द्वारका एक्सप्रेसवे – Live Halchal

दिल्ली: द्वारका एक्सप्रेसवे पर हादसे में सेवानिवृत्त उप निरीक्षक की मौत
उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। एक राहगीर उन्हे घायल अवस्था में मैक्स अस्पताल लेकर गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

द्वारका एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार देर रात हुए सड़क हादसे में दिल्ली पुलिस के सेवानिवृत उप निरीक्षक की मौत हो गई। उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। एक राहगीर उन्हे घायल अवस्था में मैक्स अस्पताल लेकर गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन कर रही है।

मृतक की शिनाख्त गुरुग्राम निवासी हंसराज (63) के रूप में हुई है। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि 16 जनवरी की रात करीब 10:20 बजे पुलिस को कुतुब विहार अंडरपास छावला के पास द्वारका एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना होने की सूचना मिली।

सूचना मिलते ही छावला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मौके पर होंडा अमेज कार क्षतिग्रस्त हालत में मिली। साथ ही कार की टक्कर से डिवाइडर की रेलिंग टूटी हुई हालत में मौके पर पड़ी थी। जांच में पता चला कि घायल चालक को एक राहगीर अपनी निजी कार में लेकर किसी अस्पताल में गए हैं।

पुलिस ने मौके पर छानबीन करने के बाद लापरवाही से वाहन चलाने से हुई दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया। कुछ ही देर बाद पुलिस को कार चालक के द्वारका के मैक्स अस्पताल मृत होने की सूचना मिली। अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की शिनाख्त न्यू पालम विहार फेज-1 गुरुग्राम हरियाणा निवासी हंसराज (63) के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि हंसराज 2022 में दिल्ली पुलिस के उप निरीक्षक पद से सेवानिवृत हुए थे। परिवार में उनके दो बेटे राकेश धारीवाल और आदित्य धारीवाल हैं। उनका एक बेटा इंग्लैंड में रहता है। उनके आने के बाद शनिवार को उनके शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। घटना के समय हंसराज कार से घर की ओर जा रहे थे।