दोस्त की पत्नी को चाय में नशीला पदार्थ देकर बनाया अश्लील वीडियो और फिर… – Live Halchal

दोस्त की पत्नी को चाय में नशीला पदार्थ देकर बनाया अश्लील वीडियो और फिर…
राजधानी लखनऊ में एक व्यापारी ने दोस्त की गैर मौजूदगी में उसकी पत्नी को चाय में नशीला पदार्थ देकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी व उसका साथी इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगे। उसका वीडियो एक पॉर्न साइट पर अपलोड कर दिया। दंपति ने मामले की शिकायत महानगर पुलिस से की। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट, साजिश, धमकी व आईटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

इंस्पेक्टर शिवशंकर सिंह ने बताया कि पीड़िता निशातगंज इलाके में परिवार के साथ रहती है। उसके पति के कल्याणपुर निवासी मुंगेश शर्मा से व्यावसायिक सम्बंध थे। इसके चलते मुंगेश का उनके घर में आना-जाना था। पीड़िता ने बताया कि फरवरी 2017 में वह घर पर अकेली थी। इसी बीच मुंगेश घर आया। इस पर उसने दो कप चाय बनाई और नमकीन लेने के लिए किचन में चली गई। इस बीच मुंगेश ने उसकी चाय में कुछ मिला दिया जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई। कुछ देर बाद आंख खुली तो मुंगेश जा चुका था।

पीड़िता ने यह बात अपने पति को बता दी कि अक्तूबर 2017 में मुंगेश पति की अनुपस्थिति में घर आया। उसका एक अश्लील वीडियो दिखाया। उसने मुंगेश से क्लिप डिलीट करने को कहा। पर वह नहीं माना। पीड़िता उसके साथ घर से बाहर निकली तो कार में एक युवक बैठा था। मुंगेश ने उसका परिचय विवेक शुक्ला के रूप में दिया और कहा कि पूरा वीडियो उसी के पास है।

पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगे आरोपी : पीड़िता के वीडियो मांगने पर विवेक ने ओछी शर्त रखी जिसे मानने से उसने इनकार कर दिया। इस पर आरोपियों ने उसके पति को फंसाने की धमकी दी लेकिन वह नहीं झुकी। इसके बाद विवेक ने अपना नंबर दिया और कहा कि पति की गैर मौजूदगी में फोन करके बुलाना, तब वीडियो देंगे। इसके बाद 25 नवम्बर और दो दिसम्बर को पीड़िता ने विवेक को बुलाया। वह आया लेकिन वीडियो नहीं दिया।

पीड़िता ने पड़ोसी महिला पर शक जताया

परेशान होकर पीड़िता ने उसके सारे नंबर ब्लॉक कर दिये। इस पर विवेक अलग-अलग नंबरों से उसे फोन करके धमकाने लगा। उसका नंबर दोस्तों को बांट दिया। मई 2018 में पीड़िता को पता चला कि उसकी अश्लील क्लिप एक पॉर्न साइट पर अपलोड कर दी गई है। उसने यह वीडियो डाउनलोड किया तो उसके पीछे एक मोबाइल नंबर आया। उक्त नम्बर पर कॉल की तो विवेक शुक्ला उर्फ फारूख मलिक ने फोन उठाया। लेकिन, आवाज पहचान कर काट दिया। पीड़िता के मुताबिक आरोपियों की करतूत में उसके दो पड़ोसी भी शामिल हैं, जिनमें एक महिला है।