दो दिनों में प्रदेश में दो बड़ी वारदात – Live Halchal

दो दिनों में प्रदेश में दो बड़ी वारदात, पेट्रोल छिड़क जिंदा जला दी गईं ये दो महिलाएं
दो दिनों में प्रदेश में दो बड़ी वारदात। पेट्रोल छिड़क दो महिलाएं जिंदा जला दी गईं। एक घटना बक्सर की है, जो कि 24 घंटे पहले हुई, दूसरी वारदात समस्तीपुर में आज की है। दोनों जिलों में भौगोलिक दूरी तकरीबन 214 किलोमीटर है, लेकिन घटना का दृश्य लगभग समान है। स्थिति और

परिस्थितिजन्य दृश्य भी एक है। दोनों की उम्र लगभग 20-22 साल। बक्सर में युवती को घुटने तक जलाया गया, यहां भी उसी तरह। वहां भी युवती के पैर रंगे हुए थे, यहां भी। जले शरीर देखने से यही लग रहा कि दोनों की शादी हाल में हुई है। बक्सर में ग्रामीणों ने देर रात दो-तीन मोटरसाइकिल सवार को जाते देखा था तो समस्तीपुर के ग्रामीणों ने भी ऐसी ही बातें कहीं।

दोनों घटनाओं में ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। हालांकि, पुलिस का कहना कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सही स्थिति सामने आएगी।

बक्सर में तो गांव वालों को लगा कि कोई अलाव जला रहा है। यहां भी ग्रामीणों को कुछ ऐसा ही लगा। दोनों घटनाओं में शव इस तरह जलाया गया है कि पहचान मुश्किल है।

इधर, हैदराबाद में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला पूरे देश में गरमाया हुआ है। इस बीच सूबे की दो घटनाओं ने इस माहौल में एक अजीब किस्म की आशंका पैदा कर दी है। कई अनसुलझे सवाल भी पैदा कर रहे हैं। समस्तीपुर में बुधवार को पेट्रोल छिड़क एक महिला को जिंदा जला दिया गया।

चर्चा है कि दुष्कर्म के बाद घटना को अंजाम दिया गया। हालांकि, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कह रही। अब तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही चौर में तंबाकू के खेत से पुलिस ने महिला का अधजला शव बरामद किया। उसकी उम्र 20-22 वर्ष थी। हाथों में नीले रंग की मोटी चूड़ी और पैर रंगा है।

सूचना के बाद देर शाम पटना से फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की दो सदस्यीय टीम पहुंची। टीम ने पुलिस के साथ घटनास्थल पर जाकर जांच की। कई नमूने इकट्ठा कर पटना ले गई। वहां से जलाने की कोई सामग्री नहीं मिली। स्थानीय लोगों के मुताबिक सुबह एक महिला किसी काम से चौर की ओर गई थी। कुछ दूरी पर आग सुलगती देख ठंड से बचने के लिए वहां पहुंची। वहां शव जलते देख सकते में आ गई।

भागकर घर पहुंची और डर से बेहोश हो गई। कुछ देर बाद होश आने पर परिवार के सदस्यों को इसकी जानकारी दी। तब पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष प्रसुंजय कुमार ने दो घंटे तक आसपास के लोगों को बुलाकर पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

दूसरी ओर वहां मौजूद लोग कई तरह की बातें कह रहे थे। कोई कह रहा था कि मंगलवार रात एक-डेढ़ बजे चौर में दो-तीन मोटरसाइकिलों को जाते देखा था। आशंका है कि दूसरी जगह से अपहरण या हत्या कर महिला को यहां लाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि स्थिति देखकर लगता है कि हत्या अन्यत्र करने के बाद यहां लाकर पेट्रोल या केरोसिन डालकर जलाया गया।

शव देख ऐसा लगता है कि महिला की जल्द ही शादी हुई थी। अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जाएगी। समस्तीपुर के एसपी विकास बर्मन ने कहा कि पटना से आई एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर नमूना लिया है। शव का पोस्टमार्टम भी कराया गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

24 घंटे पहले बक्सर में भी हुई थी ऐसी ही घटना

बक्सर के इटाढ़ी थाना क्षेत्र के कुकुढ़ा में मंगलवार को समस्तीपुर की ही तरह घटना सामने आई थी। यहां सुनसान इलाकेवाले खेत में युवती की अधजली लाश मिली थी। उसके शरीर के ऊपर का पूरा हिस्सा जला हुआ था। उसके सिर में गोली भी मारी गई थी।

शव का पोस्टमार्टम करने वाली टीम दुष्कर्म की आशंका जता चुकी है। लेकिन, पुष्टि के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है। 48 घंटे बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामले में सुराग देने वाले को 50 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।