चाहता हूं जो काम बीकानेर में 50 साल से ना हो सका था, मैंने 5 साल में करवा दिए थे.’

आपको बता दें कि सनी देओल कुछ दिन पहले ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे, इससे पहले धर्मेंद्र भी भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं. देओल परिवार से बीजेपी में शामिल होने वाले सनी तीसरे शख्स हैं.

धर्मेंद्र की पत्नी और बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी भी मथुरा से चुनावी दंगल में उतरी हैं. हेमा मालिनी अभी भी मथुरा से ही सांसद हैं.

सनी देओल ने रविवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी. पीएम मोदी ने उनसे मुलाकात करने के बाद उन्हें शुभकामनाएं दीं और साथ ही लिखा कि हिंदुस्तान ज़िंदाबाद था, जिंदाबाद है और रहेगा. गौरतलब है कि धर्मेंद्र 2004 में राजस्थान की बीकानेर सीट से बीजेपी के सांसद रह चुके हैं.

गौरतलब है कि इस बार कई फिल्मी हस्तियां चुनावी मैदान में हैं. एक तरफ सनी देओल गुरदासपुर से चुनाव लड़ रहे हैं, तो वहीं हंसराज हंस, मनोज तिवारी और गौतम गंभीर जैसे स्टार दिल्ली से मैदान में हैं. वहीं बाबुल सुप्रियो आसनसोल, उर्मिला मातोंडकर मुंबई से चुनाव लड़ रही हैं.

]]>