देखें तस्वीरें आप भी – Live Halchal

बहुत दिनों बाद दिखे कपिल शर्मा, उन्हें इस हाल में देखकर चौंक जायेंगे, देखें तस्वीरें आप भी
लंबे समय से कपिल शर्मा कहीं नज़र नहीं आ रहे थे। उन्होंने अपने सभी कामों से ब्रेक ले रखा था। यहां तक की सोशल मीडिया पर भी उनकी कोई ख़ास हलचल नहीं दिखाई दी। लेटेस्ट अपडेट यह है कि मंगलवार देर शाम कपिल शर्मा मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किये गए, जो आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं। कपिल शर्मा के इन तस्वीरों की बात करें तो वो थोड़े बदले-बदले से नज़र आ रहे हैं! पहली नज़र में ही यह समझा जा सकता है कि उनका वजन काफी बढ़ गया है। उनकी यह तस्वीरें यक़ीनन चौंकाती भी हैं!

हाल के कुछ वर्षों में कपिल शर्मा और विवाद एक दूसरे के पर्याय से बन गए हैं। जैसा कि आप जानते हैं कपिल शर्मा को उनके शो ‘द कपिल शर्मा शो’ से अपार लोकप्रियता मिली। जब सब कुछ ठीक चल रहा था तो इसी बीच सह-कलाकार सुनील ग्रोवर से हवाई जहाज में हुए जूता कांड के बाद उनकी मुश्किलें बढ़नी शुरू हुईं। सुनील ग्रोवर उनके शो से अलग हो गए। इस बीच बॉलीवुड के कुछ बड़े सितारों को कपिल के शो से बिना शूटिंग किये वापस लौटना पड़ा। अंततः ‘द कपिल शर्मा शो’ बंद हो गया। फिर कपिल की फ़िल्म ‘फिरंगी’ भी आई जो बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। कुछ समय के अंतराल के बाद कपिल का एक और शो ‘फैमिली टाइम विद कपिल’ शुरू हुआ। इस शो को भी कपिल शर्मा की सेहत और कुछ अन्य कारणों से कुछेक एपिसोड्स के बाद ही बंद करना पड़ा और जिसके बाद कपिल की मुश्किलें बढ़ती नज़र आईं। बहरहाल, मंगलवार शाम कपिल शर्मा लंबे समय के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर कुछ इस अंदाज़ में नज़र आये। इस तस्वीर को अगर आप ध्यान से देखें तो आप समझ सकते हैं कि कपिल का वेट अब पहले से काफी बढ़ गया है। हालांकि, कपिल के फैंस के लिए राहत की बात है कि वो अब बिल्कुल ठीक हैं और हो सकता है कि वो जल्द ही कमबैक भी करें!