देखें आकड़ा – Live Halchal

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 : सीमांचल में प्रतिनिधित्व में पिछड़ रही आधी आबादी, देखें आकड़ा
सीमांचल में आधी आबादी प्रतिनिधित्व में हर बार पिछड़ जाती हैं। पंचायती राज में 50 फीसद आरक्षण के बदौलत ही भले उनका दबदबा हो लेकिन राज्य सरकार के गठन यानी विधानसभा चुनाव में पीछे छूटती दिखाई दे रहीं हैं।

चुनाव दर चुनाव मतदान करने में महिलाएं पुरुषों से आगे रहीं हैं, लेकिन प्रतिनिधि के तौर पर खासा तवज्जो नहीं पा रहा है। तमाम पार्टियां नारी सशक्तीकरण के लिए जोरदार आवाज उठाती रही है। लेकिन टिकट बंटवारे के दौरान महिलाओं के लिए सभी दलों की कंजूृसी सामने आ ही जाती है।

गत विधानसभा चुनाव में बड़े दलों ने सीमांचल के 24 सीटों में से महज छह महिला प्रत्याशी को मौका दिया। इसमें तीन जीतकर विधानसभा पहुंचीं। 2015 के विधानसभा चुनाव में सीमांचल के 24 में से 10 सीटों पर महिला उम्मीदवारों ने दमखम दिखाने का प्रयास किया। किशगनंज जिले के ठाकुरगंज व किशनगंज, पूर्णिया जिले के अमौर, बनमनखी, रुपौली, धमदाहा व पूर्णिया, कटिहार जिले के प्राणपुर, मनिहारी व कोढ़ा विधानसभा से कुल 24 महिलाएं मैदान में थीं। मगर तीन पर ही जीत मिल सकी। इनमें पूर्णिया के रुपौली से बीमा भारती व धमदाहा से लेसी सिंह और कटिहार के कोढ़ा से पूनम पासवान शामिल हैं। इसके अलावा तीन सीटों पर यथा किशगनंज से स्वीटी सिंह, पूर्णिया से इंदु सिन्हा और प्राणपुर से इशरत प्रवीण दूसरे स्थान पर रहीं। ये तीनों ने कड़ी टक्कर देने में जरूर सफल रहीं लेकिन जीत से काफी दूर गईं। इसके अलावा 18 महिला प्रत्याशियों का जमानत जब्त हो गई।

2020 के विधानसभा चुनाव में एक दर्जन से अधिक महिलाएं अपना भाग्य आजमाने की तैयारी में हैं। राजग व महागठबंधन के अलावा अन्य दलों से टिकट की गुंजाईश में लगी हैं। कई तो निर्दलीय लडऩे की तैयारी में हैं। नामांकन से पूर्व तक कई तरह की संभावनाएं बनती व बिगड़ती दिखाई देंगी। नामांकन के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि इस बार आधी आबादी इस दफे कितना मजबूत दावेदारी पेश कर पा रहीं हैं।

गत विधासभा चुनाव का आंकड़ा

महिला प्रत्याशी     – क्षेत्र     – मिले मत

लेसी सिंह –     धमदाहा     – 76027(विजेता)

बीमा भारती –     रुपौली     – 50945(विजेता)

पूनम पासवान –     कोढ़ा     – 78409(विजेता)

स्वीटी सिंह –     किशगनंज     – 57913 (रनर)

इंदु सिन्हा –     पूर्णिया     – 59205 (रनर)

इसरत प्रवीण –     प्राणपुर     – 39823 (रनर)

पूनम देवी –     ठाकुरगंज –  1562

अनिमा दास –     अमौर    – 4393

सविता देवी –     बनमनखी – 2857

शशिकला देवी –     बनमनखी – 1677

उदाली देवी –     रुपौली – 1087

किरण देवी –     रुपौली – 3639

शशि प्रभा –     पूर्णिया – 738

सुमित्रा देवी –     पूर्णिया – 1257

शाहिदा कुरैसी –     प्राणपुर – 1445

गीता किस्कु –     मनिहारी – 7009

अभिलाषित उरांव –     मनिहारी – 1881

फूलमणि हेम्ब्रम –     मनिहारी – 1779

लीला मरांडी –     मनिहारी – 1972

निरमा देवी –     मनिहारी – 1873

सुनीता देवी –     कोढ़ा – 2097

मंजू देवी –     कोढ़ा – 527