दो रियल स्टेट डेवेलपर के यहां छापा मारकर पौने 2 हजार करोड़ की दो नंबर की कमाई का पता लगाया – Live Halchal

राजस्थान : आयकर विभाग ने सर्राफा कारोबारी, दो रियल स्टेट डेवेलपर के यहां छापा मारकर पौने 2 हजार करोड़ की दो नंबर की कमाई का पता लगाया
आयकर विभाग ने राजस्थान के इतिहास के सबसे बड़े आयकर छापे को अंजाम दिया है. आयकर विभाग ने जयपुर में सर्राफा कारोबारी, दो रियल स्टेट डेवेलपर के यहां छापा मारकर पौने 2 हजार करोड़ की दो नंबर की कमाई का पता लगाया है. आयकर विभाग को सर्राफा व्यापारी के यहां एक सुरंग मिली है, जिसमें 700 करोड़ की जायदाद की जानकारी मिली है.

माना जा रहा है कि ये राजस्थान के इतिहास का अबतक का सबसे बड़ा आयकर छापा है. छापेमारी की ये कार्रवाई 5 दिनों तक चली है, इस छापे में आईटी विभाग की 50 टीमें 200 कर्मचारियों के साथ 5 दिनों तक लगातार कागजातों और दस्तावेज को खंगालती रही.

आयकर विभाग के अनुसार ये छापे शहर के तीन बड़े कारोबारी समूहों सिल्वर आर्टग्रुप, चोरडिया ग्रुप और गोकुल कृपा ग्रुप पर की गई. इस दौरान 1700 से 1750 करोड़ रुपये की दो नंबर की कमाई का खुलासा हुआ है.

छापेमारी के दौरान एक तहखाने में कई कीमती वस्तुएं मिली हैं. आकलन किया जा रहा है कि यहां 700 करोड़ रुपये की संपत्ति हो सकती है. जयपुर पुलिस ने तहखाने में मिली मूर्तियों, कालीनें, कीमती स्टोन और बहुमूल्य पदार्थों के बारे में जानकारी मांगी है ताकि ये पता चल सके कि ये माल कहां से आए हैं और इनकी सप्लाई कहां होती थी.

इनकम टैक्स के अनुसार इन ग्रुपों के दफ्तरों से जो कागजात जब्त हुए हैं उसमें करीब 200 करोड़ के लेन देन की पर्चियां मिली हैं. यहां पर लगे हुए सभी CCTV फुटेज जब्त कर लिए गए हैं जिनका अध्ययन किया जाएगा.

इनकम टैक्स की 50 टीमें करीब पांच दिनों तक दो सौ कर्मचारियों के साथ इन तीनों समूह पर छापेमारी की कार्रवाई में लगी रही. अब आयकर विभाग इन दस्तावेजों की विस्तृत जांच कर रहा है.