धनिया – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 02 Apr 2020 11:20:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg धनिया – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 लॉकडाउन में ऑनलाइन घर मँगवाए मिर्ची, धनिया, हल्दी, मसाले https://livehalchal.com/%e0%a4%b2%e0%a5%89%e0%a4%95%e0%a4%a1%e0%a4%be%e0%a4%89%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%91%e0%a4%a8%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%a8-%e0%a4%98%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a4%81%e0%a4%97/334195 Thu, 02 Apr 2020 11:20:55 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=334195 लॉकडाउन के दौरान बेंगलुरु के बाद नोएडा, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और हैदराबाद में उपभोक्ताओं को अब डोमिनोज पिज्जा मिर्ची, धनिया और हल्दी पाउडर जैसे मसाले सहित आशीर्वाद आटे का कॉम्बो पैक की होम डिलीवरी करेगा। दरअसल कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए लागू ‘लॉकडाऊन के मद्देनजर डोमिनोज पिज्जा ने गुरुवार को आईटीसी फूड्स के …]]>

लॉकडाउन के दौरान बेंगलुरु के बाद नोएडा, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और हैदराबाद में उपभोक्ताओं को अब डोमिनोज पिज्जा मिर्ची, धनिया और हल्दी पाउडर जैसे मसाले सहित आशीर्वाद आटे का कॉम्बो पैक की होम डिलीवरी करेगा। दरअसल कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए लागू ‘लॉकडाऊन के मद्देनजर डोमिनोज पिज्जा ने गुरुवार को आईटीसी फूड्स के साथ साझेदारी में घर पर आवश्यक वस्तुओं को पहुंचाने के लिए डोमिनोज एसेंशियल को शुरू करने की घोषणा की।

एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि डोमिनोज के डिलीवरी बुनियादी ढांचे के जरिए ग्राहकों को रोजमर्रा की किराने की आवश्यक चीजें ऑर्डर करने में पहुंचाई जाएंगी।  बयान में कहा गया है कि डोमिनोज ऐप पर मिर्ची, धनिया और हल्दी पाउडर जैसे मसाले सहित आशीर्वाद आटे का कॉम्बो पैक उपलब्ध होगा। यह ऐप आज (बृहस्पतिवार) से शुरू हो रहा है।

इस सेवा का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को डोमिनोज़ ऐप के नवीनतम संस्करण का उपयोग करना होगा और ‘डोमिनोज आवश्यक अनुभाग पर क्लिक करना होगा।  बयान में कहा गया है कि डोमिनोस के ‘सुरक्षित आपूर्ति विशेषज्ञ सामान का पैकेज पहुंचाते समय कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने संबंधी सभी दिशानिर्देशों का पूरा पालन करेंगे। इस सेवा के जरिए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि आपूर्तिकर्ता के संपर्क में आए बिना अपना सामान प्राप्त करें।

]]>
जानिये और लीजिये सूजी के दोसे के मज़े घर पर ही………………… https://livehalchal.com/%e0%a4%b8%e0%a5%82%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%a6%e0%a5%8b%e0%a4%b8%e0%a4%be/53187 Sun, 04 Jun 2017 08:15:55 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=53187 आवश्यक सामग्री –  सूजी- 1 कप (180 ग्राम) दही- ½ कप (फैंटा हुआ) हरा धनिया- 1 से 2 टेबल स्पून (बारीक कटा) हरी मिर्च- 1 या 2 (बारीक कटी) अदरक का पेस्ट- ½ छोटी चम्मच नमक- ½ छोटी चम्मच या स्वादानुसार जीरा- ½ छोटी चम्मच तेल- 3 से 4 टेबल स्पून आईये आज हम बनायें …]]>

आवश्यक सामग्री – 

  • सूजी- 1 कप (180 ग्राम)
  • दही- ½ कप (फैंटा हुआ)
  • हरा धनिया- 1 से 2 टेबल स्पून (बारीक कटा)
  • हरी मिर्च- 1 या 2 (बारीक कटी)
  • अदरक का पेस्ट- ½ छोटी चम्मच
  • नमक- ½ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • जीरा- ½ छोटी चम्मच
  • तेल- 3 से 4 टेबल स्पून

    आईये आज हम बनायें टेस्‍टी कटहल के पकौड़े

विधि – 

बैटर बनाइए
एक बड़े प्याले में सूजी लीजिए. इसमें दही, अदरक का पेस्ट, हरी मिर्च, नमक, जीरा और हरा धनिया डाल दीजिए. सारी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लीजिए. इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए दाल-चावल के दोसे की कन्सिस्टेन्सी का बैटर बना लीजिए. बैटर में 1 कप पानी का इस्तेमाल हुआ है. बैटर को 10 से 15 मिनिट के लिए रख दीजिए ताकि सूजी फूल जाए.

10 मिनिट बाद, बैटर चैक कीजिए, इसकी कन्सिस्टेन्सी गाढ़ी लग रही हो, तो इसमें 2 टेबल स्पून पानी और डालकर मिला दीजिए.

दोसा सेकिए
दोसे बनाने के लिए नॉन स्टिक तवा गरम होने रख दीजिए. तवे पर थोड़ा सा तेल डालिए और तवे पर चारों ओर अच्छे से फैला लीजिए. फिर, तवे पर हाथ ले जाकर देखिए, हाथ पर हीट आ रही है, तवा अच्छे से गरम हो गया है. अब, गैस एकदम धीमी कर दीजिए और थोड़ी देर तवे को ठंडा होने दीजिए. तवे पर से अतिरिक्त तेल टिशू पेपर की मदद से हटा दीजिए.

इसके बाद, तवे पर 2 से 3 टेबल स्पून दोसे का बैटर डालिए और इसे गोल-गोल घुमाते हुए पतला दोसा फैला दीजिए. फिर, गैस तेज कर दीजिए और दोसे के किनारों तथा ऊपर थोड़ा स तेल डाल दीजिए. दोसे को नीचे की तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लीजिए.

नीचे की तरफ से अच्छे से सिक जाने के बाद,  दोसे को पलटे से पहले सभी किनारों और फिर बीच से तवे से निकालिए और इसे आधा मोड़कर प्लेट में रख दीजिए.

इन गर्मियों में बनायें रसीले आमों का आमरस

दूसरा दोसा सेकिए
दोसा सेकने से पहले तवे को फिर से ठंडा कर लीजिए. इसे जल्दी से ठंडा करने के लिए इसके ऊपर पानी की छींटे मार दीजिए. इसके बाद, तवे को गीले कपड़े से पौंछ लीजिए. फिर, तवे पर पहले वाले दोसे की तरह ही दोसा बैटर फैलाकर सेककर तैयार कर लीजिए.

सारे दोसे इसी प्रक्रिया के अनुसार बना लीजिए. इतने बैटर में कुल चार दोसे बनकर तैयार हो जाएंगे.

सूजी के क्रिस्पी और स्वादिष्ट दोसे तैयार हैं. सूजी के दोसे के साथ मूंगफली के दाने की चटनी, हरे धनिये की चटनी या अपनी मनपसंद चटनी परोसिए और चाव से खाइए.सुझाव

  • रवा दोसा के लिए बारीक सूजी अच्छी रहती है. अगर आपके पास बारीक सूजी ना हो, तो मोटी वाली सूजी भी ले सकते हैं. तब, इसमें 2 से 3 टेबल स्पून मैदा या आटा डाल लें. 
  • आप मिर्च अपने स्वाद के अनुसार डाल सकते हैं. 
  • बैटर बहुत ज्यादा गाढ़ा या बहुत ज्यादा पतला ना रखें. बाद में, यदि बैटर गाढ़ा दिखे, तो इसमें पानी मिला सकते हैं.
  • दोसा फैलाते समय ध्यान रखें कि तवा ठंडा होना चाहिए और दोसा फैलाने के बाद तुरंत  तेज कर दीजिए. 
  • आप चाहे, तो दोसे को पलटकर भी सेक सकते हैं. 
  • यह सादा रवा दोसा हैं. अगर आप चाहे, तो आलू का मसाला बनाकर मसाला रवा दोसा भी तैयार कर सकते हैं.

 

]]>
नवरात्रि स्पेशल: व्रत में जब चटपटा खाने का मन करे तो ट्राई करें ये समोसा https://livehalchal.com/%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%b2-%e0%a4%b5%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82/45541 Thu, 30 Mar 2017 06:25:30 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=45541 नवरात्रि शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में कई लोग बिना व्रत रखे भी बाहर का खाना छोड़ देते हैं। लेकिन अगर इन नौ दिनों में आपका मन कुछ चटपटा खाने का करे तो ये खास समोसा बनाकर आप खा सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि। कूकर में बनाएं मॉल जैसा टेस्टी पिज्जा सिंघाड़े …]]>
नवरात्रि शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में कई लोग बिना व्रत रखे भी बाहर का खाना छोड़ देते हैं। लेकिन अगर इन नौ दिनों में आपका मन कुछ चटपटा खाने का करे तो ये खास समोसा बनाकर आप खा सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।

कूकर में बनाएं मॉल जैसा टेस्टी पिज्जा

नवरात्रि स्पेशल: व्रत में जब चटपटा खाने का मन करे तो ट्राई करें ये समोसासिंघाड़े का समोसा बनाने के लिए आपको चाहिए-

एक कप सिंघाड़े का आटा, एक चौथाई कप अरारोट, एक कप घी, दो कप पानी, एक चम्मच सेंधा नमक।
 भरने के लिए-
एक कप भीगी हुई चिरौंजी, एक छोटा चम्मच मिर्च पाउडर, एक बड़ चम्मच जीरा, दो छोटे चम्मच धनिया, दो छोटे चम्मच सेंधा नमक, दो बड़े चम्मच घी।

व्रत में बदलें मुंह का टेस्ट साबूदाने की टिक्की है बेस्ट

समोसा बनाने की विधि-
– सबसे पहले चिरौंजी को छीलकर मिक्सी में पीस लें और बड़े पैन में घी गर्म करें।
– घी के गर्म होने पर उसमें जीरा और भरावन की सभी सामग्री डालें और फ्राई करें।
– जब ये फ्राई हो जाए तो इसे अलग रख दें और समोसे का आटा गूंदने के लिए एक पैन में पानी, घी और नमक डालकर उबाल लें। 

– जब पानी उबलने लगे तो आटे में अरारोट डालें और हल्के हाथों से गूंदें।
– अब आटे से छोटी-छोटी लोइयां बना लें और बेल लें। अब इसे समोसे का आकार देते हुए इसमें फ्राई की हुई सामग्री भरें और बंद कर दें। इसी तरह पूरे आटे से समोसे बना लें।
– कड़ाई में घी गर्म करें और समोसे डालकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तलें।
आपके समोसे तैयार हैं, आप इसे दही या हरी चटनी के साथ खा सकते हैं। 
 
 
 
 
]]>
अब ब्रेड रोल की जगह आप बनाये स्वादिष्ट पनीर रोल https://livehalchal.com/%e0%a4%85%e0%a4%ac-%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%a1-%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%9c%e0%a4%97%e0%a4%b9-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a5%87-%e0%a4%aa/39213 Wed, 15 Feb 2017 09:04:36 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=39213 आज तक आपने कई बार ब्रैड रोल या फिर स्प्रिंग रोल खाये होगे. लेकिन आज हम आपको पनीर रोल के बारे में बताएंगे जो खाने में बड़ा स्वादिष्ट लगता है और इसे बनाना भी बड़ा आसान है.  शुगर कण्ट्रोल करने के लिए करें कसूरी मेथी का प्रयोग  स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है दही और गुनगुना …]]>

आज तक आपने कई बार ब्रैड रोल या फिर स्प्रिंग रोल खाये होगे. लेकिन आज हम आपको पनीर रोल के बारे में बताएंगे जो खाने में बड़ा स्वादिष्ट लगता है और इसे बनाना भी बड़ा आसान है. 

शुगर कण्ट्रोल करने के लिए करें कसूरी मेथी का प्रयोग 
अब ब्रेड रोल की जगह आप बनाये स्वादिष्ट पनीर रोल

स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है दही और गुनगुना पानी

सामग्री –

250 ग्राम पनीर (कद्दूकस किया हुआ),4 ब्रैड स्लाइस,1 प्याज (बारीक कटा हुआ),हरा धनिया (कटा हुआ),नमक स्वादानुसार,लाल मिर्च स्वादानुसार,तेल आवश्यकतानुसार
 
विधि-

 1-सबसे पहले ब्रैड स्लाइस के चारों किनारों को काट लें. 

2-अब एक कटोरे में पनीर,प्याज, नमक, लाल मिर्च और धनिया डालकर अच्छी तरह से मिला लें.

3-इसके बाद ब्रैड को पानी में जरा सा भिगो कर हल्के हाथों से निचोडे. इस बात का खास ध्यान रखें कि ब्रैड टूटे नहीं.

4-इसके बाद इसमें पनीर का पहले से तैयार किया हुआ मिश्रण डाल कर इसे बंद करके मनचाहा आकार दे दें. 

5-अब इसे तेल में डालकर डिप फ्राई कर लें. जब ब्रैड गोल्डन ब्राउन हो जाए तब इसे निकाल लें.

6-आपका पनीर रोल तैयार है.

]]>