देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 46 हजार 759 नए केस हुए दर्ज – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 28 Aug 2021 05:13:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 46 हजार 759 नए केस हुए दर्ज – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 46 हजार 759 नए केस हुए दर्ज, 509 की मौत https://livehalchal.com/%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%a4%e0%a5%87-24-%e0%a4%98%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b0-5/455524 Sat, 28 Aug 2021 05:13:23 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=455524 देश में अभी भी बड़ी संख्या में जानलेवा कोरोना वायरस के नए मामले सामने आ रहे हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 46 हजार 759 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, 509 लोगों की मौत हो गई. जानिए देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति क्या है. 31 हजार 374 लोग ठीक …]]>

देश में अभी भी बड़ी संख्या में जानलेवा कोरोना वायरस के नए मामले सामने आ रहे हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 46 हजार 759 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, 509 लोगों की मौत हो गई. जानिए देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

31 हजार 374 लोग ठीक हुए

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में 31 हजार 374 लोग ठीक हुए हैं. जिसके बाद ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर अब तीन करोड़ 18 लाख 52 हजार 802 हो गई है. वहीं, अब एक्टिव केस बढ़कर तीन लाख 59 हजार 775 रह गए हैं.

अबतक 4 लाख 37 हजार 370 लोगों की मौत

आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के अबतक तीन करोड़ 26 लाख 49 हजार 947 केस सामने आ चुके हैं. जिनमें से अबतक 4 लाख 37 हजार 370 लोगों की मौत हो चुकी है.

टीके की 62 करोड़ 29 लाख 89 हजार 134 खुराक दी गईं

वहीं, देश में पिछले दिन कोरोना वैक्सीन की 90 लाख से ज्यादा डोज़ दी गईं. जिसके बाद टीकाकरण का कुल आंकड़ा 62 करोड़ 29 लाख 89 हजार 134 पर पहुंच गया है.  भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया है कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 17 लाख 61 हजार 110 सैंपल टेस्ट किए गए. जिसके बाद कल तक कुल 51 करोड़ 68 लाख 87 हजार 602 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं.

केरल में 33 हजार नए मामले दर्ज

इस बीच बता दें कि इस वक्त पूरे देश में सबसे ज्यादा मामले केरल से सामने आ रहे हैं. केरल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 32 हजार 801 नए मामले सामने आए और 18 हजार 573 लोग ठीक हुए. इस दौरान 179 लोगों की मौत हो गई. राज्य में अबतक 37 लाख 30 हजार 198 लोग ठीक हुए हैं. जबकि अबतक 20 हजार 313 लोगों की मौत हुई है. राज्य में अब कुल सक्रिय मामले 1 लाख 95 हजार 254 हैं.

]]>