द ग्रेट इंडियन कपिल शो – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 17 Jun 2024 09:17:29 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg द ग्रेट इंडियन कपिल शो – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 दोबारा कॉमेडी का तड़का लगाने आ रहा ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ https://livehalchal.com/%e0%a4%a6%e0%a5%8b%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%89%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%a4%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b2%e0%a4%97/564917 Mon, 17 Jun 2024 09:17:26 +0000 https://livehalchal.com/?p=564917 कपिल शर्मा के कॉमेडी शो इस बार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हुआ और कुछ एपिसोड्स में ही सिमट गया। शो खत्म होने के बाद दर्शकों के बीच उदासी छाई हुई थी लेकिन अब आखिरकार मेकर्स ने दूसरे सीजन को लेकर अनाउंसमेंट कर दी है। इसका वीडियो भी सामने आया है। कपिल शर्मा (Kapil Sharma) अपने …]]>

कपिल शर्मा के कॉमेडी शो इस बार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हुआ और कुछ एपिसोड्स में ही सिमट गया। शो खत्म होने के बाद दर्शकों के बीच उदासी छाई हुई थी लेकिन अब आखिरकार मेकर्स ने दूसरे सीजन को लेकर अनाउंसमेंट कर दी है। इसका वीडियो भी सामने आया है।

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) अपने कॉमेडी शो के जरिए सालों से दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान ला रहे हैं। पहले कॉमेडी नाइट्स विद कपिल, फिर द कपिल शर्मा शो से टीवी पर खूब कॉमेडी का तड़का लगाया। अब वह अपनी पलटन के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हंसी-ठिठोली जारी रख रहे हैं।

इसी साल ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर कपिल शर्मा का कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो (The Great Indian Kapil Show) की शुरुआत हुई थी जिसका पहला एपिसोड 30 मार्च को आया था। करीब ढाई महीने तक दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद अब द ग्रेट इंडियन कपिल शो का पहला सीजन खत्म हो चुका है।

कपिल शर्मा शो के फैंस को मिली खुशखबरी

कपिल शर्मा शो का आखिरी एपिसोड बीते शनिवार को आया था, जिसमें गेस्ट बनकर जाने-माने रैपर्स बादशाह, डिवाइन और करण आहूजा आये थे। इस एपिसोड में जमकर मस्ती हुई और घोषणा की गई कि ये शो का आखिरी एपिसोड है। हालांकि, अब उदास होने की जरूरत नहीं है क्योंकि मेकर्स ने फैंस को एक खुशखबरी दी है।

दूसरे सीजन पर मेकर्स ने लगाई मुहर

दरअसल, द ग्रेट इंडियन कपिल शो का दूसरा सीजन आने वाला है। सोमवार को मेकर्स ने दूसरे सीजन पर मुहर लगाकर फैंस का दिल खुश कर दिया है। नेटफ्लिक्स के एक्स हैंडल पर शो का अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें पहले सीजन के एपिसोड्स के कुछ क्लिप्स ऐड हैं। एक जगह कपिल कहते हैं कि ‘यह आखिरी एपिसोड है’। यह सुन पूरी टीम हक्का-बक्का रह जाती है। 

फिलहाल, द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2 की अनाउंसमेंट वीडियो से साफ है कि कपिल की पलटन जल्द लौटेगी। शो के वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, “एंटरटेनमेंट की बारिश होगी दो-बारा, क्योंकि द ग्रेट इंडियन कपिल शो का सीजन 2 आएगा बस कुछ ही महीनों में और नये सीजन का इंतजार करते हुए सीजन 1 देख लो।”

]]>
Aamir Khan ने द ग्रेट इंडियन कपिल शो में ‘नमस्ते’ करने को लेकर कही बड़ी बात https://livehalchal.com/aamir-khan-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%a6-%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%9f-%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%b2-%e0%a4%b6%e0%a5%8b/555484 Sun, 28 Apr 2024 10:35:19 +0000 https://livehalchal.com/?p=555484 शनिवार 27 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर कपिल शर्मा का शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो (The Great Indian Kapil Show) का नया एपिसोड रिलीज हुआ जिसमें जाने-माने अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) पहुंचे। ये पहली बार है जब आमिर इतने सालों में इस शो का हिस्सा बने। इस दौरान अभिनेता ने खुलकर अपने पर्सनल और …]]>

शनिवार 27 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर कपिल शर्मा का शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो (The Great Indian Kapil Show) का नया एपिसोड रिलीज हुआ जिसमें जाने-माने अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) पहुंचे। ये पहली बार है जब आमिर इतने सालों में इस शो का हिस्सा बने। इस दौरान अभिनेता ने खुलकर अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर बातें की।

ओटीटी की दुनिया में भी कपिल शर्मा ने अपना जादू चला दिया है। हम बात कर रहे हैं कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो की, जो पिछले कुछ दिनों से नेटफ्लिक्स पर आने लगा है। इस शो के अब तक पांच एपिसोड रिलीज हो चुके हैं। हर शनिवार कपिल शर्मा अपनी टीम के साथ 190 देशों के लोगों को एक साथ हंसाते हैं।

इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। शनिवार 27 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर कपिल शर्मा का शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ (The Great Indian Kapil Show) का नया एपिसोड ऑन एयर हुआ, जिसमें बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) नजर आए।

शो में  नमस्ते को लेकर शेयर किया किस्सा

आमिर खान पहली बार कपिल शर्मा के शो पर नजर आए हैं। इस अभिनेता ने अपने अभिनय करियर को लेकर कई किस्से साझा किए। उन्होंने पंजाब के लोगों की विनम्रता की भी सराहना की और कहा कि उन्होंने ‘नमस्ते’ की ताकत उनसे तब सीखी, जब उन्होंने वहां के एक गांव में दंगल (2016) की शूटिंग की थी। आमिर खान ने दंगल की शूटिंग का एक किस्सा सुनाया कि कैसे वो जब पंजाब में शूटिंग के लिए जाते थे। तो लोग उन्हें अपने दरवाजों पर खड़े रहकर हाथ जोड़कर नमस्ते किया करते थे।

‘उन्होंने मुझे कभी परेशान नहीं किया’

आमिर ने कहा, “यह एक ऐसी कहानी है जो मेरे बहुत करीब है। हमने पंजाब में रंग दे बसंती की शूटिंग की और मुझे वहां बहुत अच्छा लगा। वहां के लोग, पंजाबी संस्कृति प्यार से भरी है। फिल्म दंगल की शूटिंग हमने पंजाब के एक छोटे से गांव में की थी हमने उस स्थान और उस घर में दो महीने से अधिक समय तक शूटिंग किया। आपको विश्वास नहीं होगा, लेकिन जब मैं सुबह लगभग 5 या 6 बजे वहां पहुंचता था। तो लोग हाथ जोड़कर ‘सत श्री अकाल’ कहकर मेरा स्वागत करने के लिए अपने घरों के बाहर खड़े होते थे। उन्होंने मुझे कभी परेशान नहीं किया, कभी मेरी कार नहीं रोकी, मेरे पैक-अप के बाद, जब मैं लौटता तो वो फिर से अपने घरों के बाहर खड़े होते और मुझे ‘गुड नाइट’ कहते थे”।

‘मुझे नमस्ते की ताकत का एहसास हुआ’

आमिर ने कहा कि एक मुस्लिम होने के नाते उन्हें हाथ जोड़ने और लोगों का नमस्ते करने की आदत नहीं है। उन्होंने कहा, ”मैं एक मुस्लिम परिवार से हूं, मुझे नमस्ते में हाथ जोड़ने की आदत नहीं है.” मुझे अपना हाथ उठाने (आदाब का इशारा करना, जिस तरह से मुसलमान एक-दूसरे का अभिवादन करते हैं) और सिर झुकाने की आदत है, पंजाब में उन ढाई महीने बिताने के बाद मुझे ‘नमस्ते’ की ताकत का एहसास हुआ। यह एक अद्भुत भावना है। पंजाब में लोग हर किसी का बहुत सम्मान करते हैं और कद के आधार पर भेदभाव नहीं करते हैं।”

एक्टर की आने वाली फिल्में

आमिर के आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करें तो उन्हें आखिरबार फिल्म लाल सिंह चड्ढा (2022) में देखा गया था। इसके अलावा अभिनेता ने रेवती की सलाम वेंकी (2022) में भी एक कैमियो भूमिका निभाई थी। अब जल्द आमिर एक्टर सनी देओल के साथ लाहौर 1947 में नजर आएंगे। इसके अलावा ‘सितारे जमीन पर’ में दिखाई देंगे।

]]>