द केरल स्टोरी – Live Halchal

दूसरे दिन द केरल स्टोरी 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मारी लंबी छलांग
कामाख्या नारायण सिंह निर्देशित द केरल स्टोरी 2 ने रिलीज के दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन किया है।

कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी क्राइम ड्रामा द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड (The Kerala Story 2 Goes Beyond) विवादों के बीच सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म ने पहले दिन से ज्यादा कारोबार दूसरे दिन किया।

जैसा कि आपको मालूम हो कि गुरुवार को द केरल स्टोरी 2 की रिलीज पर स्टे लगा दिया गया था, लेकिन शुक्रवार को केरल हाई कोर्ट ने रिलीज से बैन हटा दिया था। फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, लेकिन खास काराबोर नहीं कर पाई।

द केरल स्टोरी 2 ने तोड़ा पहली फिल्म का रिकॉर्ड?
द केरल स्टोरी 2 की ओपनिंग पहली वाली फिल्म द केरल स्टोरी से 7 गुना कम थी। एक तरफ 2023 में रिलीज हुई द केरल स्टोरी ने पहले दिन 8 करोड़ रुपये से खाता खोला था, वहीं द केरल स्टोरी 2 का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन महज 75 लाख रुपये था। हालांकि, दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन बढ़ा है।

दूसरे दिन द केरल स्टोरी 2 की बढ़ी कमाई
शनिवार को द केरल स्टोरी 2 की कमाई में चार गुना बढ़ोतरी हुई है। सैकनिल्क की मानें तो विपुल शाह निर्मित फिल्म द केरल स्टोरी 2 ने दूसरे दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 4.65 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। शनिवार को कमाई में इतनी उछाल के बाद उम्मीद है कि यह फिल्म रविवार को भी धांसू कलेक्शन कर सकती है। फिल्म का दो दिन का कलेक्शन 5.40 करोड़ रुपये हो गया है।

द केरल स्टोरी 2 की कहानी और कास्ट
फिल्म की कहानी तीन लड़कियों की है जिन्हें प्यार के जाल में फंसाकर उनका धर्म परिवर्तन कर शादी रचाई जाती है। इसके पीछे एक खतरनाक मकसद होता है जो आपकी रूह कंपाने के लिए काफी है। फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया, ऐश्वर्या ओझा, अल्का आमिन, अर्जन औजला, सुमित गहलावत और रामजी बाली जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है।

Sushant के फ्लैट में रहने के लिए Adah Sharma को काटने पड़े कोर्ट के चक्कर?
फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के बाद अभिनेत्री अदा शर्मा (Adah Sharma) के सितारों की चाल बदल चुकी है। अब वह उस दौर को जी रही हैं, जिसका सपना उन्होंने 16 साल पहले हिंदी सिनेमा में पदार्पण के समय देखा था। डिज्नी प्लस हाटस्टार पर हालिया रिलीज उनकी वेब सीरीज ‘रीता सान्याल’ (Reeta Sanyal) भी उसी सपने का हिस्सा है। अदा से उनके शो और उनके बदलाव के इस दौर के बारे में दीपेश पांडेय ने खास बातचीत की।

16 वर्ष पहले फिल्म ‘1920’ से जिन सपनों के साथ पदार्पण किया था, अब उन सपनों की तुलना में स्वयं को कहां पाती हैं?

जब ‘1920’ हिट हुई और दर्शकों का बहुत प्यार मिला था, तो मुझे लगा था कि अगले दिन मुझे ‘रीता सान्याल’, ‘द केरल स्टोरी’ और ‘बस्तर’ जैसे प्रोजेक्ट मिलेंगे, जो नहीं हुआ। जो चीजें दो दिन में पाने का सपना देखा था, उन्हें पाने में इतने साल लग गए, लेकिन मैं खुश हूं कि वो सपने अब पूरे हो रहे हैं।

‘द केरल स्टोरी’ के बाद ज्यादातर अपने कंधों पर ही आगे बढ़ाए जाने वाले प्रोजेक्ट करना क्या एक सोची-समझी रणनीति है?

यह रणनीति तो नहीं है, लेकिन मेरे लिए यह बहुत अच्छी बात है कि ‘द केरल स्टोरी’ के बाद लोगों को मुझ पर विश्वास हो गया है। मुझे केंद्र में रखकर प्रोजेक्ट बन रहे हैं। आगे मैं एक बहुत बड़ी फिल्म की सीक्वल करने जा रही हूं। मेरी कोशिश सिर्फ यही है कि प्रोजेक्ट में मैं जो भूमिका निभा रही हूं, वो अच्छे से लिखी गई हो और लोगों को याद रहे।

‘रीता सान्याल’ में इतने अलग-अलग लुक्स में आने और उसे प्रस्तुत करने की क्या चुनौतियां रहीं?

बतौर कलाकार यह आपका सपना होता है कि अलग-अलग लुक्स में पात्रों को निभाएं। मुझे इतना सब कुछ एक ही प्रोजेक्ट में करने के लिए मिला। रीता सान्याल के लुक समेत इस शो में मेरे दस लुक हैं। जिसमें फूड इंस्पेक्टर, सिक्योरिटी गार्ड, वेश्या, मछली बेचने वाली, अभिनेत्री समेत कई अतरंगी लुक्स हैं।

मेरी कोशिश रही है कि हर लुक में सिर्फ हेयरस्टाइल और मेकअप ही अलग न दिखे बल्कि बॉडी लैंग्वेज और बातचीत के स्टाइल भी अलग रहे। मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि फिल्म ‘बस्तर : द नक्सल स्टोरी’ और वेब सीरीज ‘सनफ्लावर’ के बाद इस साल यह मेरी तीसरी फिल्म है।

फिल्म ‘कमांडो’ के बाद इस शो में आपने काफी एक्शन किया, इसमें आपकी मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग कितना काम आती है?

एक्शन करने में मुझे मजा आता है। इस शो में मेरी भूमिका लार्जर दैन लाइफ है। जो चीजें असल जिंदगी में नहीं होती है, शो में वो सब करती है। फिल्म ‘कमांडो’ में मेरे ज्यादातर हाथों से लड़ाई वाले एक्शन सीन थे। इस शो में मैंने नानचाक और सिलंबम जैसी चीजों के साथ एक्शन किया है। उनकी ट्रेनिंग मैं अक्सर निजी जिंदगी में भी करती रहती हूं।

क्या कभी निजी जीवन में वकीलों और अदालत का सामना करना पड़ा है?
हां, कोई भी प्रोजेक्ट साइन करने से पहले हमारे हर कांट्रैक्ट पहले वकील ही पढ़ते हैं। ऐसे वकीलों से तो मेरा रोज सामना होता है। घर लेने के बाद उसके कागजों के लिए मुझे अदालत में जाना पड़ा था। वो काम घर बैठे ऑनलाइन भी कर सकते हैं, लेकिन अपने ब्रोकर के कहने पर मैंने अदालत में जाकर कागजों पर साइन किया। इससे पहले मेरे परिवार में किसी ने कोर्ट मैरिज की, तब मुझे जाना पड़ा था।

टिकट खिड़की पर ‘बस्तर : द नक्सल स्टोरी’ उतना प्रभावित नहीं कर पाई, उसकी असफलता का क्या प्रभाव रहा?
बतौर अभिनेत्री मैं सिर्फ अपना काम कर सकती हूं, मुझे खुशी होती है जब मेरी फिल्म को अच्छे रिव्यू मिलते हैं और मेरे काम की प्रशंसा होती है। बाकी कुछ चीजें हमारे हाथ में नहीं होती हैं। मैं सिर्फ अपने काम से मतलब रखती हूं कि मैं उसे कैसे बेहतर कर सकती हूं।

‘द केरल स्टोरी’ और ‘लव स्टोरियां’ समेत ओटीटी पर इस हफ्ते रिलीज
वेलेंटाइन डे के मद्देनजर ओटीटी पर इस हफ्ते कई ऐसी वेब सीरीज और फिल्में आई हैं, जो प्यार, मोहब्बत और रोमांस के विषय पर आधारित हैं। वहीं, सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी कुछ चर्चित फिल्में भी इस हफ्ते ओटीटी पर उतर रही हैं। इन फिल्मों और सीरीज की पूरी लिस्ट।

लव स्टोरियां

प्राइम वीडियो पर डॉक्युसीरीज लव स्टोरीज रिलीज हो गई है। इसमें कुछ असली कहानियां दिखाई गई हैं। लोगों ने कैसे भाषा, संस्कृति और समाज की दीवारें तोड़कर अपने पार्टनर चुने। करण जौहर इसके निर्माता हैं। छह निर्देशक छह कहानी लेकर आये हैं।

दिल लॉजिकल

अमेजन मिनी टीवी पर दिल लॉजिकल सीरीज वेलेंटाइन डे पर रिलीज हो गई है। एरे स्टूडियो निर्मित सीरीज में अंशुमान मल्होत्रा, नूपुर नागपाल, प्रियांक शर्मा और चेतन धवन मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह रोमांटिक कॉमेडी सीरीज लव और रिलेशनशिप को मौजूदा वक्त में एक्सप्लोर करती है।

इनके अलावा ये सीरीज और फिल्में 14 फरवरी को आ गई हैं:

गुड मॉर्निंग, वेरोनिका सीजन 3- नेटफ्लिक्स

लव इज ब्लाइंड सीजन 6- नेटफ्लिक्स

क्वीन एलिजाबेथ- जी5

प्लेयर्स- नेटफ्लिक्स

सबा नायगन- डिज्नी प्लस हॉटस्टार

द हार्टब्रेक एजेंसी- नेटफ्लिक्स

द केरल स्टोरी

16 फरवरी को जी5 पर द केरल स्टोरी रिलीज हो रही है। यह फिल्म पिछले साल सिनेमाघरों में आई थी और सुपर हिट रही थी। हालांकि, अपने विषय को लेकर फिल्म काफी विवादों में रही। सुदीप्तो सेन निर्देशित फिल्म में अदा शर्मा ने लीड रोल निभाया है।

दिस इज मी… नाऊ: अ लव स्टोरी

प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही इस फिल्म में मशहूर सिंगर जेनिफर लोपेज की जिंदगी से प्रेरित है। इस फिल्म के साथ जेनिफर की एल्बम भी रिलीज होगी।

डंकी

शाह रुख खान की डंकी जिओ सिनेमा पर 16 फरवरी को रिलीज हो सकती है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है।

इसके अलावा शुक्रवार (16 फरवरी) को कुछ और दिलचस्प कंटेंट आ रहा है-

आइंस्टीन एंड द बॉम्ब- नेटफ्लिक्स

द एबिस- नेटफ्लिक्स

टोक्यो वाइस सीजन 2- लायंसगेट प्ले

ना सामी रंगा

17 फरवरी को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर तेलुगु फिल्म ना सामी रंगा रिलीज हो रही है। यह फिल्म जनवरी में सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। नागार्जुन ने इसमें लीड रोल निभाया था।

फाइव ब्लाइंड डेट्स

13 फरवरी को फाइव ब्लाइंड डेट्स प्राइम वीडियो पर आ चुकी है। यह अंग्रेजी भाषा की ऑस्ट्रेलियन रोमांटिक फिल्म है। इसकी कहानी एक ऐसी महिला पर केंद्रित है, जिसे एक भविष्यदृष्टा ने बताया कि उसे अगली पांच डेट्स में से किसी में अपना सोलमेट मिलेगा।

किल मी इफ यू डेयर

किल मी इफ यू डेयर पोलिश फिल्म है, जो 13 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर आ गई है। नेशनल लॉटरी जीतने की खुशी क्या एक शादी को बचा सकती है या यह शादी के खात्मे की शुरुआत है।

रायसिंघनी वर्सेज रायसिंघानी

सोनी लिव पर 12 फरवरी को रायसिंघानी वर्सेज रायसिंघानी सीरीज रिलीज हो गई है। इस शो में करण वाही और जेनिफर विंगेट लीड रोल में हैं। यह कोर्टरूम ड्रामा सीरीज है।