देवप्रयाग – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 19 Jul 2024 05:27:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg देवप्रयाग – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 देवप्रयाग में क्रिकेट खेलकर लौट रहे 17 साल के किशोर को गुलदार ने मार डाला https://livehalchal.com/%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b5%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%97-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%9f-%e0%a4%96%e0%a5%87/571054 Fri, 19 Jul 2024 05:27:00 +0000 https://livehalchal.com/?p=571054 देवप्रयाग में इन दिनों गुलदार का आतंक है। कई दिनों से गुलदार की चहलकदमी देखी जा रही है। वहीं, बीती रात एक किशोर को भी गुलदार ने मार डाला। उत्तराखंड के देवप्रयाग में गुरुवार देर रात गुलादर ने एक 17 वर्षीय किशोर को निवाला बना लिया। किशोर का क्षत-विक्षत शव कई घंटे की खोजबीन के …]]>

देवप्रयाग में इन दिनों गुलदार का आतंक है। कई दिनों से गुलदार की चहलकदमी देखी जा रही है। वहीं, बीती रात एक किशोर को भी गुलदार ने मार डाला।

उत्तराखंड के देवप्रयाग में गुरुवार देर रात गुलादर ने एक 17 वर्षीय किशोर को निवाला बना लिया। किशोर का क्षत-विक्षत शव कई घंटे की खोजबीन के बाद घटनास्थल से काफी दूरी पर देर रात स्थानीय लोगों और वन विभाग की टीम ने बरामद किया।

देवप्रयाग विधायक ने सुबह चार बजे घटनास्थल पर पहुंचकर गुलदार को तत्काल पकड़ने के निर्देश दिए। किशोर का शव मिलने के बाद से ही पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं, शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे गुलदार को पिंजरे में कैद करने में सफलता हाथ लगी।

देवप्रयाग तहसील में स्टाम्प विक्रेता बलवंत सिंह चौहान का बेटा अनुराग देवप्रयाग डिग्री कॉलेज में क्रिकेट खेलने गया था। जब वह करीब सात बजे खेलकर लौट रहा था, तो अचानक घात लगाकर बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के शोर मचाने पर भी गुलदार ने उसे नहीं छोड़ा। सूचना पर स्थानीय पुलिस और वन विभाग की टीम के साथ स्थानीय लोग कई घंटों तक उसे ढूंढ़ते रहे, लेकिन किशोर का कुछ पता न चल सका।

देर रात वन विभाग और पुलिस की टीम को किशोर का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। किशोर की मां शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। अनुराग कक्षा बारहवीं का छात्र था। लोगों ने वन विभाग एवं सरकार से क्षेत्र में सक्रिय गुलदारों को पकड़ने की मांग की है। देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि गुलदार को सुबह साढ़े पांच बजे के करीब पिंजरे में कैद कर दिया गया है।

स्कूलों में अवकाश
गुलदार के हमले में किशोर की माैत के बाद से छात्र छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए आज विकासखंड देवप्रयाग के समस्त शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अवकाश किया गया है।

]]>
देवप्रयाग: अमेरिका में व्याख्यान देंगी देवप्रयाग की ऋचा कोटियाल https://livehalchal.com/%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b5%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%97-%e0%a4%85%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b5%e0%a5%8d/522328 Tue, 31 Oct 2023 10:12:47 +0000 https://livehalchal.com/?p=522328 ऋचा कोटियाल अभियोजन निदेशालय देहरादून में अभियोजन अधिकारी के पद पर तैनात हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा देवप्रयाग और टिहरी से ग्रहण की। देवप्रयाग की ऋचा कोटियाल 18 नवंबर से 8 दिसंबर तक अमेरिका के चार शहरों में आयोजित होने वाले सेमिनार में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस दौरान वह विश्व में लिंग आधारित हिंसा …]]>

ऋचा कोटियाल अभियोजन निदेशालय देहरादून में अभियोजन अधिकारी के पद पर तैनात हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा देवप्रयाग और टिहरी से ग्रहण की।

देवप्रयाग की ऋचा कोटियाल 18 नवंबर से 8 दिसंबर तक अमेरिका के चार शहरों में आयोजित होने वाले सेमिनार में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस दौरान वह विश्व में लिंग आधारित हिंसा पर व्याख्यान देंगी।
कोटी गांव की मूल निवासी व पूर्व सूचना आयुक्त राजेंद्र कोटियाल की बेटी ऋचा कोटियाल अभियोजन निदेशालय देहरादून में अभियोजन अधिकारी के पद पर तैनात हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा देवप्रयाग और टिहरी से ग्रहण की।
जिसके बाद यूआईटी विश्वविद्यालय से एलएलबी व कुमांऊ विवि से एलएलएम किया। वह सरदार वल्लभ भाई पटेल पुलिस अकादमी, हैदराबाद में प्रशिक्षु अधिकारियों को भी व्याख्यान दे चुकी हैं। इसके अलावा यहां आयोजित घुड़सवारी प्रतियोगिता में भी उन्हें सर्व श्रेष्ठ घुड़सवार चुना गया था।

]]>
उत्तराखंड: देवप्रयाग में गुलदार का आतंक, दस साल के बच्चे पर किया हमला https://livehalchal.com/%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b5%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%97-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82/519744 Thu, 05 Oct 2023 06:53:13 +0000 https://livehalchal.com/?p=519744 जसप्रीत पर अचानक हमला कर उसे उठाकर पास के पेड़ पर फेंक दिया। इससे पहले गुलदार उसे अपना निवाला बनाता उसकी बहन ने चिल्लाना शुरू कर दिया। उत्तराखंड में देवप्रयाग के गोसिल गांव में गुलदार ने एक दस साल के बच्चे पर हमला कर दिया। इस दौरान बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया। उसे …]]>

जसप्रीत पर अचानक हमला कर उसे उठाकर पास के पेड़ पर फेंक दिया। इससे पहले गुलदार उसे अपना निवाला बनाता उसकी बहन ने चिल्लाना शुरू कर दिया।

उत्तराखंड में देवप्रयाग के गोसिल गांव में गुलदार ने एक दस साल के बच्चे पर हमला कर दिया। इस दौरान बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार देर शाम की है।

जसप्रीत अपनी बहन के साथ मवेशियों के लिए घास लेने गया था। उसके पिता सुशीलदास ने बताया कि गुलदार ने जसप्रीत पर अचानक हमला कर उसे उठाकर पास के पेड़ पर फेंक दिया। इससे पहले गुलदार उसे अपना निवाला बनाता उसकी बहन ने चिल्लाना शुरू कर दिया। जिस पर आस पास के लोग शोर मचाते हुए मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद गुलदार बालक को छोड़ भाग निकला।
एम्स में नहीं मिला बेड
इस दौरान हमले में गुलदार ने बच्चे के सिर, चेहरे पर नाखूनों से वार कर लहूलुहान कर दिया। गंभीर हालत में परिजन बच्चे को तुरंत सीएचसी हिंडोला खाल ले गए। जहां से श्रीनगर रेफर किया गया। यहां से बच्चे को ऋषिकेश एम्स भेज दिया गया। लेकिन वहां भी बेड न मिलने के कारण उसे देहरादून के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इलाज का खर्च उठाएगा बन विभाग
रेंजर दीक्षा भट्ट ने बताया कि वह भी घायल बच्चे के उपचार के लिए देहरादून पहुंची हैं। चिकित्सकों ने बच्चे के सिर के ऑपरेशन की बात कही है। उन्होंने कहा कि वन विभाग बच्चे के इलाज का खर्चा उठाएगा। उधर गोसिल गांव में वन कर्मियों की टीम की तैनाती के साथ पिंजरा भी लगाया जा रहा है।

]]>