दो आतंकी ढेर – Live Halchal

J&K: बांदीपोरा के शोकबाबा जंगल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकियों के साथ चल रही मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. सुंबलर इलाके के शोकबाबा जंगल में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है. आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ज्वाइंट ऑपरेशन अभी भी जारी है.

ये ऑपरेशन उस वक्त शुरू हुआ जब सुरक्षाबल शोकबाबा जंगल में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे. उसी दौरान जंगलों में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी. जवाब में सुरक्षाबल भी फायरिंग कर रही है. जंगल में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली है. फिलहाल अतिरिक्त सुरक्षाबल बुलाकर पूरे इलाके की घेराबंदी करने की कोशिश की जा रही है.

एक दिन पहले उत्तरी कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो आतंकी मारे गए थे. आतंकियों ने आत्मसमर्पण करने से इनकार कर दिया था. इसके उलट उन्होंने सुरक्षाबलों पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं. पुलिस ने कहा, “तलाशी अभियान के दौरान, आतंकवादियों को बार-बार आत्मसमर्पण करने का मौका दिया गया. हालांकि, उन्होंने आत्मसमर्पण करने के बजाय संयुक्त तलाशी दल पर अंधाधुंध गोलियां चलाई, जिसके जवाबी कार्रवाई में मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ में, लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए और उनके शव घटनास्थल से बरामद किए गए.”

कश्मीर में आतंक पर जोरदार प्रहार, 3 जगह मुठभेड़, दो आतंकी ढेर
जम्मू कश्मीर में गुरुवार की सुबह सेना के सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने गोलीबारी शुरू की, जिसके बाद घाटी में तीन जगहों पर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. इस मुठभेड़ में सेना ने एक आतंकी को मार गिराया है, वहीं अनंतनाग मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया है. बडगाम में मुठभेड़ जारी है.

सुरक्षाबलों ने अनंतनाग के गाजीगुंड में आसिफ मलिक नाम के एक आतंकवादी को ढेर कर दिया है, साथ ही नूरबाग मुठभेड़ में भी सेना ने एक संदिग्ध को मार गिराया है. इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है. बुधवार को सुरक्षाबलों को सूचना मिली कि आतंकी घाटी में कई जगह छिपे हुए हैं. इसके बाद सेना ने जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन चलाया.

इसी बीच तीन जगहों पर आतंकियों ने सेना पर गोलीबारी शुरू की, जिसके बाद घाटी में अनंतनाग के गाजीगुंड में, श्रीनगर के नूरबाग में और बडगाम के पानजन में मुठभेड़ शुरू हुआ. फिलहाल गाजीगुंड में फायरिंग रुक गई है और सर्च ऑपरेशन जारी है. बता दें कि एनकाउंटर से पहले सुरक्षाबलों ने श्रीनगर के नूरबाग इलाके की घेराबंदी की लेकिन एक आतंकी यहां से भागने में कामयाब रहा.

12 दिनों में 18 आतंकी ढेर

सेना के मेजर सतीश दहिया की हत्या के लिए जिम्मेदार लश्कर-ए-तैयबा के एक शीर्ष कमांडर अबू माज सहित दो आतंकवादियों को सेना ने एक संयुक्त अभियान में बुधवार तड़के उत्तर कश्मीर के सोपोर कस्बे में एक मुठभेड़ में मार गिराया. पुलिस ने बताया कि इसके साथ कश्मीर में पिछले 12 दिनों में 18 आतंकी मारे गए हैं.

अबु माज 2015 से सक्रिय था और वह अब्दुल मजीद उर्फ समीर के साथ मारा गया. समीर सोपोर के बोमई इलाके का रहने वाला था. पुलिस ने ब्यौरा देते हुए कहा कि सोपोर के तुज्जर के नौपोरा इलाके में आतंकियों के होने की पक्की खुफिया सूचना मिली थी जिसके बाद अर्द्धसैनिक बलों और सेना ने मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि को एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया.

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘तलाशी के दौरान छिपे हुए आतंकियों ने तलाशी दल पर गोलीबारी की. दल ने उसका जवाब दिया जिसके साथ मुठभेड़ शुरू हो गया. मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए.’ उन्होंने कहा, ‘बरामद सामग्री के आधार पर मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान पाकिस्तानी मूल के अबू माज के रूप में की गई जो उत्तर कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर के रूप में काम कर रहा था.’

प्रवक्ता ने बताया कि माज सुरक्षा बलों पर किए गए हमलों और आम नागरिकों की हत्याओं में शामिल था. वह उत्तर कश्मीर खासकर सोपोर और हंदवारा में सक्रिय था. वह पिछले साल फरवरी में हंदवारा में सेना के एक काफिले पर हुए हमले का मास्टरमाइंड था. हमले में 31 साल के दहिया की मौत हो गयी थी.

उस मुठभेड़ में तीन आतंकी अबु साद, अबु मविया और अबु दरडा मारे गए थे लेकिन अबू माज सेना के मेजर पर गोलियां चलाने के बाद फरार होने में सफल रहा था. तब से वह उत्तर कश्मीर में सबसे वांछित आतंकियों में शामिल था