देहव्यापार – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 29 Mar 2024 07:28:47 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg देहव्यापार – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 दिल्ली : एमबीए पास युवक करवाता था देहव्यापार, पुलिस ने किया गिरफ्तार https://livehalchal.com/%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%8f%e0%a4%ae%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%8f-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a4%95-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%b5/550512 Fri, 29 Mar 2024 07:28:46 +0000 https://livehalchal.com/?p=550512 आरोपी युवक युवतियों को अलग-अलग राज्यों से मोटे पैकेज पर ओएलएक्स जैसी जगहों पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर दिल्ली बुलाता और यहां पर उनकी अश्लील वीडियो व फोटो बनाकर उनसे जबरदस्ती देहव्यापार करवाता था। मणिपुर निवासी एमबीए वाई प्रेम चंद्र मैतेई वसंतकुंज में देहव्यापार का गिरोह चला रहा था। वह युवतियों को अलग-अलग राज्यों से …]]>

आरोपी युवक युवतियों को अलग-अलग राज्यों से मोटे पैकेज पर ओएलएक्स जैसी जगहों पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर दिल्ली बुलाता और यहां पर उनकी अश्लील वीडियो व फोटो बनाकर उनसे जबरदस्ती देहव्यापार करवाता था।

मणिपुर निवासी एमबीए वाई प्रेम चंद्र मैतेई वसंतकुंज में देहव्यापार का गिरोह चला रहा था। वह युवतियों को अलग-अलग राज्यों से मोटे पैकेज पर ओएलएक्स जैसी जगहों पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर दिल्ली बुलाता और यहां पर उनकी अश्लील वीडियो व फोटो बनाकर उनसे जबरदस्ती देहव्यापार करवाता था। वसंतकुंज (साउथ) थाना पुलिस ने आरोपी को किशनगढ़ से गिरफ्तार कर तीन युवतियों को मुक्त कराया है। आरोपी के एक बैंक खाते में 22.50 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला है। पुलिस ने इसके सात बैंक खातों को सीज किया है।

दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा के अनुसार महिपालपुर में अपहरण के संबंध में वसंतकुंज साउथ थाना पुलिस को एक पीसीआर कॉल मिली। वसंतकुंज साउथ थाने में तैनात जांच अधिकारी डब्ल्यू / एसआई अलीशा भाटी स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस को रायपुर की 25 वर्षीय युवती मिली। काउंसलिंग कराने पर युवती ने बताया कि नर्मदा अपार्टमेंट, वसंतकुंज निवासी अमित ने उसे गीतांजलि में नौकरी दिलाने के बहाने बुलाया और फ्लैट में बंधक बना लिया। इसके पुलिस ने फ्लैट में दबिश दी तो असम निवासी युवती (26) मिली । उसने बताया कि कुछ समय पहले वह फ्लिपकार्ट के लिए ऑनलाइन नौकरी के विज्ञापन के माध्यम से आरोपी से मिली थी और आरोपी ने उसे नौकरी देने के लिए दिल्ली बुलाया। जब वह दिल्ली पहुंची तो आरोपी ने उसे फ्लैट में रखा। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी इस अपार्टमेंट से दिल्ली एनसीआर में युवतियां सप्लाई करता था।

आरोपी की करतूतों का ऐसा हुआ खुलासा
आरोपी ने सैलून में नौकरी दिलाने के लिए एक युवती को दिल्ली बुलाया था, मगर वह किसी तरह भाग निकली और पुलिस को फोन किया। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। वसंतकुंज थानाध्यक्ष सहदेव राणा की देखरेख में एक टीम ने जांच शुरू की । आखिरकार टीम ने आरोपी को किशनगढ़ से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी युवतियों को ऐसे अपने जाल में फंसाता था
आरोपी ओएलएक्स पर विज्ञापन पोस्ट करता था और युवतियों को दिल्ली-एनसीआर में रिसेप्शनिस्ट, प्राइवेट लिमिटेड कंपनियों में सचिव जैसी आकर्षक नौकरियों की पेशकश करता था। जब युवतियां दिल्ली आती थीं, तो वह उन्हें वसंतकुंज में एक अपार्टमेंट में बंधक बना लेता था। वहां से वह उन्हें गुरुग्राम और दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर देहव्यापार के लिए भेजता था। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर की एक अन्य युवती को आरोपी ने ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से नौकरी की पेशकश की। जब वह दिल्ली आई तो आरोपी ने उसे किशनगढ़ में अपने घर पर साक्षात्कार के लिए बुलाया। आरोपी घर पर अकेला था और उसने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की और उसकी नग्न तस्वीरें भी खींच लीं। तस्वीरें सार्वजनिक करने की धमकी देकर युवती को ग्राहकों के साथ जाने के लिए मजबूर किया।

]]>