देश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 16 Feb 2021 12:17:29 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.9 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg देश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 देश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी https://livehalchal.com/%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%88-%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%bf/421033 Tue, 16 Feb 2021 12:17:29 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=421033 पहाड़ों में बर्फबारी के चलते हिमस्खल भी खूब देखने को मिल रहा है, जिससे मैदानी इलाकों का तापमान भी नीचे लुढ़कता जा रहा है। नीचे गिरते तापमान के बीच हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर और दिल्ली एनसीआर में लोगों को कड़ाके की ठंड व शीतलहर का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच मंगलवार को भारतीय …]]>

पहाड़ों में बर्फबारी के चलते हिमस्खल भी खूब देखने को मिल रहा है, जिससे मैदानी इलाकों का तापमान भी नीचे लुढ़कता जा रहा है। नीचे गिरते तापमान के बीच हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर और दिल्ली एनसीआर में लोगों को कड़ाके की ठंड व शीतलहर का सामना करना पड़ रहा है।

इस बीच मंगलवार को भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि देश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं, दक्षिण बिहार में अगले 24 से 48 घंटे के बीच आंशिक बादल छाए रहेंगे। साथ ही कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबूंदी होने की संभावना हैं।

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को मौसम शुष्क रहा. मौसम विभाग के मुताबिक, 21 फरवरी को राज्य के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, मनाली, कुफरी और डलहौजी में न्यूनतम तापमान क्रमशः 1.8, 6.2 और 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि, शिमला में न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, झारखंड की राजधानी रांची और इसके आसपास के इलाकों में आज कहीं-कहीं बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में 15 फरवरी तक बारिश की संभावना नजर आ रही है। हरियाणा में अभी 20 फरवरी तक ठंड का असर दिखेगा। फरवरी के आखिरी दिनों में दिन का तापमान सामान्य रहने की संभावना है। सूबे में रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

उत्तराखंड में बर्फबारीउत्तरी इलाकों में बर्फबारी की संभावना नजर आ रही है। इसकी जानकारी मौसम विभाग ने दी है। उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के गंगा के तटीय इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

– यहां बारिश का पूर्वानुमान

मौसम विभाग की मानें तो, 16 और 17 फरवरी को मध्य प्रदेश के दक्षिणी भाग, महाराष्ट्र के विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र के दक्षिणी और मध्य हिस्से एवं मराठवाड़ा में गरज के साथ छिटपुट बारिश होने के आसार हैं।

 

]]>