द्विपक्षीय – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 10 Apr 2017 09:56:54 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg द्विपक्षीय – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 दिल्ली पहुंचे ऑस्ट्रेलियाई पीएम टर्नबुल, पीएम मोदी संग आज होगी शिखर वार्ता https://livehalchal.com/%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a5%87-%e0%a4%91%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%af/47146 Mon, 10 Apr 2017 09:56:54 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=47146 भारत दौरे पर आए ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल ने सोमवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ पहले से कहीं अधिक मजबूत संबंध चाहता है। टर्नबुल ने यहां राष्ट्रपति भवन में अपने औपचारिक स्वागत के बाद संवाददाताओं से कहा, “हमारे संबंध मजबूत हैं और इस दौरे से यह और प्रगाढ़ होगा।” उन्होंने कहा, …]]>

भारत दौरे पर आए ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल ने सोमवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ पहले से कहीं अधिक मजबूत संबंध चाहता है। टर्नबुल ने यहां राष्ट्रपति भवन में अपने औपचारिक स्वागत के बाद संवाददाताओं से कहा, “हमारे संबंध मजबूत हैं और इस दौरे से यह और प्रगाढ़ होगा।”

दिल्ली पहुंचे ऑस्ट्रेलियाई पीएम टर्नबुल, पीएम मोदी संग आज होगी शिखर वार्ता

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री (नरेंद्र) मोदी विकास के पथ पर इस उत्कृष्ट राष्ट्र की प्रभावपूर्ण अगुवाई कर रहे हैं। भारत की उपलब्धियां दुनिया के लिए उदाहरण हैं। हम (ऑस्ट्रेलिया) भारत के साथ मिलकर पहले से कहीं अधिक घनिष्ठता के साथ काम करना चाहते हैं।”

बिहार: यूपी के चुनाव अधिकारी को गोली मारी, ड्राइवर की मौत

टर्नबुल रविवार को चार दिवसीय भारत दौरे पर यहां पहुंचे। उन्होंने कहा, “दोनों देशों के नागरिक ऐतिहासिक मूल्यों को साझा करते हैं। प्रधानमंत्री (मोदी) और मैं इस दौरे के बाद आपसी संबंधों को और मजबूत बनाने को लेकर आशान्वित हैं।”

राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टर्नबुल का स्वागत किया। इसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यह सितंबर 2015 में पदभार संभालने के बाद टर्नबुल का पहला द्विपक्षीय भारत दौरा है।

इससे पहले उनके पूर्ववर्ती टोनी एबॉट सितंबर 2014 में भारत दौरे पर आए थे। इसके बाद उसी साल नवंबर में प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था। मोदी की टर्नबुल के साथ दिन में द्विपक्षीय शिखर वार्ता होने वाली है, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे।

]]>