दोनों ही दलों के दिग्गज नेता दौड़-भाग में लगें – Live Halchal

राजस्थान / 199 के फेर में फंसी भाजपा और कांग्रेस, भाजपा 90 से ज्यादा सीटें हासिल करने का अनुमान
दोनों ही पार्टियां आकलन कर रही हैं कि इसका फायदा और नुकसान किस तरफ होगा। कांग्रेस का आकलन पूर्ण बहुमत का है, जबकि भाजपा भी 90 से ज्यादा सीटें हासिल करने का अनुमान लगा रही है। इस सियासी गुणा-भाग के बीच मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शनिवार को दिनभर कोर ग्रुप के सदस्यों के साथ बैठक करने में व्यस्त रहीं।

प्रदेश की 199 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान का रिजल्ट 11 दिसंबर को आएगा। लेकिन एग्जिट पोल के नतीजों और दोनों ही दलों की ओर से खुद के स्तर पर कराए गए सर्वे के आंकलनों के बाद भाजपा और कांग्रेस सियासी गुणा-भाग में जुट गई। दोनों ही दलों के दिग्गज नेता शनिवार को जयपुर से लेकर दिल्ली तक दौड़-भाग करते रहे। मकसद-सरकार बनाने के लिए जरूरी 101 विधायकों का जादुई आंकड़ा छूना है।

जरूरी संख्याबल जुटाने के लिए अन्य दलों और निर्दलीयों को साधने की रणनीतियां भी बनाई जा रही हैं। भाजपा-कांग्रेस की नजर उन 50 से ज्यादा बड़े बागियों पर भी है, जिन्होंने निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ा है। दोनों दलों की चिंता इस बार पिछले चुनाव से 1.46 फीसदी कम मतदान ने भी बढ़ा रखी है।

जानिए, आखिर क्यों रात में नहीं किया जाता है पोस्टमार्टम, जानकर आप कांप जायेगें…

दूसरी तरफ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली में पार्टी महासचिवों की बैठक ली। इस बैठक में शाह ने राम माधव, भूपेन्द्र यादव, अरुण सिंह, कैलाश विजयवर्गीय, सरोज पांडेय और अनिल जैन के साथ रणनीति बनाई।

एग्जिट पोल के नतीजों से कांग्रेस के नेता उत्साहित हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार शाम दिल्ली में 10 जनपथ पर सोनिया गांधी से मुलाकात की। दोनों ने उन्हें प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक हालात की जानकारी दी। प्रदेश में कांग्रेस खेमे में अब भी कयासों का दौर जारी है कि अगर पार्टी सत्ता में आई तो मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा।

74.66% मतदान किया महिलाओं ने

73.80% वोटिंग पुरुषों ने की प्रदेश में

0.86% के साथ महिलाएं आगे

राज्य में रामगढ़ विधानसभा सीट पर बसपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह के निधन के बाद प्रदेश में 199 सीटों पर ही मतदान हुआ। इस बार 74.21% वोटिंग हुई, जबकि 2013 में 75.67% हुई थी।

19 जिलों में महिलाओं की अधिक वोटिंग

चूरू, झुंझुनूं, सीकर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, दौसा, नागौर, पाली, जैसलमेर, बाड़मेर, सिरोही, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा और प्रतापगढ़ में महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत ज्यादा है।

श्रीगंगानगर की करणपुर विधानसभा सीट के 18बीबी गांव में बूथ नं. 163 पर 10 दिसंबर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक पुनर्मतदान होगा। इस बूथ पर ईवीएम मशीन में खराबी आने के बाद उसे बीच में ही बदलना पड़ा था। उधर, पाली शहर के आदर्श नगर स्थित एक मकान में ईवीएम ले जाने के मामले में चुनाव ड्यूटी में नियुक्त सेक्टर प्रभारी दीक्षा जोशी को निलंबित किया गया। इसी मामले में एसडीएम महावीरसिंह राठौड़ को एपीओ किया है।