देश में कोरोना के मामलों में गिरावट – Live Halchal

देश में कोरोना के मामलों में गिरावट, 24 घंटों में इतने केस दर्ज
देश में जानलेवा कोरोना वायरस महामारी के मामलों में आज गिरावट दर्ज की गई है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 6 हजार 561 नए केस सामने आए हैं और 142 लोगों की मौत हो गई. कल  7554 मामले और 223 मौतें दर्ज की गई थीं. यानी कल की तुलना में आज मामले घटे हैं. जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

एक्टिव केस घटकर 85हजार 680 हुए

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, कल देश में 14 हजार 947 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 77 हजार 152 हो गई है. वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 14 हजार 388 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक 4 करोड़ 23 लाख 53 हजार 620 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.

23 महीने बाद महाराष्ट्र में नहीं हुई एक भी मौत

महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार अब थम गई है. हर दिन राज्य में कोरोना के आंकड़े में कमी यहां के लोगों को राहत दे रही है. सबसे ज्यादा राहत की बात यह है कि पिछले 24 घंटे में राज्य में कोविड से एक भी व्यक्ति की जान नहीं गई है. महाराष्ट्र में 1 अप्रैल 2020 के बाद यह पहली बार हुआ है जब राज्य में कोविड से एक भी व्यक्ति की जान नहीं गई हो. राज्य में पिछले 24 घंटे में आए 544 नए केस के बाद राज्य में अब कुल मामले 78.66 लाख हो गए हैं.

दिल्ली में 325 नए मामले सामने आए, एक की मौत

दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 325 नए मामले सामने आए और एक रोगी की मौत हुई, जबकि संक्रमण दर 0.81 प्रतिशत रही. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या अब 18,60,561 हो गई है जबकि मृतकों की तादाद 26,127 तक पहुंच गई है. बुलेटिन में कहा गया है कि एक दिन में 40,284 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई है. दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 344 मामले सामने आए थे और संक्रमण दर 0.80 प्रतिशत रही थी. इसके अलावा संक्रमण के चलते चार लोगों की मौत हुई थी.

अबतक करीब 178 करोड़ खुराक दी गईं

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों (Corona Vaccine) की करीब 178 करोड़ से खुराक दी जा चुकी हैं. कल 21 लाख 83 हजार 967 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 178 करोड़ 2 लाख 63 हजार 222 डोज़ दी जा चुकी हैं. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, स्वास्थ्यकर्मियों, कोरोना योद्धाओं और 60 साल से ज्यादा आयु वाले अन्य बीमारियों से ग्रस्त लोगों को 2 करोड़ से ज्यादा (2,02,54,328) एहतियाती टीके लगाए गए हैं. देश में कोविड रोधी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी, 2021 से शुरू हुआ और पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया. वहीं, कोरोना योद्धाओं के लिए टीकाकरण अभियान दो फरवरी से शुरू हुआ था.