देश में लगातार दूसरे दिन 90 हजार से भी अधिक मामले आए सामने – Live Halchal

देश में लगातार दूसरे दिन 90 हजार से भी अधिक मामले आए सामने, कुल मामले 42 लाख के पार
भारत में दिन प्रतिदिन कोरोना को लेकर स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। कुल संक्रमितों की संख्या 42 लाख के आंकड़े को पार कर गई है, जिसके बाद अब हम विश्व में कोरोना से दूसरे सबसे ज्यादा प्रभावित देश बन गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार लगातार दूसरे दिन 90 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों में अब तक सबसे ज़्यादा 90,802 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 42,04,613 हो गई है। वहीं इस दौरान 1016 लोगों की मौत हुई है, कुल मृतकों की संख्या 71,642 हो गई है।

ताजा जानकारी के अनुसार देश में इस वक्त 8,82,542 केस एक्टिव हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में 69,564 लोग कोरोना वायरस को मात देकर ठीक होने में कामयाब हुए हैं। जिसके बाद ठीक होने वालों की कुल संख्या 32,50,429 हो गई है।

भारत बेहतर स्थिति में

भारत ने कोरोना संक्रमण के मामले में ब्राजील को भले ही पीछे छोड़ दिया है। लेकिन जांच की तुलना में संक्रमण को देखा जाए तो भारत बेहतर स्थिति में है। ब्राजील में करीब डेढ़ करोड़ सैंपल की जांच हुई है और 41 लाख से अधिक मामले मिले हैं। जबकि, भारत में करीब पांच करोड़ जांच में 41 लाख से ज्यादा संक्रमित पाए गए हैं।

प्रति 10 लाख पर मामले और मौतें भी कम

देश में प्रति 10 लाख आबादी पर संक्रमण के मामले और मौतों की संख्या भी बहुत कम है। अमेरिका में जहां 19,419 और ब्राजील में 19,372 मामले हैं, वहीं भारत में यह संख्या मात्र 3,009 है। इसी तरह प्रति 10 लाख आबादी पर अमेरिका में कोरोना से 582 और ब्राजील में 593 लोगों की मौत हुई है, तो भारत में 51 लोगों की जान गई है। देश में मरीजों के स्वस्थ होने दर जहां बढ़कर 77.32 फीसद हो गई है, वहीं मृत्युदर 1.72 फीसद पर आ गई है, जो दुनिया में सबसे कम है।

दिल्ली में फिर बिगड़ने लगे हालात

दिल्ली में कोरोना के नए मामले एक बार फिर तीन हजार के पार पहुंच गए। रविवार को 3256 नए मामले आए, जो 72 दिनों में सर्वाधिक हैं। इससे पहले 26 जून को 3460 मामले आए थे। नए मामलों में बढ़ोतरी होने के कारण सक्रिय मरीजों की संख्या भी 21 हजार के करीब पहुंच गई है। इस वजह से मरीजों के ठीक होने की दर 3.46 फीसद घट गई है। वहीं संक्रमण दर 7.64 फीसद से बढ़कर 9.03 फीसद हो गई है। पिछले 24 घंटे में 2188 मरीज ठीक हुए। 29 मरीजों की मौत हो गई। यह पिछले 38 दिनों में मौत का सर्वाधिक आंकड़ा है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में अब तक कोरोना के एक लाख 91 हजार 449 मामले आ चुके हैं। इनमें से एक लाख 65 हजार 973 मरीज ठीक हो चुके हैं। मरीजों के ठीक होने की दर अभी 86.69 फीसद है। कुछ दिन पहले मरीजों के ठीक होने की दर 90.15 फीसद पहुंच गई थी। चिंताजनक यह है कि नए मामले बढ़ने के कारण मरीज बढ़ते जा रहे हैं। इस वजह से दिल्ली में हालत एक बार फिर बिगड़ते दिख रहे हैं। मृतकों की कुल संख्या 4567 हो गई है।

महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 23,350 नए केस

महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 23,350 नए मामले मिले हैं और संक्रमितों का आंकड़ा नौ लाख को पार कर गया है। राज्य में 328 लोगों की जान भी गई है। अब तक 26,604 मरीजों की मौत हो चुकी है। आंध्र प्रदेश में लगातार 12वें दिन 10 हजार से अधिक नए केस सामने आए। राज्य में अब तक करीब पांच लाख संक्रमित मिल चुके हैं। तमिलनाडु में भी संक्रमितों का आंकड़ा साढ़े चार लाख को पार कर गया है। वहीं, उत्तर प्रदेश में भी 6,777 नए केस मिले हैं, जो एक दिन में राज्य में अब तक सामने आए नए मामलों की सबसे ब़़डी संख्या है। राज्य में संक्रमितों की संख्या 2.66 लाख से अधिक हो गई है।