धन्यवाद – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 07 Nov 2025 06:56:13 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg धन्यवाद – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 बिहार में पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान के लिए सीएम नीतीश ने किया धन्यवाद https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%9a%e0%a4%b0%e0%a4%a3-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%95/642208 Fri, 07 Nov 2025 06:56:09 +0000 https://livehalchal.com/?p=642208 बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में मतदाताओं ने इतिहास रच दिया है। राज्य में इस बार रिकॉर्ड 64.66 प्रतिशत मतदान हुआ है, जो अब तक का सबसे ऊंचा आंकड़ा है। वही सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान के लिए बिहार के लोगों का …]]>

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में मतदाताओं ने इतिहास रच दिया है। राज्य में इस बार रिकॉर्ड 64.66 प्रतिशत मतदान हुआ है, जो अब तक का सबसे ऊंचा आंकड़ा है। वही सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान के लिए बिहार के लोगों का आभार व्यक्त किया है।

मतदान अधिकार ही नहीं, दायित्व भी – सीएम नीतीश
सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान के लिए बिहार के लोगों का हृदय से धन्यवाद। पिछले वर्षों में बिहार ने अभूतपूर्व तरक्की की है। अब समय है बिहार को सबसे ज्यादा विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करने का। लोकतंत्र में मतदान केवल हमारा अधिकार ही नहीं, दायित्व भी है।

“दूसरे चरण में भी इसी उत्साह के साथ करें मतदान “
सीएम नीतीश कुमार ने आगे लिखा, “बिहार के लोगों से आग्रह है कि आने वाली 11 तारीख को दूसरे चरण में भी इसी उत्साह के साथ मतदान करें, ताकि बिहार और आगे बढ़े। सबका सम्मान हो, सबका विकास हो।”

]]>
बिहार: इस्तीफे के लिए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार को कहा धन्यवाद! https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%87%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%ab%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%a6/539255 Sun, 28 Jan 2024 08:06:09 +0000 https://livehalchal.com/?p=539255 गिरिराज सिंह ने कहा बिहार में अब नहीं आएगा जंगल राज। लालू यादव अपने पुत्र को मुख्यमंत्री बनने के लिए काफी कोशिश कर रहे थे और नीतीश कुमार को चारों तरफ से दबाव दे रहे थे। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार को इस्तीफा देने के बारे में उन्हें कहा कि नीतीश जी को …]]>

गिरिराज सिंह ने कहा बिहार में अब नहीं आएगा जंगल राज। लालू यादव अपने पुत्र को मुख्यमंत्री बनने के लिए काफी कोशिश कर रहे थे और नीतीश कुमार को चारों तरफ से दबाव दे रहे थे।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार को इस्तीफा देने के बारे में उन्हें कहा कि नीतीश जी को इस्तीफा देने के लिए धन्यवाद। नीतीश कुमार जी को मैं धन्यवाद देता हूं। उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। उनकी जो भी मजबूरी रही, लेकिन बिहार में डर बना था कि क्या फिर से बिहार को डेढ़ साल में जंगल राज-2 की स्थिति आ गई थी। अगर उनकी सरकार में तेजस्वी को ताजपोसी हो जाए तो बिहार में बड़ी कठिनाई होती।

मैं बिहार वासियों से इतना ही कहूंगा कि भारतीय जनता पार्टी 2005 तक जंगलराज के खिलाफ लड़ाई लड़ती रही और हम कुर्बानी देते रहे। हमने उसे समय भी अपने संगठन के बलबूते पर नीतीश कुमार को 2000 से ही मुख्यमंत्री केवल इसलिए बनाया कि जंगल राज से मुक्ति मिले। अब इन्होंने इस्तीफा दे दिया है। मुझे डर लग रहा था, जिस तरीके से प्रेशर पर रहा था लालू यादव का नीतीश कुमार जी के ऊपर तेजस्वी की ताजपोसी के लिए तो फिर बिहार दोबारा जंगल राज आ जाता। इससे मुक्ति मिली, अब भारतीय जनता पार्टी जंगल राज नहीं आने देगा। लालू जी की ताजपोसी नहीं होगी।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लालू यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अपने पुत्र को मुख्यमंत्री बनने के लिए काफी कोशिश कर रहे थे और नीतीश कुमार को चारों तरफ से दबाव दे रहे थे।

]]>
1.2 अरब लोग हर महीने करते हैं फेसबुक मैसेंजर का इस्तेमाल https://livehalchal.com/1-2-%e0%a4%85%e0%a4%b0%e0%a4%ac-%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%97-%e0%a4%b9%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%88%e0%a4%82-%e0%a4%ab/48047 Sat, 15 Apr 2017 11:51:14 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=48047 न्यूयार्क: दुनियाभर में करीब 1.2 अरब से ज्यादा लोग हर महीने फेसबुक मैसेंजर पर चैट के लिए एक्टिव रहते हैं. जानिये आप भी आपका जियो सिम हो सकता है ब्लॉक, सारे रिचार्ज हो जाएंगे बेकार ! पिछले कुछ महीनों में फेसबुक ने वीडियो कॉलिंग को अपनी मैसेंजर सर्विस के साथ जोड़ा है. फेसबुक मैसेंजर में …]]>

न्यूयार्क: दुनियाभर में करीब 1.2 अरब से ज्यादा लोग हर महीने फेसबुक मैसेंजर पर चैट के लिए एक्टिव रहते हैं.

जानिये आप भी आपका जियो सिम हो सकता है ब्लॉक, सारे रिचार्ज हो जाएंगे बेकार ! पिछले कुछ महीनों में फेसबुक ने वीडियो कॉलिंग को अपनी मैसेंजर सर्विस के साथ जोड़ा है. फेसबुक मैसेंजर में स्टिकर्स, मास्क्स, फ्रेम्स, इफेक्ट्स प्रीलोडेड हैं, साथ ही इसका इस्तेमाल फोटो और वीडियो को भी शेयर किया जा सकता है.

अगर ये काम नहीं किया तो बंद हो जायेगा आपका जियो सिम, सारे रिचार्ज होंगे फेल

फेसबुक के मैसेजिंग उत्पाद के उपाध्यक्ष डेविड मारकस ने बुधवार को एक पोस्ट में कहा, “मुझे कई असरदार कहानियां सुनने को मिलती है कि किस प्रकार हमारा उत्पाद आपके दैनिक जीवन का सबसे जरूरी हिस्सा बनता जा रहा है. तो हम सब जो मैसेंजर पर हैं, उन्हें मैं दिल से धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने कुछ अच्छा और आपके लिए सार्थक बनाने का मौका दिया.”

कंपनी ने मैसेंजर को और मजेदार बनाने के लिए मेंशंस और रिएक्शंस लॉन्च किया है भी ऐड किया है. पिछले महीने फेसबुक मैसेंजर ने एक नया फीचर लाइव लोकेशन जोड़ा था जो यूजर्स को अपना लोकेशन रियल टाइम में साझा करने की सुविधा देता है.

]]>
डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रक में बैठ थाम लिया स्टेयरिंग https://livehalchal.com/%e0%a4%a1%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%a1-%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%aa-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%95-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82/44906 Fri, 24 Mar 2017 12:16:07 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=44906 वाॅशिंगटन। आपने अक्सर भारत में मंत्रियों को वायु सेना के या अन्य तरह के विमान उड़ाते हुए देखा होगा। अमेरिका के राष्ट्रपतियों को भी आपने अलग अलग अंदाज़ में देखा होगा लेकिन अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अनोखे अंदाज़ को देखकर तो कई लोग आश्चर्यचकित हो गए। दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका की …]]>

वाॅशिंगटन। आपने अक्सर भारत में मंत्रियों को वायु सेना के या अन्य तरह के विमान उड़ाते हुए देखा होगा। अमेरिका के राष्ट्रपतियों को भी आपने अलग अलग अंदाज़ में देखा होगा लेकिन अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अनोखे अंदाज़ को देखकर तो कई लोग आश्चर्यचकित हो गए। दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका की ट्रक निर्माता कंपनियों के अधिकारियों से चर्चा कर रहे थे।

योगी के सीएम बनने का असर हो सकता है शेयर-बाजार पर

इसी दौरान जब उन्होंने वंहां मौजूद कुछ ट्रकों को देखा तो वे ट्रकों के पास पहुंचे और एक ट्रक में चढ़कर उन्होंने कुछ अलग अलग पोज़ दिए। इस दौरान वे कुछ मजाकिया लहजे में थे। उनके द्वारा अलग अलग हाव भाव में दिए जाने वाले फोटोज़ को देखकर और वहां मौजूद लोगों ने ट्रंप के मजाकिया अंदाज़ को देखकर बहुत ठहाके लगाए।

ईवीएम से छेड़छाड़ पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांग जवाब 

ट्रंप ने वहां से जाते समय ट्रक चालक को धन्यवाद दिया और कहा कि वे कई कठिन मार्गों से गुजरते हैं कई बार उन्हें खाई से गुजरना होता है। उन्होंने कहा कि ट्रक ड्राइवर के अलावा अमेरिका को और कोई अच्छे से नहीं जान सकता। उनका कहना था कि ये रास्ते ही उन्हें अमेरिकी कांग्रेस तक लेकर गए हैं।

]]>
करण जौहर की वसीयत में शाहरुख के बच्चों का नाम ! मामला समझ से परे https://livehalchal.com/%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%a3-%e0%a4%9c%e0%a5%8c%e0%a4%b9%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%af%e0%a4%a4-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%b0/42295 Tue, 07 Mar 2017 06:13:08 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=42295 दो बच्चों के पिता बनने के बाद से फिल्ममेकर करण जौहर बेहद खुश हैं और सभी का धन्यवाद करते फिर रहे हैं। उनकी खुशी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने कुछ वक्त के लिए ब्रेक लेने का फैसला भी किया है। लेकिन इसी बीच अब जो बड़ी खबर आ रही …]]>

दो बच्चों के पिता बनने के बाद से फिल्ममेकर करण जौहर बेहद खुश हैं और सभी का धन्यवाद करते फिर रहे हैं। उनकी खुशी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने कुछ वक्त के लिए ब्रेक लेने का फैसला भी किया है। लेकिन इसी बीच अब जो बड़ी खबर आ रही है वो करण जौहर की वसीयत को लेकर है।करण जौहर की वसीयत में शाहरुख के बच्चों का नाम ! मामला समझ से परे

कहा जा रहा है कि करण जौहर की वसीयत के मुताबिक उनकी सारी संपत्ति उनके दोनों बच्चों के अलावा शाहरुख और गौरी के बच्चों – आर्यन और सुहाना के बीच भी बराबर बंटेगी।

 मिड-डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, करण जौहर शाहरुख के बच्चों आर्यन और सुहाना को अपने बच्चों की तरह मानते हैं और अक्सर वो कहते भी रहे हैं कि आर्यन उनका बेटा ही है। कहा जा रहा है कि करण जौहर ने अपनी वसीयत में आर्यन और सुहाना को भी संपत्ति का हकदार बना रखा है और उनका नाम शामिल है।
 इस खबर के अनुसार, करण ने कहा भी था कि आर्यन और सुहाना उनकी वसीयत के दो गोल्डन मेंबर्स की तरह हैं और उनके बाद उनकी जिंदगी में आलियाा भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी आए। इन सभी को वो अपने बच्चों की तरह मानते हैं और कहते हैं कि जब भी ये किसी मैग्जीन के कवर पर भी दिखते हैं तो वो एक प्राउड पेरेंट की तरह महसूस करते हैं।
 
 करण के इस बयान से साफ जाहिर है कि उनके दोनों बच्चों, यश और रूही के आने के बाद वो अपनी वसीयत में बड़ा बदलाव कर सकते हैं और जिसमें आर्यन और सुहाना को भी बड़ा हिस्सा मिल सकता है।

बता दें कि फिलहाल करण के दोनो बच्चे प्रीमेच्योर हैं जिसके चलते उन्हें दो हफ्तों तक अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। दोनों का जन्म 7 फरवरी को मुंबई के मसरानी अस्पताल में हुआ था। करीब एक महीने से दोनों बच्चे अस्पताल में ही पल रहे हैं।

]]>